Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    लखनऊ में मेट्रो रेल का भव्य उद्घाटन

    By September 5, 2017Updated:September 5, 2017 प्रेसनोट No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 593

    राज्यपाल, केन्द्रीय गृह मंत्री, मुख्यमंत्री सहित अन्य विशिष्टजनों ने की शिरकत

    लखनऊ 05 सितम्बर। लखनऊ मेट्रो रेल का आज ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग स्टेशन तक के लिए बटन दबाकर भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक, केन्द्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केन्द्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी, उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य एवं डाॅ. दिनेश शर्मा, मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही, मंत्री श्री आशुतोष टण्डन, मंत्री श्री बृजेश पाठक, मंत्री डाॅ0 रीता बहुगुणा जोशी, मंत्री श्री नंदलाल नंदी, राज्यमंत्री श्रीमती स्वाति सिंह, राज्यमंत्री श्री सुरेश पासी, मेट्रो के प्रधान सलाहकार ई. श्रीधरन, प्रमुख सचिव आवास श्री मुकुल सिंघल, मेट्रो के प्रबंध निदेशक श्री कुमार केशव सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। उद्घाटन के बाद राज्यपाल सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों ने मेट्रो से चारबाग तक का सफर भी तय किया।
    उद्घाटन समारोह में राज्यपाल ने कहा कि लखनऊ मेट्रो रेल का उद्घाटन अनंत चतुदर्शी एवं शिक्षक दिवस के अवसर पर किया गया है जो वास्तव में सुखद और ऐतिहासिक है। मेट्रो रेल सेवा के उद्घाटन की विशेषता है कि यह सरकारी परिकल्प समय से पहले तैयार हो गया है। उत्तर प्रदेश के लोगों को अवसर मिलता है तो पूरी लगन और निष्ठा से कार्य पूरा करते हैं। देश के लिए यह एक उदाहरण है। उन्होंने विश्वास जताया कि लखनऊ में चल रहा मेट्रो का कार्य अपनी समयावधि में पूर्ण हो जाएगा।
    श्री नाईक ने मेट्रो के प्रधान सलाहकार की सराहना करते हुए कहा कि वे मेट्रो मैन नहीं मेट्रो गुरू है। ई. श्रीधरन ने कोंकण, दिल्ली एवं केरल में भी कार्य किया है। मुंबई में लगभग 76 लाख लोग प्रतिदिन लोकल एवं मेट्रो से सफर करते हैं। राज्यपाल ने प्रबंध निदेशक श्री कुमार केशव एवं निदेशक वक्र्स श्री दलजीत सिंह सहित मेट्रो टीम की भी सराहना की। उन्होंने मेट्रो परिकल्प के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार के सहयोग की प्रशंसा करते हुए अभिनन्दन किया।
    केन्द्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज का दिन उत्तर प्रदेश के लिए ऐतिहासिक दिन है। नवाबों के शहर के साथ लखनऊ अब मेट्रो के शहर के तौर पर भी जाना जाएगा। पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने दिल्ली में मेट्रो परियोजना का शुभारम्भ किया था और आज उनके संसदीय क्षेत्र लखनऊ में इस परियोजना का शुभारम्भ हो रहा है इसलिए ‘मैं लखनऊ मेट्रो को अटल जी को समर्पित करता हूँ।’

    श्री सिंह ने कहा कि लखनऊ के लिए शीघ्र ही 104 किमी. लम्बी रिंग रोड का काम शुरू होगा जिसे निर्धारित समय में पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। लखनऊवासियों को ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए 7 नए फ्लाई ओवर का निर्माण किया जाएगा। रूपये 81 करोड़ की लागत से चारबाग रेलवे स्टेशन में कैण्ट की ओर से नए प्रवेश एवं निकास की व्यवस्था की जाएगी और चार नए रेलवे ट्रैक तथा दो नये प्लेटफार्म का निर्माण यात्री सुविधा के दृष्टिगत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रूपये 513 करोड़ से गोमती नगर रेलवे स्टेशन का टर्मिनल स्टेशन के रूप में विस्तार किया जाएगा।
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल एवं केन्द्रीय गृह मंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि लखनऊ मेट्रो का कल से व्यावसायिक संचालन शुरू हो जाएगा जिससे लखनऊवासियों को सहुलियत मिलेगी। जाम से मुक्ति के साथ पर्यावरण हितैषी, सस्ता और सुलभ परिवहन विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि अब उत्तर प्रदेश मेट्रो कारपोरेशन का गठन होगा जिसमें प्रधान सलाहकार के रूप में ई. श्रीधरन अपना सहयोग देंगे। उन्होंने कहा कि ई. श्रीधरन नौकरशाही के लिए एक आदर्श हैं।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी उत्तर प्रदेश का विकास चाहते हैं। उत्तर प्रदेश में लखनऊ के अलावा कानपुर, आगरा, इलाहाबाद, गोरखपुर, वाराणसी, झांसी आदि शहरों में परिवहन के साधन के रूप में मेट्रो का विकास किया जाएगा। विकास के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम को बेहतर बनाना आवश्यक है। समय पर परियोजना का काम पूरा न होना राष्ट्रीय क्षति है। गुणवत्ता बनाए रखने के साथ-साथ यह प्रयास होना चाहिए कि परियोजनाएं समय से पहले और निर्धारित खर्च के अंदर पूरी हों। उन्होंने कहा कि यही राष्ट्र के प्रति सच्ची सेवा है।
    कार्यक्रम में केन्द्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी, ई. श्रीधरन, श्री कुमार केशव सहित प्रमुख सचिव आवास श्री मुकेश मित्तल ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में लखनऊ मेट्रो रेल पर आधारित काफी टेबल बुक का लोकार्पण भी किया गया।

    राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर सम्मानित किया

    लखनऊ 05 सितम्बर। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक ने आज किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय द्वारा साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रो. चन्द्रावती एवं प्रो. सतीश चन्द्र को अंग वस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. एमएलबी भट्ट, पूर्व कुलपति प्रो. डी.के. गुप्ता, प्रो. विनीता दास, प्रो. शादाब मोहम्मद सहित विश्वविद्यालय के पूर्व एवं वर्तमान शिक्षकगण उपस्थित थे।
    राज्यपाल ने डाॅ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को नमन करते हुए कहा कि समाज के निर्माण में शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। विद्यार्थी अगर कच्ची मिट्टी हैं तो शिक्षक मूर्तिकार। मूर्तिकार कैसी मूर्ति बनाता है, यही शिक्षक की विशेषता होती है। अन्य शिक्षकों की अपेक्षा चिकित्सा शिक्षा से जुड़े शिक्षकों में मौलिक अंतर है। शिक्षक की पहचान छात्रों से होती है। उन्होंने कहा कि शिक्षक और छात्र का रिश्ता हमेशा एक जैसा ही रहता है।
    श्री नाईक ने कहा कि ‘मेरे परिवार में शिक्षा से काफी जुड़ाव रहा है। मेरे पिता हाईस्कूल में प्रधानाध्यापक थे, भाई शिक्षा विभाग के प्रमुख थे तथा पत्नी एवं भाभी दोनों शिक्षिका थीं। मैं राजनीति में था पर अब 29 विश्वविद्यालयों का कुलाधिपति हूँ।’ उन्होंने ‘चरैवेति! चरैवेति!!’ श्लोक उद्धृत करते हुए कहा कि जगत वंदनीय होने के लिए निरन्तर चलते रहने की आवश्यकता है। निरन्तर आगे बढ़ने से जीवन में सफलता मिलती है।
    पूर्व कुलपति प्रो. डीके गुप्ता ने शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि दायित्व से आगे मानवता के बारे में सोचंे। शिक्षक राष्ट्र निर्माता होते हैं जो अगली पीढ़ी को आकार देते हैं। समाज में चिकित्सा सेवा से जुड़े लोगों से अधिक अपेक्षायें होती हैं। उन्होंने कहा कि अपनी जिम्मेदारी को महसूस करते हुए विश्वविद्यालय की गरिमा का भी ध्यान रखें।
    प्रो0 चन्द्रावती ने कहा कि शिक्षक सेवा से सेवानिवृत्त हो सकता है परन्तु शिक्षा से कभी सेवानिवृत्त नहीं होता। ज्ञान और मानवता ही शिक्षक की पहचान हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को चाहिए कि वे अपने व्यक्तित्व और कृतित्व से ऐसा उदाहरण प्रस्तुत करें जो युवाओं का मार्ग प्रशस्त करे।
    कार्यक्रम में कुलपति प्रो. एमएलबी भट्ट सहित अन्य लोगों ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर राज्यपाल द्वारा प्रो0 अशोक चन्द्रा की पुस्तक ‘क्लीनिकल मेडिसिन’ तथा श्री अनुराग कुमार की पुस्तक ‘बाइपोलर’ का विमोचन भी किया गया।

    राज्यपाल से मिले भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष

    लखनऊः 05 सितम्बर। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक से आज राजभवन में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने शिष्टाचारिक भेंट की। श्री पाण्डेय इससे पूर्व केन्द्रीय मंत्रिमण्डल में मानव संसाधन विकास मंत्रालय में राज्यमंत्री पद का दायित्व संभाल रहे थे। वे उत्तर प्रदेश की चन्दौली लोकसभा सीट से 2014 में सांसद निर्वाचित हुए थे।

    Keep Reading

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    Bank employees protest, demanding a five-day work week.

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

    Dr. Ambedkar Rashtriya Ekta Manch's foundation day celebrated with great enthusiasm

    हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस

    उपभोक्ता परिषद ने उजागर किया पावर कॉरपोरेशन का टेंडर घोटाला, सरकार से मांगी उच्च स्तरीय जांच

    स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले श्री शीशपाल सिंह “अभियंता रत्न सम्मान” से सम्मानित

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    August 22, 2026
    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    August 22, 2026

    कोरिया इंडस्ट्री एक्सपो (KoINDEX) 2026 का 27 अगस्त को यशोभूमि में होगा शुभारंभ

    August 22, 2026

    गलगोटियास विश्वविद्यालय ने Microsoft के सहयोग और byteXL द्वारा संचालित उद्योग-एकीकृत AI एवं ML डिग्री का शुभारंभ किया

    August 22, 2026
    Ayushmann Khurrana's visit to Jalna A message of child safety and a secure childhood.

    आयुष्मान खुराना की जालना यात्रा : बच्चों की सुरक्षा और सुरक्षित बचपन का संदेश

    August 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading