Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    तमिलनाडु राजभवन में राम नाईक की पुस्तक का विमोचन

    ShagunBy ShagunAugust 19, 2021 इंडिया No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 621

    लखनऊ, 19 अगस्त, 2021: उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाईक की प्रसिद्ध पुस्तक ‘चरैवेति ! चरैवेति !!’ अब ‘मुन्नैरिदे! मुन्नैरिदे!!’नाम से तमिल भाषा में भी उपलब्ध है। तमिलनाडु के राजभवन राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने इसका विमोचन किया।

    इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ”उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाईक के संस्मरणों का संग्रह ‘चरैवेति ! चरैवेति !!’ का तमिल में अनुवाद होने से तमिलनाडु का सम्मान हुआ है। तमिल जाननेवाले हर व्यक्ति ने यह प्रेरणादायी पुस्तक पढनी चाहिए”। महाराष्ट्र का मराठी अख़बार ‘सकाल’ में उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाईक ने वर्ष 2015 में अपने जीवन के संस्मरण लिखे थे जो बाद में वर्ष 2016 में ‘चरैवेति ! चरैवेति !!’ पुस्तक के रूप में प्रकाशित हुए. इस पुस्तक की पाठकों ने तथा समीक्षकों ने काफी सराहना की जिसके चलते ‘चरैवेति’ के प्रथमत: एक साथ हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी व गुजराती भाषाओँ के संस्मरणों का तत्कालिन राष्ट्रपति स्व. प्रणब मुखर्जी की उपस्थिति में राष्ट्रपति भवन में लोकार्पण हुआ. उसके बाद अनुवाद का मानो तांता लगा. दृष्टीबाधितों के लिए ब्रेल लिपि में मराठी, हिंदी व अंग्रेजी में यह पुस्तक उपलब्ध होने से एक नया कीर्तिमान स्थापित हुआ. साथ ही संस्कृत, सिंधी, असमिया,अरबी, फारसी व जर्मन मिलाकर ग्यारह भाषाओँ में यह पुस्तक उपलब्ध हुई।

    कोरोना आपदा के चलते अनुवाद की गति हल्की थम गयी मगर अब कल बुधवार को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में इस पुस्तक का बारहवी भाषा – तमिल में संस्करण विमोचित हुआ. स्वतंत्रता के पश्चात किसी राजनेता की पुस्तक के विभिन्न 15 संस्करण यह अपने-आप में भी विक्रम है।

    ”चरैवेति ! चरैवेति !!” की इस यशोगाथा का शायद कारण यह है कि श्री राम नाईक बेहद प्रामाणिक व्यक्ति है। भारतीय संस्कृति का जीवन में सतत कार्यरत रहने का मंत्र उन्होंने शत प्रतिशत अपनाया है”, ऐसे शब्दों में विमोचन समारोह के विशेष अतिथि व रिजर्व बैंक के निदेशक श्री एस. गुरुमूर्ति ने श्री राम नाईक के पुस्तक की प्रशंसा की।

    मालूम हो कि राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित तथा गुरुमूर्ति दोनों ही पूर्व राज्यपाल से तथा उनके कार्य से विगत चालीस वर्षों से सुपरिचित है। स्वाभाविक था की उनकी समीक्षा ने तमिलनाडु के लोगों में पुस्तक की उत्सुकता को बढाया। पूर्व राज्यपाल तथा पुस्तक के लेखक राम नाईक ने कहा, यह पुस्तक केवल मेरे संस्मरण नही है। मैं चाहता हूं कि आम पाठकों के साथ-साथ हर जनप्रतिनिधि – मंत्री, सांसद, विधायक से लेकर ग्रामपंचायत तक यह पुस्तक पढ़े और राजनीति में नाम कमाना हो तो मेरा गुरु मंत्र अपनाये। ”जनप्रतिनिधि ने यह हमेशा याद रखना चाहिए की वह केवल जिन्होंने उसे मत दिए उनका ही नही तो जिन्होंने विरोध में मतदान किया उन मतदाताओं का, जिन्होंने मतदान का अधिकार होते हुए भी मतदान नही किया ऐसे मतदाताओं का, जिनका नाम मतदाता सूचि में नही है उनका भी, यहाँ तक की जिन्हें मतदान का अधिकार ही नही ऐसे छोटे बच्चे, प्राकृतिक संपदा सभी का प्रतिनिधी है और सबके हित की उसे रक्षा करनी है।

    उन्होंने कहा कि एक बार यह मंत्र अपना कर जनप्रतिनिधी चले तो जनता के प्रेम का वह सदैव हकदार होगा”। इस भाषण में श्री राम नाईक ने तमिलनाडु की जनता का अभिनंदन किया और उम्मीद जताई की उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने करोना की आपदा पर नियंत्रण लाया है वैसी स्थिती जल्दही तमिलनाडु में आए। 15 अगस्त से प्रारंभ हुआ ‘स्वतंत्रता अमृत वर्ष’ सबको सुखी – समृद्ध बनाएं ऐसी शुभकामना भी तमिलनाडु की जनता को दी।

    ‘चरैवेति ! चरैवेति !!’ का तमिल अनुवाद ‘मुन्नैरिदे! मुन्नैरिदे!!’ नई दिल्ली के चाणक्य वार्ता प्रकाशन ने प्रस्तुत किया है जिसे चार गणमान्य अनुवादकों ने मिलकर अनुवादित किया है। अनुवादकों का भी समारोह में अभिनंदन किया गया।

    यह जानकारी पूर्व राज्यपाल की कार्यालय मंत्री विशाखा कुलकर्णी ने दी। उन्होंने बताया कि राम नाईक की पुस्तक ‘चरैवेति ! चरैवेति !!’ के तमिल संस्करण के लोकार्पण समारोह में बाये से लक्ष्मीनारायण भाला,प्रकाशक डा.अमित जैन, आनंदमल छल्लानी व नवरतनमल जैन भी उपस्थित रहे।

    Shagun

    Keep Reading

    A tree fell in front of a temple and then ended up behind it—even AI is baffled; it’s hard to tell whether the viral video is real or fake!

    पेड़ मंदिर के सामने गिरा फिर खुद मंदिर के पीछे जा गिरा, AI भी हैरान, वायरल वीडियो असली या नकली कहना मुश्किल !

    सौ से अधिक मजदूरों का हुआ सम्मान

    सौ से अधिक मजदूरों का हुआ सम्मान

    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    कैथल में जयमाला पर रील का बवाल: दुल्हन डांस में व्यस्त, बारात बिना शादी लौटी

    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    योगी सरकार का दीपावली तोहफा: राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 63% हुआ

    Suryakumar Yadav's daughter won hearts in meeting PM Modi, her easy style is being discussed

    वीसीआर: वो जादुई डिब्बा जिसने 90 के दशक की शादियों को बना दिया था महापर्व

    Suryakumar Yadav's daughter won hearts in meeting PM Modi, her easy style is being discussed

    सूर्यकुमार यादव की बेटी ने पीएम मोदी से मुलाकात में जीता दिल, सहज अंदाज की हो रही चर्चा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A tree fell in front of a temple and then ended up behind it—even AI is baffled; it’s hard to tell whether the viral video is real or fake!

    पेड़ मंदिर के सामने गिरा फिर खुद मंदिर के पीछे जा गिरा, AI भी हैरान, वायरल वीडियो असली या नकली कहना मुश्किल !

    November 11, 2026
    Arjun Rampal will peel back the layers of suspense in ‘The Blind Game’!

    ‘द ब्लाइंड गेम’ में अर्जुन रामपाल खोलेंगे सस्पेंस की परतें!

    November 11, 2026
    सौ से अधिक मजदूरों का हुआ सम्मान

    सौ से अधिक मजदूरों का हुआ सम्मान

    November 11, 2026
    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    कैथल में जयमाला पर रील का बवाल: दुल्हन डांस में व्यस्त, बारात बिना शादी लौटी

    November 8, 2026
    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    योगी सरकार का दीपावली तोहफा: राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 63% हुआ

    November 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading