Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 10
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»आर्ट एंड कल्चर

    कथक केन्द्र की प्रस्तुतियों में उभरे आजादी के उत्साह और कृष्णभक्ति के रंग

    ShagunBy ShagunAugust 31, 2021Updated:August 31, 2021 आर्ट एंड कल्चर No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 707

    उ.प्र.संगीत नाटक अकादमी में दो दिवसीय कथक कार्यक्रम ‘नमन’ प्रारम्भ: लास्य सम्राट पं. लच्छू महाराज को अर्पित की गयी कथकांजलि

    लखनऊ, 31 अगस्त 2021: उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी कथक केंद्र लखनऊ द्वारा संस्थापक निदेशक पं.लच्छू महाराज की जयंती की पूर्वसंध्या पर उन्हें आजादी के जश्न के उत्साह भरी प्रस्तुतियों के संग कृष्ण भक्ति के रंग में रंगी प्रस्तुतियों की कथकांजलि अर्पित की गयी। आजादी के अमृत महोत्सव और चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव आयोजन शृंखला के अंतर्गत कथकाचार्य की जयंती की पूर्वसंध्या पर क्रान्तिकारियों के बलिदान को याद करते हुए नमन कार्यक्रम की प्रस्तुतियों ने उत्साह का संचार किया। दूसरी शाम कल भी ऐसी ही देश भक्ति व ईशभक्ति में भीगी प्रस्तुतियां संत गाडगेजी महाराज प्रेक्षागृह गोमतीनगर के मंच से आनलाइन प्रदर्षित होंगी।

    कथक प्रेमियों के लिए प्रेक्षागृह से आनलाइन प्रस्तुत कार्यक्रम का प्रारम्भ लास्यसम्राट की आवक्ष प्रतिमा पर माल्यापर्ण से हुआ। इस अवसर पर अकादमी के उपाध्यक्ष डा.धन्नूलाल गौतम ने माल्यार्पण करते हुए कथक के क्षेत्र में लच्छू महाराज के योगदान की चर्चा की। अतिथि के तौर पर उपस्थित पं.लच्छू महाराज की शिष्या कुमकुम आदर्श ने गुरु के साथ के चंद संस्मरणों को आनलाइन साझा किया। अकादमी सचिव तरुणराज ने बताया कि मुम्बई में रहकर कई फिल्मों के लिए यादगार नृत्य निर्देशन देने वाले पं.लच्छू महाराज ने लखनऊ लौटे और 1972 में अकादमी के अंतर्गत स्थापित कथक केन्द्र के निदेशक रहे।

    उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष नमन समारोह कथक के बैठकी भाव पर केन्द्रित रहा था। संध्या की शुरुआत करते हुए कथक केंद्र की छात्राओं ने गुरु अभिवन्दन के भावों मे पगी रचना- जो गुरु कृपा करे… प्रस्तुत की। कमलाकांत के संगीत व गायन में माखनलाल चतुर्वेदी जी द्वारा रचित- पुष्प की अभिलाषा गीत चाह नहीं है को भी छात्राओं प्रतिभावान युवा नृत्यांगना नीता जोशी के निर्देशन में प्रिया बिष्ट, ओस निहारिका, सपना, केसर सिंह, वागीशा नेगी, नव्या, ओमिशा, राशी, शिवांगी, अनन्या, मौसम, आर्या पांडे, प्रियांशी इत्यादि छात्राओं ने बेहद खूबसूरती से प्रस्तुत किया। इसके संग ही इन छात्राओं ने नृत्त पक्ष में तीन ताल में टुकड़े, बंदिश तिहाई, नटवरी, परमेलू, परन जुगलबंदी इत्यादि की प्रस्तुति दी। तबले पर हाल ही में विदेश में  प्रशिक्षण देकर लौटे पार्थप्रतिम मुखर्जी के साथ कुशल तबला वादक राजीव शुक्ल थे तो सितार पर डा.नवीन मिश्र और बांसुरी पर दीपेंद्र कुंवर ने सुरों से सजाया।

    पं.अर्जुन मिश्र की शिष्या सुरभि सिंह ने तीन ताल में परम्परागत नृत्य से करने के साथ लखनऊ घराने की कुछ खास बंदिशो को प्रस्तुत किया। कृष्ण जन्माष्टमी के रंग में शुद्ध पक्ष की प्रस्तुतियों के संग माखनचोरी की लीला सूरदास के पद- मैया मोरी मैं नर्हि माखन खायो….दर्शनीय रही।

    वहीं आजादी के 75वें वर्ष में दाखिल होने के उपलक्ष्य में जोशीली प्रस्तुति- दिन दूर नहीं खण्डित भारत को पुनः अखण्ड बनाएंगे, गिलगित से गारो पर्वत तक आजादी पर्व मनाएंगे जैसी रचना प्रस्तुत कर उत्साह भर दिया। ओज और मधुरता से परिपूर्ण गायन पं.घर्मनाथ मिश्र ने किया, जबकि तबले पर कुशल संगत पं.विकास मिश्र ने और सितार पर नीरज मिश्र ने की।

    #उ.प्र.संगीत नाटक अकादमी
    Shagun

    Keep Reading

    Health of 4 UP MPs deteriorates during Ladakh visit; Lalganj MP admitted to AIIMS; Afzal Ansari put on oxygen support.

    लद्दाख दौरे पर UP के 4 सांसदों की तबीयत बिगड़ी, लालगंज सांसद AIIMS में भर्ती; अफजाल अंसारी को लगी ऑक्सीजन

    वेतन नहीं तो जनगणना नहीं!, लखनऊ के प्राथमिक शिक्षक कल से जनगणना बहिष्कार पर

    AI-ML Extravaganza at Shri Ramswaroop Memorial University: International FDP from July 13 to 18

    श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी में AI-ML का महाकुंभ: 13 से 18 जुलाई तक अंतरराष्ट्रीय FDP

    Human rights situation in Tibet goes from bad to worse: China's dominance further increases.

    तिब्बत में मानवाधिकारों की स्थिति बद से बदतर, चीन का दबदबा और बढ़ा

    Yoga awareness campaign launched with the blowing of the conch shell.

    शंखनाद के साथ शुरू हुआ योग जागरूकता अभियान

    Journalism is the lifeblood of democracy: Keshav Prasad Maurya

    पत्रकारिता लोकतंत्र की प्राणवायु है : केशव प्रसाद मौर्य

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ में फिर चला डिज्नी का जादू; नए किरदारों के साथ लौटा ‘डिज्नी गार्डन ऑफ वंडर’

    June 9, 2026
    Raja ka Aaina (The King's Mirror): The King's Mirror is no ordinary mirror.

    राजा का आईना : राजा का आईना कोई साधारण आईना होता नहीं

    June 9, 2026
    Health of 4 UP MPs deteriorates during Ladakh visit; Lalganj MP admitted to AIIMS; Afzal Ansari put on oxygen support.

    लद्दाख दौरे पर UP के 4 सांसदों की तबीयत बिगड़ी, लालगंज सांसद AIIMS में भर्ती; अफजाल अंसारी को लगी ऑक्सीजन

    June 8, 2026
    Iran fired 10 ballistic missiles at Israel; all destroyed. Trump’s stern message: "Make a deal now."

    ईरान ने इज़राइल पर दागी 10 बैलिस्टिक मिसाइलें, सभी नष्ट; ट्रंप का सख्त संदेश- “अब डील करो”

    June 8, 2026

    बड़े मंगल पर करें ये उपाय सभी दुखों को हर लेंगे हनुमान जी

    June 8, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading