Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 9
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»फिल्म

    फिल्म ‘जलसा’ की शूटिंग शुरू, विद्या बालन और शेफाली शाह हैं मुख्य किरदार में

    ShagunBy ShagunAugust 13, 2021 फिल्म No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 704

    टी-सीरीज़ और अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट एक बार फिर बहुत ही खूबसूरत और अत्यधिक क्वालिटी वाले मौजूदा कंटेन्ट ‘जलसा’ के लिए एक साथ आए हैं, जिसकी शूटिंग आज मुंबई में शुरू हुई। “जलसा” के सह-लेखक और निर्देशक सुरेश त्रिवेणी, जिन्हें ‘तुम्हारी सुल्लु’ के लिए अत्यधिक सराहा गया, बेहद प्रतिभावान अभिनेत्री विद्या बालन के साथ एक बार फिर से काम कर रहे हैं, साथ ही श्रेष्ठ कलाकार शेफाली शाह भी जलसा में मुख्य भूमिका में हैं।

    मुख्य कलाकारों के रूप में बेहतरीन सहयोगी, रोहिणी हट्टंगडी, इकबाल खान, विधात्री बंदी, गुरपाल सिंह और सूर्य कसीभटला (एक्टिंग की शुरुआत करते हुए) के साथ मानव कौल एक विशेष उपस्थिति में है। प्रज्वल चंद्रशेखर और सुरेश त्रिवेणी द्वारा लिखित “जलसा” में हुसैन और अब्बास दलाल के संवाद हैं।

    फिल्म की शुरु होने पर बेहद उत्साहित, निर्देशक, लेखक और निर्माता सुरेश त्रिवेणी ने कहा, “जलसा के लिए टी-सीरीज़ और अबुदंतिया एंटरटेनमेंट और मुख्य भूमिका में विद्या और शेफाली के साथ शानदार कलाकारों और टीम साथ जुड़ना और काम करना मेरे लिए बहुत ही सुखद अनुभव है। जलसा में हम, बेहतरीन पात्रों और कौतुहलता पैदा करने वाली अनोखी कहानी के द्वारा फिल्म देखने वालों को रोमांचित करने और उनका मनोरंजन करने की उम्मीद करते हैं।”

    जलसा और सुरेश त्रिवेणी, टी-सीरीज और अबुदंतिया एंटरटेनमेंट के साथ अपने रीयूनियन के बारे में बताते हुए, अभिनेत्री विद्या बालन ने कहा, “मैं सुरेश के साथ फिर से जुड़ कर बहुत उत्साहित हूं। “तुम्हारी सुल्लु” एक अनोखा, मजेदार अनुभव था, और मुझे उम्मीद है कि “जलसा” भी हमारे लिए कुछ अलग अनुभव होगा। जलसा एक सामायिक लेकिन मानवीय पहलुओं पर आधारित कहानी है। अब तो बस इस फिल्म के शुरू होने और रिलीज होने इंतजार है। मैं “शेरनी” के बाद अबुदंतिया एंटरटेनमेंट और टी-सीरीज़ के साथ फिर से जुड़कर बहुत खुश हूं और हमेशा से प्रशंसनीय शेफाली तथा बाकि कलाकारों और शानदार क्रू के साथ काम करने के लिए बेहद उत्सुक भी हूं।

    जलसा के बारे में बात करते हुए, अभिनेत्री शेफाली शाह ने कहा, “मैं बहुत उत्साहित हूँ कि मैं “जलसा” का हिस्सा बनने जा रही हूं। यह बहुत ही अलग सोच वाली कहानी है। जब सुरेश ने पहली बार मुझे इसके बारे में बताया, तो मुझे लगा कि मुझे बस यह करनी है। मैं विद्या बालन जैसी बेहतरीन अदाकारा के साथ काम करने के लिए भी उत्साहित हूं, जिनके काम की मैं हमेशा से बहुत बड़ी प्रशंसक रही हूँ। मैं, अबुदंतिया एंटरटेनमेंट और टी-सीरीज़ जैसे निर्माताओं के साथ काम करने वाली हूं, दो ऐसी कंपनियां जो दिलचस्प और बेहतरीन कंटेन्ट को क्यूरेट करने में सबसे आगे हैं।

    टी-सीरीज़ के निर्माता और प्रबंध निदेशक, भूषण कुमार ने कहा, “मैं गर्व से कह सकता हूं कि, पिछले कुछ दिनों में, जलसा सबसे बढ़िया स्क्रिप्ट में से एक है, जिसमें टी-सीरीज़ और मुझे साझेदारी करने का मौका मिला है। और विद्या बालन और शेफाली शाह जैसी अभिनेत्रियों के साथ, निश्चित ही फिल्म और भी खास हो जाती है। सुरेश के साथ फिर से काम करके मैं बहुत खुश हूँ, और निश्चित रूप से, विक्रम और टीम के साथ एक बार फिर से जुड़कर बहुत खुशी हो रही है, आगे हमारे संबंध और भी मजबूत होने वाले हैं।

    अबुदंतिया एंटरटेनमेंट के प्रोड्यूसर और सीईओ विक्रम मल्होत्रा ने कहा, “अबुदंतिया एंटरटेनमेंट के लिए विद्या, शेफाली और सुरेश जैसी बेहतरीन क्रिएटिव प्रतिभाओं को एक फिल्म में एक साथ लाना गर्व की बात है! “जलसा” महान कहानियों और प्रगतिशील कहानीकारों को सक्रिय करने के हमारे दृष्टिकोण को बताता है। मैं, सुरेश के साथ साझेदारी तथा, प्रतिभाशाली नवोदित लेखक, प्रज्वल और सुरेश के विचारों को आगे ले जाने के लिए एक शानदार टीम के साथ काम करने के लिए बेहद रोमांचित हूं। टी-सीरीज के साथ काम करना अर्थात सफलता से जुड़ना है और इस बार भी मैं एक और जीत की उम्मीद करता हूं”।

    टी-सीरीज़ और अबुदंतिया एंटरटेनमेंट ने कई फिल्मों में सफलतापूर्वक साथ में काम किया है, जिसमें एयरलिफ्ट (2016), बेबी (2015) और साथ ही 2021 की सबसे प्रशंसित और पसंदीदा फिल्मों में से एक, ‘शेरनी’ जैसी ब्लॉकबस्टर सफलताएँ शामिल हैं।

    Shagun

    Keep Reading

    Nikita Rawal Honoured by Varun Dhawan Varun Dhawan Recognises Nikita Rawal's New Milestone

    वरुण धवन के हाथों सम्मानित हुईं निकिता रावल

    The mystery behind 'Love Lottery' unfolds in cinemas on September 18

    18 सितंबर को खुलेगा ‘लव लॉटरी’ का राज! कोर्टरूम, मर्डर और सस्पेंस का धमाकेदार मेल

    Neeru Sharma's 'Bandra Boy' makes history in New York

    नीरू शर्मा की ‘बांद्रा बॉय’ ने न्यूयॉर्क में रचा इतिहास

    Ramlal: The flute wizard to whom Bollywood never truly did justice

    रामलाल: बांसुरी के जादूगर जिन्हें बॉलीवुड ने कभी पूरा न्याय नहीं दिया

    पहली बार अपनी कहानी खुद सुनाएंगी ‘ड्रीम गर्ल’ हेमा मालिनी

    'Rajmahal Bana Doon Patna Mein' Creates a Sensation on Social Media

    ‘राजमहल बना दूँ पटना में’ ने 10 दिनों में मचाया सोशल मीडिया पर तहलका

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A silent scream! Congratulations! Congratulations! Congratulations!

    एक मौन चीख! अभिनंदन! अभिनंदन!अभिनंदन!

    July 9, 2026
    A new form of corruption: retired officials also found hoarding ill-gotten wealth.

    भ्रष्टाचार का नया रूप, अब रिटायर्ड अधिकारियों में भी लूट का खजाना

    July 8, 2026
    Major success for Chinhat Police: 2-year-old child, missing from a hotel, safely recovered from Sitapur.

    चिनहट पुलिस की बड़ी कामयाबी: होटल से लापता 2 वर्षीय मासूम सीतापुर से सकुशल बरामद

    July 8, 2026
    Nikita Rawal Honoured by Varun Dhawan Varun Dhawan Recognises Nikita Rawal's New Milestone

    वरुण धवन के हाथों सम्मानित हुईं निकिता रावल

    July 8, 2026
    ChatGPT, Gemini, Claude, DeepSeek AI

    एआई मौलिक सोच को चुनौती दे रहा है: क्या हम ‘सोचने’ की क्षमता खो रहे हैं?

    July 8, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading