Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 8
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खेल

    हरियाणा बना चैंपियन, आर्यावर्त स्पोर्ट्स अकादमी को दी मात

    ShagunBy ShagunSeptember 12, 2021 खेल No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 615

    हरियाणा ने पिछली हार का किया हिसाब बराबर, रोमांचक फाइनल में आर्यावर्त स्पोर्ट्स अकादमी को 36-26 गोल से दी मात

    लखनऊ, 12 सितम्बर 2021: पिछले संस्करण की उपविजेता हरियाणा ने बेहतर रणनीति के सहारे शानदार प्रदर्शन करते हुए 44वीं राष्ट्रीय जूनियर बालिका हैण्डबॉल चैंपियनशिप के फाइनल में आर्यावर्त स्पोर्ट्स अकादमी को 36-26 गोल से मात देकर पिछली हार की कसक पूरी करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। उत्तर प्रदेश हैण्डबॉल एसोसिएशन व जिला खेल विकास व प्रोत्साहन समिति के तत्वावधान में केडी सिंह बाबू स्टेडियम में संपन्न इस चैंपियनशिप का दूरदर्शन पर सीधा प्रसारण किया गया था।

    आज खेले गए फाइनल मुकाबले में दोनों ही टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी। हालांकि हरियाणा बेहतर रणनीति व टीम काम्बिनेशन के साथ आला दर्जे के डिफेंस के सहारे प्रतिद्वंद्वी टीम पर हावी रही। एक-एक गोल के लिए चले करीबी मुकाबले में हरियाणा मध्यांतर तक 16-13 से आगे रही। मध्यांतर के बाद आर्यावर्त स्पोर्ट्स अकादमी की टीम ने तेज खेल का सहारा लिया लेकिन हरियाणा की लड़कियों ने मजबूत डिफेंस के सहारे उनके आक्रमण को बेकार कर दिया। हरियाणा ने फिर पीछे मुड़ कर नहीं देखा और अंत में जीत अपनी झोली में डाल दी।

    हरियाणा की ओर से सुरक्षा ने सर्वाधिक 10 गोल दागे। उनका पूरा साथ देते हुए मीनू ने आठ गोल जबकि गौरव व प्रियंका ने 7-7 गोल किए। इसके अलावा प्रिया ने तीन व मोनिका ने एक गोल किया। आर्यावर्त अकादमी (हिमालच प्रदेश) की ओर से संजना काफी आक्रामक रही और अकेले ही प्रतिद्वंद्वी खेमे में सेंध लगाते हुए 17 गोल दागे। उनके साथ जस्सी ने चार, गुलशन ने तीन जबकि प्रियंका व अंजली ने एक-एक गोल किए।

    पिछले संस्करण की विजेता आर्यावर्त स्पोर्ट्स अकादमी को अपने दो अहम खिलाड़ियों के चोटिल होने का भी खामियाजा भुगतना पड़ा। दूसरी ओर हरियाणा की टीम पिछले दो संस्करण में उपविजेता और उससे भी पिछले संस्करण में संयुक्त विजेता और विजेता रही थी।

    चैंपियनशिप के समापन व पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के एडवोकेट जनरल श्री राघवेंद्र सिंह व विशिष्ट अतिथि हैण्डबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष ए.जगनमोहन राव ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्राफी व खिलाड़ियों को पदक प्रदान कर सम्मानित किया।

    इस अवसर पर उत्तर प्रदेश हैण्डबॉल एसोसिएशन के चेयरमैन डा.सुधीर एम.बोबडे, खेल निदेशक डा.आरपी सिंह, हैण्डबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के कोषाध्यक्ष विनय कुूमार सिंह व संयुक्त सचिव स्वाति शुक्ला, बीबीडी यूनिवर्सिटी से डा.सुधर्मा सिंह, इरम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के निदेशक ख्वाजा फैजी यूनुस, इकाना स्पोर्ट्स सिटी के कारपोरेट कम्युनिकेशंस प्रमुख प्रदीप राय व अन्य मौजूद थे।

    उत्तर प्रदेश हैण्डबॉल एसोसिएशन के सचिव डा.आनन्देश्वर पाण्डेय ने विजेता व उपविजेता टीम को शुभकामनाएं देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस चैंपियनशिप के प्रायोजक बाबू सुंदर सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, बीबीडी यूनिवर्सिटी, ईरम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस व सह प्रायोजक प्रतीक ग्रुप है।

    Shagun

    Keep Reading

    The rhythm of Argentine football—now in India with Jagdale!

    अर्जेंटिना फुटबॉल की धुन, अब भारत में जगदाले के साथ!

    Kabuni AI platform launched; legends like Ganguly and de Villiers are now coaches for ordinary players.

    कबुनी एआई प्लेटफॉर्म लॉन्च, गांगुली-डिविलियर्स जैसे दिग्गज अब आम खिलाड़ियों के कोच

    API Holdings Hosts Third Edition of The Annual Tech Hackathon - HackEasy Season 3

    API Holdings ने HackEasy Season 3 हैकाथॉन आयोजित किया

    Sunil Gavaskar brought time to a standstill, as the heartbeats of 850 children became the rhythm of celebration.

    सुनील गावस्कर ने रोका समय, 850 बच्चों के दिलों की धड़कन बनी जश्न की लय‘

    A New Chapter in Mumbai Women's Cricket as Thane Skyrisers Begin Their Journey in Style Thane Skyrisers Make a Strong Start in the W20 League

    ठाणे स्काईराइजर्स का धमाकेदार एंट्री! महिला क्रिकेट में नया तूफान

    Shaurya Pratap and Anayika Crowned Badminton Champions!

    शौर्य प्रताप और अनायिका बने बैडमिंटन चैंपियन!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Nikita Rawal Honoured by Varun Dhawan Varun Dhawan Recognises Nikita Rawal's New Milestone

    वरुण धवन के हाथों सम्मानित हुईं निकिता रावल

    July 8, 2026
    ChatGPT, Gemini, Claude, DeepSeek AI

    एआई मौलिक सोच को चुनौती दे रहा है: क्या हम ‘सोचने’ की क्षमता खो रहे हैं?

    July 8, 2026

    संसद का मानसून सत्र: राजनीति में आपराधिक छवि पर सख्त प्रहार का इंतजार

    July 8, 2026

    13 वर्षीय मासूम पर 32 दरिंदों का 5 दिन का अत्याचार – समाज की शर्म और व्यवस्था की नाकामी

    July 8, 2026
    The mystery behind 'Love Lottery' unfolds in cinemas on September 18

    18 सितंबर को खुलेगा ‘लव लॉटरी’ का राज! कोर्टरूम, मर्डर और सस्पेंस का धमाकेदार मेल

    July 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading