Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, June 26
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग

    जूली 2 के पोस्टर में छिपे संस्कार

    By September 4, 2017 ब्लॉग No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 537

     व्यंग्य:  अंशुमाली रस्तोगी


    अखबारों में जूली 2 का पोस्टर आया और छा गया। ऐसा छाया कि संस्कारवान लोग भी उतावले हो उठे उसे देखने-समझने को। सुनाई में आया है कि लोगबाग बड़ी तबीयत से जूली 2 के पोस्टर को अपने-अपने व्हाट्सएप पर एक-दूसरे को आगे-पीछे सरका रहे हैं। पोस्टर पर चटकारे यों लिए जा रहे हैं मानो कोई चटपटा-तीखा पदार्थ जीभ पर आन गिरा हो अचानक।

    बताता चलू, जूली 2 एक ‘सर्वश्रेष्ठ संस्कारवान फिल्मकार’ की फिल्म है। पिछले दिनों उक्त संस्कारवान फिल्मकार अपनी संस्कारवान छवि के लिए अच्छी-खासी चर्चे में रह चुके हैं। अपनी संस्कारी सोच के हिसाब से वे पूरे फिल्म जगत को संस्कारों की घुट्टी पिला देने का मन रखते थे। किंतु किस्म-किस्म के विवादों के कारण बीच ही में उन्हें अपने संस्कारशील पद को छोड़ना पड़ा।

    खैर…। जूली 2 के पोस्टर पर लौटते हैं। पहली ही नजर में मुझे यह पोस्टर अच्छा-खासा संस्कारयुक्त नजर आया। इस पोस्टर को देखने के बाद मेरा संस्कार नामक शब्द पर विश्वास खासा मजबूत हुआ। मैं सोचने लगा- व्यक्ति को अगर इसी तरह के संस्कार हर रोज या हर पल देखने-समझने को मिलने लगें फिर भला वो ‘अश्लीलताओं’ या ‘कामुकताओं’ के जंजालों में क्यों कर उलझे?

    अश्लीलताएं तो मनुष्य के दिमाग की ‘भौतिक कुंठाएं’ हैं। किंतु जूली 2 टाइप के पोस्टर और किताब संग लेटी कन्या को देखने के बाद अंदरूनी संस्कार खुद ब खुद दिमाग में ‘विकट हलचल’ मचाने लगते हैं।

    यों भी, संस्कारों का पाठ किसी को पढ़ाया नहीं जा सकता। संस्कार मनुष्य के भीतर स्वयं ही पैदा होते हैं। लेकिन समाज में कुछ ऐसे भी लोग हैं, जिनका सवेरा ही संस्कार की घंटी बजाने के साथ शुरू होता है। रात-दिन वे तरह-तरह के संस्कारों पर इस उस को भाषण देते रहते हैं। जबकि खुद उनके संस्कार क्या हैं, कैसे हैं, क्या चाहते हैं ये सब उनके मोबाइल की लॉक्ड गैलरी में झांककर देखा जा सकता है।

    जूली 2 का पोस्टर बेहद क्रांतिकारी है। दिमाग में संस्कारों का संचार करता हुआ प्रतित होता है। इमेजिन किया जा सकता है- जब पोस्टर ही इतना संस्कारशाली है फिर फिल्म में तो संस्कारों की पूरी पाठशाला ही स्थापित हुई होगी।

    फिर भी, जिन अति-भद्र लोगों को जूली 2 के संस्कारी पोस्टर में से अश्लीलता की बू आ रही है, उनसे मुझे सिर्फ इतना ही कहना है- किरपिया संस्कारवान बनिए। सोच को संस्कारी करिए। दिमाग में संस्कार डालिए। बिना संस्कारों की शरण में जाए आपको जूली 2 ही क्या, सनी लियोनी के वस्त्रों से भी ‘अश्लीलता’ की ही बू आएगी ताउम्र।

    Keep Reading

    गोमती का डूबता भविष्य: वह पवित्रता अब कहाँ?

    Who is responsible for the growing anarchy in society

    समाज में बढ़ रही अराजकता का जिम्मेदार कौन?

    Ugh! This distorted capitalism and mentality of exploitation.

    उफ़! ये विकृत पूंजीवाद और शोषण की मानसिकता

    A World Drifting Towards Loneliness: Questions About the Institution of Family

    अकेलेपन की ओर बढ़ती दुनिया: परिवार की संस्था पर सवाल

    मुंबई में तोड़फोड़ की राजनीति: शिवसेना का दूसरा टूटना

    Shared heritage gave the country 'Amrit' (nectar), while extremism is spreading 'poison'!

    साझी विरासत ने देश को दिया ‘अमृत’ तो कट्टरपंथ दे रहा ‘ज़हर!’

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Korean companies eye YEIDA: Plans underway to develop a "Korean City"

    कोरियन कंपनियों की नजर YEIDA पर: “कोरियन सिटी” बनने की तैयारी

    June 26, 2026
    Young Man Survives Despite a Ruptured Aorta and Multiple Fractures; Doctors Perform a Medical Miracle

    मौत को मात दी: फटी एओर्टा और दर्जनों फ्रैक्चर के बावजूद जिंदा बचा मर्चेंट नेवी अधिकारी

    June 26, 2026
    Pledge to protect the Constitution: CM Yogi recalls the fight for democracy on 'Constitution Murder Day'

    संविधान की रक्षा का संकल्प: सीएम योगी ने ‘संविधान हत्या दिवस’ पर याद की लोकतंत्र की लड़ाई

    June 26, 2026
    Kejriwal’s scathing attack upon reaching Ayodhya: What secret does Champat Rai know that even the PM is helpless?

    अयोध्या पहुंचे केजरीवाल का तीखा हमला: चंपत राय को क्या राज पता कि पीएम भी मजबूर?

    June 26, 2026

    गोमती का डूबता भविष्य: वह पवित्रता अब कहाँ?

    June 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading