Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, May 31
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    बाढ़ पीड़ितों की सहायता का समय

    ShagunBy ShagunAugust 10, 2021Updated:August 10, 2021 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 514

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज औरैया के बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री का वितरण किया। उन्होंने कहा कि सरकार उनकी सहायता के लिए सभी संभव प्रयास करेगी। प्रदेश सरकार के दो मंत्रियों को बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करने व पीड़ितों तक राहत सामग्री पहुंचाने की व्यवस्था संबधी जिम्मेदारी दी गई है।

    योगी आदित्यनाथ ने प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके उपरान्त उन्होंने कलेक्ट्रेट में बाढ़ से प्रभावित लोगों से भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित की। मुख्यमंत्री जी ने कलेक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ एवं आपदा राहत कार्यों की समीक्षा की।

    उन्होंने जनपद में आपदा राहत कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा लगातार राहत कार्य किया जा रहा है। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि सरकार द्वारा सभी प्रभावित को हर सम्भव राहत व मदद उपलब्ध करायी जाएगी।

    उन्होंने कहा कि यदि किसी का मकान पूर्ण रूप से ध्वस्त हो गया है, तो उसे पात्रता के आधार पर मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिया जाए। प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि तलहटी में बसे जिन गांवों में हर वर्ष बाढ़ की सम्भावना रहती है, वहां के निवासियों को ऊँचें स्थानों पर बसाने की व्यवस्था की जाए। उन्हें ग्राम पंचायत की जमीन पर अथवा जमीन की व्यवस्था कर उनका पुनर्वास किया जाए।

    बाढ़ प्रभावित परिवारोें को पर्याप्त मात्रा में राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। राशन किट में 10 किलो आटा,10 किलो चावल,10 किलो आलू,मसाले,नमक, टाॅर्च, मोमबत्ती आदि का वितरण किया जा रहा है। पशुओं के चारे आदि की व्यवस्था की गई है।

    उन्होंने कहा कि बाढ़ से प्रभावित व्यक्तियों को तत्काल राहत सामग्री वितरित की जाए। सभी प्रभावित गांवों में एक एक नाव की व्यवस्था की जाए, जिससे लोगों को कठिनाई न हो। पर्याप्त मात्रा में बाढ़ चैकियों की स्थापना की जाए। लोगों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नम्बर जारी किये जाएं। उन्होंने हमीरपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके उपरान्त उन्होंने बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री का वितरण किया और प्रभावित लोगों से बाढ़ राहत व बचाव कार्यों की जानकारी प्राप्त की।

    मुख्यमंत्री ने कलेक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को यमुना तथा बेतवा नदियों के बांधों पर सतत् निगरानी रखने के निर्देश देते हुए कहा कि जनपद हमीरपुर में बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान हेतु परियोजना बनायी जाए। जिन गांवों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित है, वहां पेट्रोमैक्स इत्यादि की व्यवस्था करायी जाए।

    उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन गांवों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई है, वहां बाढ़ का पानी निकल जाने के उपरान्त यथाशीघ्र विद्युत आपूर्ति बहाल की जाए। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को पशुओं के लिए चारे व दवाओं की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश भी दिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को बाढ़ से प्रभावित सभी गांवों में बाढ़ का पानी कम हो जाने पर डाॅक्टरों की टीम का भ्रमण कराए जाने के निर्देश दिए।

    • डॉ दिलीप अग्निहोत्री

    Shagun

    Keep Reading

    Lucknow Breaking: Tin shed collapses at Charbagh Railway Station, causing panic on platform!

    लखनऊ ब्रेकिंग: चारबाग रेलवे स्टेशन पर टिन शेड गिरा, प्लेटफॉर्म पर मचा हड़कंप!

    The Shikanji Bhandara in Aliganj will continue until the end of June.

    जून के आखिर तक चलेगा अलीगंज में शिकंजी भंडारा

    Nandini Thakur Breaks Her Image

    नेगेटिव रोल में धमाका! नंदिनी ठाकुर ने दिखाया दमदार अभिनय

    Tigers enjoy water sports in UP! Pilibhit Tiger Reserve feels like a mini-Goa.

    यूपी में बाघों की जलक्रीड़ा! पीलीभीत टाइगर रिजर्व में लग रहा मिनी गोवा का माहौल

    Big attack by traders! Demand to stop unnecessary house tax and unconnected water bills

    व्यापारियों का बड़ा धावा! अनावश्यक गृहकर और बिना कनेक्शन पानी के बिल बंद करने की मांग

    Hope for relief from the increasing heat! Pre-monsoon rains possible from tomorrow until June 5th.

    बढ़ती गर्मी पर राहत की उम्मीद! कल से 5 जून तक प्री-मानसून बारिश संभव

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A Flight of Courage

    हौसले की उड़ान

    May 30, 2026
    Bashir Badr: King of Lions, Farewell That desolate silence—he was right when he said it: these were salutations born of self-interest.

    बशीर बद्र: शेरों का बादशाह, फिर भी विदाई में सूना सन्नाटा, सही कह गए थे – ये मतलबों के सलाम थे

    May 30, 2026

    नई रिपोर्ट भारत के 11000 किलोमीटर लम्बे तटीय क्षेत्र पर मंडराते जलवायु संकट की चेतावनी देती है

    May 30, 2026
    Lucknow Breaking: Tin shed collapses at Charbagh Railway Station, causing panic on platform!

    लखनऊ ब्रेकिंग: चारबाग रेलवे स्टेशन पर टिन शेड गिरा, प्लेटफॉर्म पर मचा हड़कंप!

    May 29, 2026
    The Shikanji Bhandara in Aliganj will continue until the end of June.

    जून के आखिर तक चलेगा अलीगंज में शिकंजी भंडारा

    May 29, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading