Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 9
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»करियर»Education

    जब बच्चे के छूते ही ‘अ, आ’ बोलने लगा टैबलेट

    ShagunBy ShagunAugust 28, 2021 Education No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 593

    एक-एक महिला व बच्चों से मंत्री ने पूछा, ‘समय से मिलता है पुष्टाहार’

    लखनऊ, 28 अगस्त 2021: अब तीन वर्ष की उम्र में ही बच्चे टैबलेट से पढ़ना शुरू कर देंगे। इसके लिए आज लखनऊ बिरूरा, विकास खंड सरोजनीनगर के आंगनबाड़ी केन्द्र पर बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, महिला कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाती सिंह ने शुभारंभ किया। लखनऊ और वाराणसी के तीन-तीन आंगनबाड़ी केन्द्रों को चेन्नई के हैसेलफ्रे फाउंडेशन ने गोद लेकर आरम्भिक शिशु देखभाल एवं डिजिटल लर्निंग की शुरूआत की है। हैसल फ्रे के निदेशक डॉ. जनार्दन एवं राज्य निदेशक परियोजना राकेश श्रीवास्तव ने भी इस अवसर पर संस्था के कार्य व गोद लिये आंगनबाड़ी केन्द्रों किये जाने वाली पढ़ाई के बारे में विस्तार से बताया।

    इस अवसर पर स्वाती सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सपना है कि हर वर्ग के बच्चों को वह उच्चस्तरीय शिक्षा मिले, जो ज्यादा पैसा मुहैया कराने पर संभव हो पाता है। इसी सपने को साकार करने के लिए यह शुरूआत हुई है। अब बच्चे टैबलेट के माध्यम से अ, आ, ई पढ़ेगे। इसके साथ ही संस्था बच्चों को ड्रेस भी मुहैया कराएगी। हर बच्चे की मानटरिंग कम्यूटर से की जाएगी।

    अब तीन वर्ष की उम्र से ही नौनिहाल पढ़ेगे टैबलेट से, हैसेलफ्रे फांउडेशन ने वाराणसी व लखनऊ के तीन-तीन आंगनबाड़ी केन्द्रों को गोद लेकर की शुरूआत

    इस अवसर स्वाती सिंह ने आंगनबाड़ी केन्द्र में पहुंची एक-एक महिला से समय से पुष्टाहार वितरण, व्यवस्था आदि के बारे पूछा। इसके साथ ही उन्होंने कोरोना काल में सभी माताओं को खुद से सजग रहते हुए बच्चों को भी साफ-सफाई का ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि तीसरी लहर में बच्चों के प्रभावित होने की संभावना जतायी जा रही है। इस कारण आप लोग अभी से मास्क पहनने व बच्चों को पहनाने की आदत के साथ ही साफ-सफाई की आदत बना लें।
    हैसल फ्रे के निदेशक डॉ. जनार्दन ने विडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने पूरे देश में बच्चों के लिए किये जा रहे कार्यों को विस्तार से बताया। इसके साथ ही इस कार्यक्रम में पहुंचने व इसकी अनुमति देने के लिए मंत्री स्वाती सिंह का आभार जताया। कार्यक्रम में मौजद राज्य निदेशक परियोजना राकेश श्रीवास्तव ने गोद लिये गये आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों की देखभाल के तरीकों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

    एक कंप्यूटर व छह टैबलेट रहेंगे एक आंगनबाड़ी केन्द्र में

    एक आंगनबाड़ी केन्द्र में एक कम्प्यूटर के साथ ही छह टैबलेट रहेंगे। एक मास्टर ट्रेनर भी हैसलफ्रे फाउंडेशन ने अपनी तरफ से रखा है, जो बच्चों के साथ ही टैबलेट चलाने की ट्रेनिंग आंगनबाड़ी कार्यकत्री को भी देगा। बच्चों को ड्रेस भी दिया गया है। इसके साथ ही उनके लिए ब्रेंच भी रखी गयी है, जिस पर ‘अ, आ’ लिखने के साथ ही आम व अमरूद के चित्र भी बनाये गये हैं।

    आंगनबाड़ी केन्द्र के उद्घाटन अवसर पर केन्द्र में बच्चे पूरे ड्रेस में बैठे थे। स्वाती सिंह एक-एक बच्चे के पास जाकर ममत्व का परिचय दिया। उनसे पूछा ‘यह ड्रेस अच्छा लग रहा है’। बच्चों का जवाब था ‘हां’। उन्होंने और भी कई सवाल किये, जिसका नौनिहालों ने अपनी तोतली भाषा में उत्तर दिया। इसके बाद हर बच्चे का पहले पहने हुए मास्क को उतरवाकर अपने हाथों से मास्क पहनाया।

    जब बच्चे के छूते ही ‘अ, आ’ बोलने लगा टैबलेट

    मंत्री स्वाती सिंह ने एक बच्चे को बुलाकर उसकी उंगुली पकड़कर जैसे ही टैबलेट पर टच कराया। वह ‘अ, आ’ बोलने लगा। इसके साथ ही उस पर चित्र भी दिखने लगा। यह देखकर बच्चा खिलखिला उठा। मंत्री ने बच्चे से पूछा, “यह अच्छा लग रहा है।’ बच्चे ने मुस्कराते हुए कहा, ‘हां’। मैम “थैंक्स”। यह सुनकर वहां उपस्थित सभी लोग गदगद हो गये।

    Shagun

    Keep Reading

    A new form of corruption: retired officials also found hoarding ill-gotten wealth.

    भ्रष्टाचार का नया रूप, अब रिटायर्ड अधिकारियों में भी लूट का खजाना

    Major success for Chinhat Police: 2-year-old child, missing from a hotel, safely recovered from Sitapur.

    चिनहट पुलिस की बड़ी कामयाबी: होटल से लापता 2 वर्षीय मासूम सीतापुर से सकुशल बरामद

    Welcome the hike in allowances, but grant equal relief to electricity workers too!

    भत्तों में बढ़ोतरी का स्वागत, लेकिन बिजली कर्मियों को भी समान राहत दो!

    85 हजार 794 रुपये वापस! साइबर क्राइम पुलिस ने क्रेडिट कार्ड ठगी का पैसा दिलाया

    A Test of Understanding! UPTET-2026 Transforms the Landscape of Teacher Recruitment

    समझ की परीक्षा! यूपीटीईटी-2026 ने बदली शिक्षक भर्ती की तस्वीर, अभ्यर्थियों ने की सराहना

    The ordeal of sultry heat! Little chance of rain over the next two days.

    उमस भरी गर्मी का सितम! अगले 2 दिन बारिश की उम्मीद कम

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A new form of corruption: retired officials also found hoarding ill-gotten wealth.

    भ्रष्टाचार का नया रूप, अब रिटायर्ड अधिकारियों में भी लूट का खजाना

    July 8, 2026
    Major success for Chinhat Police: 2-year-old child, missing from a hotel, safely recovered from Sitapur.

    चिनहट पुलिस की बड़ी कामयाबी: होटल से लापता 2 वर्षीय मासूम सीतापुर से सकुशल बरामद

    July 8, 2026
    Nikita Rawal Honoured by Varun Dhawan Varun Dhawan Recognises Nikita Rawal's New Milestone

    वरुण धवन के हाथों सम्मानित हुईं निकिता रावल

    July 8, 2026
    ChatGPT, Gemini, Claude, DeepSeek AI

    एआई मौलिक सोच को चुनौती दे रहा है: क्या हम ‘सोचने’ की क्षमता खो रहे हैं?

    July 8, 2026

    संसद का मानसून सत्र: राजनीति में आपराधिक छवि पर सख्त प्रहार का इंतजार

    July 8, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading