Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 20
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    कोरोना काल में जिंदगी बचाना जरूरी था, फिर भी विकास में खर्च किये 377 करोड़ : स्वाती सिंह

    ShagunBy ShagunSeptember 26, 2021Updated:September 27, 2021 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 482

    विधानसभा सरोजनीगर का रिपोर्ट कार्ड

    लखनऊ, 26 सितम्बर 2021: योगी सरकार सिर्फ साढ़े चार सालों में ही विकास का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। एक तरफ जहां लोगों की जिंदगी बचाने का सवाल था, वहीं दूसरी तरफ विकास कार्य निरन्तर चलता रहे, यह भी एक बड़ी चुनौती थी। आज हम कह सकते हैं देश और दुनिया भर में ‘उप्र के विकास मॉडल’ को लेकर चर्चा हो रही है।

    इतना ही नहीं कोरोना काल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किये गये कार्यों की पूरी दुनिया सराहना कर रही है। एक-एक व्यक्ति की चिंता करना। इसके साथ ही विकास का सिलसिला भी चलता रहा। इसी के तहत हमारे विधानसभा में भी योजनाओं का लाभ व विकास कार्य में 377.41 करोड़ रुपये खर्च हुए। इसके अतिरिक्त 220 करोड़ रुपये की लागत से पुलिस व फोरेन्सिक लैब का निर्माण हमारे विधानसभा के पिपरसंड में हो रहा है। ये बातें महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाती सिंह ने कहा। वे लखनऊ के सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

    कहा कि विधानसभा क्षेत्र के लोग हमारे लिए एक परिवार हैं। उनका दर्द हमारा दर्द है। हमारा दरवाजा हर वक्त पूरे प्रदेश के लोगों के साथ ही उनके लिए भी खुला रहता है। यही कारण है कि हर दिन हमारे यहां औसत सौ से अधिक लोग आते हैं, जिनकी समस्याओं का निदान किया जाता है।

    हमारा विधानसभा ही हमारे लिये परिवार:

    हिन्दुस्थान समाचार ने पूछा कि किन मुद्दों तथा विकास कार्यो को लेकर विधानसभा क्षेत्र में जनता के बीच जायेंगी, तो उन्होंने कहा कि अपने परिवार में जाने के लिए कोई आधार नहीं होता। पूरा विधानसभा क्षेत्र ही हमारा परिवार है। हमारा प्रदेश हमारे लिए हमारा गांव हैं। देश हमारे लिए सबकुछ है। हम राष्ट्र के लिए जीते हैं और राष्ट्र के लिए मरते हैं। सिर्फ चुनाव के लिए जनता के बीच नहीं जाते। मैं दिन-रात उनके ही बीच रहती हूं। उनके बारे में सोचती हूं।

    हमने जिंदगी बचाने पर बल दिया, फिर भी नहीं रूका विकास:

    उन्होंने कहा कि कोरोना काल में एक तरफ लोगों की जिन्दगी बचाने का सवाल था। वहीं दूसरी तरफ हमारे सिर पर विकास कार्य का बोझ। हमने जिन्दगी बचाने पर बल दिया। इसके साथ ही कभी विकास ना रूके, इस पर भी निगाह बनाये रहे, यही कारण है कि सड़क निर्माण हो या नाली निर्माण का कार्य या लोगों को बीमारी पर खर्च कहीं कमी नहीं होने दी। इसी कारण हमारे विधानसभा में कुल 377.41 करोड़ रुपये विभिन्न मदों में खर्च हुए। इसके अतिरिक्त 220 करोड़ रुपये में फोरेसिंक लैब बन रहा है।

    पार्क, सड़क व नालियों पर खर्च हुए दो सौ करोड़:

    बताया कि लगभग दो सौ करोड़ रुपये पार्क, सड़क व नालियों पर व्यय हुए हैं। चैकडेम व नहरों की सफाई पर लगभग साढ़े चार करोड़ रुपये व्यय किये गये। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 296 गंभीर रोगियों के लिए पांच करोड़ पांच लाख रुपये प्रदान किये गये। इसके अतिरिक्त विद्यालयों के उच्चीकरण पर भी धन व्यय करने के साथ ही ट्रांसफार्मर उच्चीकरण जैसे छोटे-छोटे कामों पर भी हर वक्त ध्यान देती रही।

    जब अपने भी भागते थे मरीज से दूर, तो घर-घर जाकर पहुंचाई कोरोना किट:

    कोरोना काल में मैंने पीड़ितों के घर जाकर खुद कोरोना किट पहुंचाई। अपने विधानसभा क्षेत्र की भाई-बहनों की जान बचाने के लिए हमने कभी अपने जान की परवाह नहीं की। मैं उस समय पीड़ितों के घर पहुंची, जब अपने भी अपनों से दूर भागने लगे थे। कोरोना किट, भोजन या अन्य सामग्री, जिसको जो जरूरत थी, सबकुछ ध्यान देकर वहां तक पहुंचवाने की कोशिश की।

    Shagun

    Keep Reading

    Grand Yoga Festival at Namo Ghat: CRPF celebrates International Yoga Day.

    नमो घाट पर भव्य योग महोत्सव: CRPF ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

    Lucknow Land Pooling Scam: LDA Officials' Kin Get Rich on Farmers' Land

    लखनऊ लैंडपूलिंग घोटाला: किसानों की जमीन पर LDA अधिकारियों का कुनबा अमीर

    भारत ने सिंधु जल संधि निलंबित की, पाकिस्तान UNSC पहुंचा: बोला -हमारा दाना-पानी बंद हो जाएगा

    12 Years of the Central Government: Grand media workshop held in Varanasi; over 100 media organizations participated.

    केंद्र सरकार के 12 साल: वाराणसी में हुई भव्य मीडिया कार्यशाला, 100 से अधिक मीडिया संस्थानों ने लिया भाग

    484 students received degrees; highest package at ₹24.11 lakh.

    अखिलेश यादव के जन्मदिन पर चौरसिया समाज बांटेगा पान और पान के पौधे

    Rajnath Singh writes to Nitin Gadkari: Elevated corridor to be built on Shaheed Path!

    राजनाथ सिंह ने नितिन गडकरी को लिखा पत्र: शहीद पथ पर बनेगा एलीवेटेड कॉरिडोर!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Grand Yoga Festival at Namo Ghat: CRPF celebrates International Yoga Day.

    नमो घाट पर भव्य योग महोत्सव: CRPF ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

    June 20, 2026
    Idli. For just one rupee—not a bad deal!

    इडली. सिर्फ एक रुपए में, सौदा बुरा नहीं !

    June 20, 2026
    Lucknow Land Pooling Scam: LDA Officials' Kin Get Rich on Farmers' Land

    लखनऊ लैंडपूलिंग घोटाला: किसानों की जमीन पर LDA अधिकारियों का कुनबा अमीर

    June 20, 2026

    भारत ने सिंधु जल संधि निलंबित की, पाकिस्तान UNSC पहुंचा: बोला -हमारा दाना-पानी बंद हो जाएगा

    June 19, 2026
    12 Years of the Central Government: Grand media workshop held in Varanasi; over 100 media organizations participated.

    केंद्र सरकार के 12 साल: वाराणसी में हुई भव्य मीडिया कार्यशाला, 100 से अधिक मीडिया संस्थानों ने लिया भाग

    June 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading