Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, May 25
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Social media

    पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी के रोल में नज़र आएँगी लारा दत्ता

    ShagunBy ShagunAugust 11, 2021 Social media No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 671

    लम्बे समय से ऑडियंस के बीच चर्चाओं में बनी लारा दत्ता की फिल्म ‘बेल बॉटम’ थिएट्रिकल रिलीज़ के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म का ट्रेलर मंगलवार को दिल्ली में लॉन्च किया गया था। इस मूवी को लेकर लारा दत्ता काफी उत्साहित हैं, और सोशल मीडिया पर लोगों को इस मूवी से जोड़ने के लिए अलग-अलग तरह के पोस्ट भी शेयर कर रही हैं।

    लारा ने आज अपने सोशल मीडिया, कू (Koo) के ऑफिशियल अकाउंट से पोस्ट करते हुए अपना उत्साह जाहिर किया। वे लिखती हैं, “19 अगस्त को रहस्य भी खुलेंगे और सिनेमा घर भी #8DaysToBellbottom”

    किस किरदार में नज़र आएँगी लारा दत्ता

    लारा इस फिल्म के साथ बॉलीवुड में वापसी भी कर रही हैं। इस मूवी में लारा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी के रोल में नज़र आएँगी। वहीं दर्शकों द्वारा जो सबसे अधिक पसंद किया जा रहा है, वह है लारा का ट्रांसफॉर्मेशन वाला लुक, जो वाकई में दिलचस्प है।

    अपने किरदार की प्रशंसा के रूप में लारा Koo के माध्यम से कहती हैं, मैं श्रीमती इंदिरा गांधी के रूप में मेरी भूमिका के लिए आपकी सराहना के लिए धन्यवाद। मैं इस अवसर के लिए अक्षय कुमार जी और पूजा फिल्म की बहुत आभारी हूँ। 19 अगस्त को मिलते हैं सिनेमा हॉल में।”

    फिल्म का ट्रेलर

    फिल्म 1984 में सेट है और ट्रेलर एक भारतीय हवाई जहाज के अपहरण के साथ खुलता है। तत्कालीन प्रधानमंत्री, इंदिरा गांधी को इस स्थिति से निपटने के लिए सलाहकारों के साथ परामर्श करते हुए देखा जाता है, जहाँ उन्हें एक रॉ ऑपरेटिव कहा जाता है जिसे कुमार द्वारा निभाया गया एक चरित्र ‘बेलबॉटम’ नाम दिया गया है। ट्रेलर के शेष में गुप्त ऑपरेशन की झलक है, जिसमें वाणी कपूर और हुमा कुरैशी भी अहम भूमिकाएं निभा रही हैं।

    बेल बॉटम 19 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है। कोरोना की दूसरी लहर के बाद यह पहली बड़ी बॉलीवुड फिल्म है, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म को गच्चा देकर सीधे सिनेमाघरों में पहुँच रही है। इस फिल्म पर दर्शकों के साथ ट्रेड की नज़रें भी टिकी हैं, क्योंकि बेल बॉटम के बॉक्स ऑफिस कलेक्शंस से महामारी के दौर में दर्शकों के रुझान का पता चलेगा। अक्षय इन दिनों अपनी टीम के साथ सोशल मीडिया पर फिल्म के प्रमोशंस में जुटे हैं।

    #Bellbottom #Koo
    Shagun

    Keep Reading

    K.C. Bokadia’s ‘Teesri Begum’: A Fierce Revolt by Three Wives!

    के सी बोकाडिया की ‘तीसरी बेगम’: तीन पत्नियों की जोरदार बगावत!

    Sonia Bansal's 'Radha Rani' avatar shines in Cannes

    कान्स में छाया सोनिया बंसल का ‘राधा रानी’ अवतार

    ‘Mujh Mein Tu’ Launched in the Presence of Hariharan and Anup Jalota

    हरिहरन-अनूप जलोटा की मौजूदगी में लॉन्च हुआ ‘मुझ में तू’

    Adah Sharma Wins Hearts Without Saying a Word!

    अदा शर्मा ने बिना बोले जीता दिल! बधिर फैन के साथ सांकेतिक भाषा में बात कर छाया भावुक पल

    On Khatima Road in Uttarakhand, a female teacher riding her Activa crashed directly into an elephant.

    हाथी से टकराई एक्टिवा! दांत टूटे, हाथी भागा… महिला शिक्षिका को हाथी भी नहीं दिखा!

    Aditi Budhathoki to make her debut at the Cannes Film Festival, representing India.

    अदिति बुधाथोकी कान्स फिल्म फेस्टिवल में करेंगी डेब्यू, भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    फुकेट के ‘एंडामंडा वाटर पार्क’ ने पर्यटकों के लिए पेश किए शानदार ‘प्रीमियम अनुभव’

    May 25, 2026
    K.C. Bokadia’s ‘Teesri Begum’: A Fierce Revolt by Three Wives!

    के सी बोकाडिया की ‘तीसरी बेगम’: तीन पत्नियों की जोरदार बगावत!

    May 24, 2026
    The world's largest free old-age home will become a support for 5,000 elderly people.

    5000 बुज़ुर्गों का सहारा बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा मुफ्त वृद्धाश्रम

    May 24, 2026
    Trump's Stern Ultimatum to Iran: 'Complete Surrender' on Nuclear Missiles—or an Attack?

    दुनिया युद्ध की आग में घिरी: शांति की उम्मीद कमजोर

    May 23, 2026
    Fire rains from the sky! India's 50 hottest cities are ranked, with Uttar Pradesh leading again.

    आसमान से बरस रही आग! भारत के 50 सबसे गर्म शहरों पर कब्जा, यूपी फिर से सबसे आगे

    May 23, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading