Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 31
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    उत्तर प्रदेश में उद्योगपतियों की दिलचस्पी

    ShagunBy ShagunSeptember 9, 2021 इंडिया No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 602

    डॉ दिलीप अग्निहोत्री

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत अभियान का शुभारंभ किया था। इसके अंतर्गत अनेक क्षेत्रों में उल्लेखीनय प्रगति हुई है। इसमें रक्षा उत्पाद का क्षेत्र भी शामिल है। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में भी इससे संबंधित अध्याय जुड़ेगा। रक्षा उत्पाद अलीगढ़ की पहचान से जुड़ेगा। विगत चार वर्षों के दौरान उत्तर प्रदेश में निवेश का नया कीर्तिमान स्थापित हुआ है। यह मात्र प्रस्तावों तक ही सीमित नहीं था। बल्कि इस अवधि में हजारों करोड़ रुपये के प्रस्तावों का शिलान्यास भी किया गया। शिलान्यास यह सूची आगे बढ़ रही है।

    चौदह सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अलीगढ़ में एक निवेश प्रस्ताव का शिलान्यास करेंगे। पहले उत्तर प्रदेश को बीमारू माना जाता था। पिछली सरकारों ने भी निवेश आमंत्रित करने के प्रयास किये थे। लेकिन इसमें अपेक्षित सफलता नहीं मिली थी। उद्योगपति उत्तर प्रदेश में निवेश करने को उत्सुक नहीं रहते थे। क्योंकि इसके लिए अनुकूल माहौल का अभाव था।

    योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री बनने के बाद ही व्यवस्था में सुधार का कार्य प्रारंभ किया। उद्योगों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम बिजली की उपलब्धता, कनेक्टिविटी, बेहतर कानून व्यवस्था आदि को अपरिहार्य माना जाता है। योगी आदित्यनाथ ने इस दिशा में प्रभावी कार्य किया। इसके बाद उन्होंने इन्वेस्टर्स समिट के सफल और अभूतपूर्व आयोजन किये थे।

    उद्योगपतियों ने उत्तर प्रदेश में निवेश के प्रति दिलचस्पी दिखाना शुरू किया। यह बदलते उत्तर प्रदेश का प्रमाण था। इसके अलावा शिक्षण संस्थानों की स्थापना का भी कीर्तिमान बनाया गया। कुछ दिन पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पहले आयुष विश्वविद्यालय का गोरखपुर में शिलान्यास किया था। यहीं पर उन्होंने एक अन्य विश्वविद्यालय का लोकार्पण भी किया था।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित अलीगढ़ यात्रा उद्योग, निवेश व शिक्षा के दृष्टिगत महत्वपूर्ण होगी। नरेन्द्र मोदी अलीगढ़ में डिफेंस इण्डस्ट्रियल कॉरिडोर एवं राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे। राजा महेन्द्र प्रताप सिंह महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, शिक्षाविद एवं समाज सुधारक थे। इस विश्वविद्यालय से अलीगढ़ मण्डल के जनपद अलीगढ़, हाथरस, कासगंज व एटा से जुड़े लगभग चार सौ महाविद्यालय सम्बद्ध होंगे।

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य विश्वविद्यालय इस क्षेत्र के युवाओं के लिए अत्याधुनिक शिक्षा का केन्द्र बनेगा। जबकि डिफेंस इण्डस्ट्रियल कॉरिडोर युवाओं को रोजगार एवं वर्तमान परिप्रेक्ष्य में मेक इन इण्डिया के संकल्प को पूरा करेगा। विश्वविद्यालय में परम्परागत विषयों के साथ ही डिफेंस स्टडीज के कोर्स को भी सम्मिलित किया जाएगा। डिफेंस कॉरिडोर के छह नोड बनेंगे। इनमें सर्वप्रथम अलीगढ़ नोड का शिलान्यास प्रधानमंत्री द्वारा होगा। इससे केवल अलीगढ़ ही नहीं प्रदेश का लाभ होता। यह रक्षा सामग्री से संबंधित है। इसलिए राष्ट्रीय स्तर पर भी इसका महत्व होगा। यहां आठ हजार करोड़ रुपये का निवेश हो रहा है। हजारों लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

    इस नोड को करीब दो सौ हेक्टेयर में बसाया जाएगा। सौ हेक्टेयर से अधिक भूमि का चयन कर यूपीडा को हस्तांतरण कर दिया है। बीस कंपनियों को भूमि का आवंटन हो चुका है। इस नोड पर बिजली, पानी,सीवर,बाउंड्रीवाल जैसे प्राथमिकता वाले कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। उद्यमियों को आयुध उत्पाद फैक्टरी लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। सरकार उनको सुरक्षा का माहौल देगी। डिफेंस कॉरिडोर की स्थापना के बाद हम रक्षा उपकरणों के लिए भारत की देशों पर निर्भरता कम होगी। मिसाइल, ड्रोन, रायफल, पिस्टल समेत अन्य रक्षा उत्पादों का देश में ही उत्पादन होगा। जिससे देश की जीडीपी में भी वृद्धि होगी। उद्यमियों ने डिफेंस कॉरिडोर में अपनी इकाइयों की स्थापना के प्रति उत्साह दिखाया है।

    इस कार्यक्रम में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से उपस्थित जनता जनार्दन को प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन मिलेगा। मुख्यमंत्री ने शिलान्यास कार्यक्रम हेतु प्रधानमंत्री की यात्रा तैयारियों को लेकर समीक्षा की। इसमें स्थानीय अधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम स्थल और डिफेंस इण्डस्ट्रियल कॉरिडोर का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा एवं गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा उपस्थित थे। सुरेश राणा को शिलान्यास कार्यक्रम व्यवस्था संबन्धी दायित्व दिया गया है। मुख्यमंत्री ने उन्हें इसके दृष्टिगत अलीगढ़ में ही कैम्प करने का निर्देश दिया है। योगी आदित्यनाथ ने लोधा स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने डिफेंस इण्डस्ट्रियल कॉरिडोर एवं राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के सम्बन्ध विस्तृत जानकारी संबन्धी प्रस्तुतिकरण का अवलोकन किया।

    Shagun

    Keep Reading

    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    Slapped for not doing homework, 6-year-old child dies in the classroom.

    होमवर्क न करने पर थप्पड़, कक्षा में ही 6 साल के बच्चे की मौत

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading