Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 7
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    भीड़ बता रही थी यूपी में कांग्रेस की सांसे लौटना है मुश्किल!

    ShagunBy ShagunOctober 12, 2021 इंडिया No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 698

    अंदरूनी कलह भी कांग्रेस को कर रही है राजनीति में पीछे

    त्वरित टिप्पणी: उपेन्द्र नाथ

    लखीमपुर खीरी की घटना को हाथों-हाथ लेकर यूपी में अंतिम सांस ले रही कांग्रेस को जिंदा करने की कोशिश में लगी प्रियंका को अभी सफलता हाथ लगते नहीं दिख रही। अब 2017 में प्रयागराज से शुरू की गयी उनकी नाव यात्रा वाला आकर्षण भी नहीं दिखता, जिससे उनके कार्यक्रमों लोगों की भीड़ जुटे। अभी सोमवार को लखनऊ के अटल चौक स्थित गांधी प्रतिमा के सामने उनके द्वारा लखीमपुर में किसानों व अन्य की हुई मौत मामले में मौन व्रत रखा गया था। वहां जुटी भीड़ को देखकर यही लगता है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह खत्म हो चुका है।

    अटल चौक पर प्रमोद तिवारी, पीएल पुनिया, आराधना मिश्रा दीपक सिंह सहित कई कांग्रेस के बड़े नेताओं की मौजूदगी के बावजूद पांच सौ भी कार्यकर्ताओं की संख्या नहीं थी। वहां लोगों द्वारा यह भी कहते सुना गया कि इससे ज्यादा भीड़ तो किसी सामान्य नेता के कार्यक्रम में हो जाता है, जबकि किसान आंदोलन को लेकर प्रियंका वाड्रा बहुत दिनों से सक्रिय हैं। लखीमपुर में हुई घटना के दिन ही वे दिल्ली से चल दी थीं। सीतापुर में आते-आते उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। उन्होंने मामले को बहुत गर्माने की कोशिश की। इस मामले वे पूरे विपक्ष की अपेक्षा ज्यादा सक्रिय रहीं।

    2019 से भी आकर्षण हो गया है कम

    इसके बावजूद उनके कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का काफी कम संख्या में आना यह बताता है कि 2019 से भी उनके प्रति कार्यकर्ताओं का आकर्षण कम हो गया है, जब वे सक्रिय राजनीति में आयी थीं और महासचिव बनने के बाद चुनाव से पूर्व प्रयाग संगम से वाराणसी तक नाव से यात्रा की थीं। उस समय चुनाव में वे भले अपने कार्यक्रम उमड़ी भीड़ को वोट में बदल नहीं पायीं लेकिन लोगों उनको देखने के लिए काफी उत्सुकता थी। लोग उन्हें इंदिरा के रूप में देख रहे थे।

    2004 से कर रहीं चुनाव प्रचार, फिर भी नहीं दिखा असर:

    वैसे तो प्रियंका की राजनीतिक प्रवेश देखा जाय तो अपनी मां का चुनाव प्रचार उन्होंने 2004 में ही शुरू कर दिया था। उस समय वे रायबरेली निवासी रमेश बहादुर सिंह के घर पर एक माह तक मेहमान के रूप में ठहरी थी। वे प्रचार करने भी अकेले निकलती थीं। उनकी भाषा शैली भी लोगों को काफी पसंद था। चुनाव में सक्रिय न रहते हुए भी वे अमेठी और रायबरेली में हमेशा अपनी सक्रियता दिखाती थीं। 2012 के विधानसभा चुनाव में अमेठी में राबट्रा बाड्रा व अपने बच्चे के साथ चुनाव मैदान में थी और प्रत्याशियों का प्रचार करती रहीं लेकिन फिर भी कुछ विशेष नहीं कर पायीं। 2017 विधानसभा चुनाव में उन्हीं की मध्यस्थता से कांग्रेस व सपा का गठजोड़ हुआ लेकिन उनकी सक्रियता नहीं रहीं।

    यूपी में हैं सक्रिय:

    उनकी सक्रियता तब शुरू हुई, जब 23 जनवरी 2019 को वे कांग्रेस की महासचिव बनायीं गयी। इसके साथ ही यूपी का प्रभार भी दिया गया। इसके बाद से वे लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश में छोटे-छोटे मुद्दों को भी बड़ा करने का प्रयास करती रहती हैं। इसके बावजूद कांग्रेस को आक्सीजन नहीं मिल पा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो इसका कारण है, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में अंदरूनी कलह का होना।

    कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जेल में थे तो कार्यकर्ता घर में बैठ गये यूपी में कांग्रेस अंदरूनी कलह के कारण टूट चुकी है। अब इसमें सांसे आना बड़ा मुश्किल काम दिखता है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को भाजपा ने जेल भेज दिया तो कांग्रेस कार्यकर्ता घर में बैठ गये। क्या दूसरी किसी पार्टी में ऐसा संभव था? उस समय जरूरत थी, पूरे प्रदेश में सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करने व जेल जाने की लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

    Shagun

    Keep Reading

    The ordeal of sultry heat! Little chance of rain over the next two days.

    उमस भरी गर्मी का सितम! अगले 2 दिन बारिश की उम्मीद कम

    AIM-PEACE 2026: AI को नैतिकता और मानवता से जोड़ने का वैश्विक मंच

    AIM-PEACE 2026: AI को नैतिकता और मानवता से जोड़ने का वैश्विक मंच

    Ramlal: The flute wizard to whom Bollywood never truly did justice

    रामलाल: बांसुरी के जादूगर जिन्हें बॉलीवुड ने कभी पूरा न्याय नहीं दिया

    Wisdom is true strength: Inspiring story of the barber-Sarpanch shared with children

    सूझबूझ ही सच्ची ताकत: बच्चों को नाई-सरपंच की प्रेरक कहानी सुनाई

    गोरखपुर में दिल दहला देने वाला अपहरण-हत्या कांड: 6 वर्षीय मासूम की क्रूर हत्या, किराएदार ने फिरौती के लिए उठाया

    Uproar in UP over demands for the restoration of MGNREGA and the return of village-level operations; massive protests across the state.

    मनरेगा की बहाली और ग्राम जी वापसी की मांग पर UP में उबाल, प्रदेशभर में जोरदार प्रदर्शन

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    What kind of perfection does Aamir Khan want in the wedding, after all?

    आखिर शादी में कौनसा परफेक्शन चाहते हैं आमिर खान

    July 6, 2026

    अग्निकांडों की repeating त्रासदी: हाईकोर्ट ने ठीक कहा, अब सरकार जागे!

    July 6, 2026
    The ordeal of sultry heat! Little chance of rain over the next two days.

    उमस भरी गर्मी का सितम! अगले 2 दिन बारिश की उम्मीद कम

    July 6, 2026
    Traders outraged by sealing drive: 'Engage in dialogue, don't destroy livelihoods'

    सीलिंग से भड़के व्यापारी, बोले- ‘संवाद करो, आजीविका मत मारो’

    July 6, 2026
    AIM-PEACE 2026: AI को नैतिकता और मानवता से जोड़ने का वैश्विक मंच

    AIM-PEACE 2026: AI को नैतिकता और मानवता से जोड़ने का वैश्विक मंच

    July 6, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading