भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री ने दिये चुनावी मंत्र
लखनऊ, 09 अगस्त 2021: भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के प्रदेश मुख्यालय पर किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश की नवनियुक्त प्रदेश कमेटी की बैठक हुई। जिसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल रहे।
विदेशी एजेंसियां तथा विरोधी दलों के लोग,किसानों को कर रहे गुमराह
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है। किसान देश का अन्न दाता है। आज कुछ विदेश ऐजेन्सियां तथा कुछ विरोधी दलों के लोग देश के किसानों को गुमराह कर देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी बदनाम करने का कुत्सित प्रयास कर रहे है। ऐसी परिस्थिति में किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं का दायित्व बढ़ जाता है।
बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के बाद आजतक कभी भी चार वर्षों में 1 लाख 40 हजार करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान सिर्फ योगी सरकार में ही हुआ है। योगी सरकार में ही मायावती व अखिलेश के समय 10 वर्षो में जितनी खाद्यानों की खरीददारी किसानों से हुई थी उसे डेढ़ गुना अधिक लगभग 66 हजार करोड़ रूपए की खाद्यान की खरीददारी योगी सरकार में हुई है।
उन्होंने कहा कि जैसा की भारत कृषि तथा कृषि प्रधान देश है। किसान देश का अन्न दाता है। आज कुछ विदेश एजेन्सियां तथा कुछ विरोधी दलों के लोग देश के किसानों को गुमराह कर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बदनाम करने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं। ऐसी परिस्थिति में किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं का दायित्व बढ़ जाता है। योगी सरकार में ही कृषक दुर्घटना बीमा, किसानों को निशुल्क कृषि यंत्रों का वितरण, सिंचाई हेतु नहरों के टेल तक सिल्ट सफाई कर पानी पहुंचाना। 24 घंटे बिजली पहुंचाना, कोरोना काल में सर्वाधिक निशुल्क खाद्यानों का वितरण कराना आदि ऐसे कई जन व किसान के कल्याणकारी योजनाओं को लांच करके योगी सरकार किसानों के उत्थान के लिए काम कर रही है।
किसान सम्पर्क, संवाद व संबंध के माध्यम से किसानों को पार्टी से जोड़े : सुनील बंसल
संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि कोविड के कारण कार्यकर्ताओं को काम करने का समय कम मिला है। कम समय में संयोजित तरीके से हमें अपने संगठन का विस्तार करना है। सितम्बर तक जिला कार्यसमिति मण्डल, कार्य समिति तथा सभी गांवों में किसानों की समितियां बना लेनी है। किसान मोर्चा के कार्यकर्ता ग्राम स्तर पर सक्रिय होकर किसान सम्पर्क, किसान संवाद तथा किसान सबंध के माध्यम से प्रदेश के सभी किसानों को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने का काम करना है।
बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कहा कि जब देश अपनी आजादी का 75वीं वर्षगांठ मनायें तब तक सभी किसानों की आय दुगुनी हो जाय, उसके लिए मोदी व योगी की सरकार कृत संकल्पित है। कम लागत पर अधिक उत्पाद करने हेतु अनेक प्रकार की योजनाएं केन्द्र व प्रदेश सरकार ने लागू की है जिसकी जानकारी किसान मोर्चा के कार्यकर्ता एक अभियान किसानों को देने का काम करें।







