Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 10
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खेल

    टोक्यो ओलंपिक में रवि दहिया को रजत, कांस्य पदक मुकाबले में हारे दीपक

    ShagunBy ShagunAugust 5, 2021 खेल No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 592

    नई दिल्ली, 05 अगस्त, 2021: भारतीय पहलवान रवि कुमार दहिया का टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण जीतने का सपना टूटा गया है। रवि को खिताबी मुकाबले में रूस ओलंपिक समिति के जावुर युगुऐव ने हराया जिससे उन्हें रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। इस तरह रवि, सुशील कुमार के बाद कुश्ती में रजत पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय पहलवान बने हैं।

    रवि रुसी पहलवान से मुकाबले में 7-4 से हार गए। विश्व चैंपियन युगुऐव ने मुकाबले में आक्रामक शुरुआत की और दो अंक ले लिए। इसके बाद रवि ने भी विरोधी के पैरों पर हमला किया और दो अंक लेकर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया पर युगुऐव ने राउंड खत्म होने से ठीक पहले दो अंक लेकर 4-2 की बढ़त हासिल कर ली।

    दूसरे राउंड की शुरुआत में रवि ने विपक्षी पहलवार पर हावी होने के पूरे प्रयास किये पर वह पॉइंट नहीं ले पाये। युगुऐव ने तेजी से 3 अंक लेकर 7-2 की बढ़त हासिल कर ली। यहां रवि ने पिन करने की पूरी कोशिश और इस कोशिश में दो अंक हासिल किये लेकिनि इसके बाद वह अंक हासिल नहीं कर पाये। कुश्ती में भारत का यह दूसरा रजत पदक है। इससे पहले सुशील कुमार ने लंदन ओलिंपिक 2012 में रजत पदक जीता था।

    रवि कुमार के अलावा अन्य भारतीय पहलवानों में दीपक कुमार पुनिया को 86 किलोग्राम भारवर्ग के कांस्य पदक के मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। दीपक को सैन मैरिनो के नज्म माइलेस अमीन के हाथों 2-4 से हार को सामना करना पड़ा।

    वहीं दूसरी ओर, महिला कुश्ती में अंशु मलिक को 57 किलोग्राम इवेंट के रेपेचेज राउंड-1 में रूस की वेलेरिया कोब्लोवा के हाथों 1-5 से हार का सामना करना पड़ा जबकि पदक दावेदार विनेश फोगाट को भी हार का सामना करना पड़ा है।

    केडी जाधव भारत को कुश्ती में पदक दिलाने वाले पहले पहलवान थे जिन्होंने 1952 के हेलसिंकी ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। उसके बाद सुशील ने बीजिंग में कांस्य और लंदन में रजत पदक हासिल किया।

    Shagun

    Keep Reading

    The rhythm of Argentine football—now in India with Jagdale!

    अर्जेंटिना फुटबॉल की धुन, अब भारत में जगदाले के साथ!

    Kabuni AI platform launched; legends like Ganguly and de Villiers are now coaches for ordinary players.

    कबुनी एआई प्लेटफॉर्म लॉन्च, गांगुली-डिविलियर्स जैसे दिग्गज अब आम खिलाड़ियों के कोच

    API Holdings Hosts Third Edition of The Annual Tech Hackathon - HackEasy Season 3

    API Holdings ने HackEasy Season 3 हैकाथॉन आयोजित किया

    Sunil Gavaskar brought time to a standstill, as the heartbeats of 850 children became the rhythm of celebration.

    सुनील गावस्कर ने रोका समय, 850 बच्चों के दिलों की धड़कन बनी जश्न की लय‘

    A New Chapter in Mumbai Women's Cricket as Thane Skyrisers Begin Their Journey in Style Thane Skyrisers Make a Strong Start in the W20 League

    ठाणे स्काईराइजर्स का धमाकेदार एंट्री! महिला क्रिकेट में नया तूफान

    Shaurya Pratap and Anayika Crowned Badminton Champions!

    शौर्य प्रताप और अनायिका बने बैडमिंटन चैंपियन!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Kept her husband's promise; in-laws gave their daughter-in-law a new life by embracing her as a daughter.

    पति के वादे को निभाया, सास-ससुर ने बहू को बेटी बनाकर दी नई जिंदगी

    July 9, 2026

    यूपी में मानसून ने ली रफ्तार! झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना

    July 9, 2026
    Harshita Sahu, a daughter from a small town, has won the crown of Miss Universe Madhya Pradesh 2026

    छोटे शहर की बेटी हर्षिता साहू ने जीता मिस यूनिवर्स मध्य प्रदेश 2026 का ताज, अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के ग्रैंड फिनाले में दिखाएंगी अपना जलवा!!

    July 9, 2026
    A silent scream! Congratulations! Congratulations! Congratulations!

    एक मौन चीख! अभिनंदन! अभिनंदन!अभिनंदन!

    July 9, 2026
    A new form of corruption: retired officials also found hoarding ill-gotten wealth.

    भ्रष्टाचार का नया रूप, अब रिटायर्ड अधिकारियों में भी लूट का खजाना

    July 8, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading