Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 30
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    किसानों को प्रताड़ित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी भाजपा सरकार ने: प्रियंका गांधी

    ShagunBy ShagunOctober 23, 2021 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 579

    नौकरी मांगते बेरोजगारों पर भाजपा सरकार लाठियां चलवाती है

    लखनऊ/बाराबंकी 23 अक्टूबर 2021: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी ने बाराबंकी के हरख बाजार से आज कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। सात प्रतिज्ञाओं की घोषणा करते हुए ‘‘वचन हम निभाएंगे’’ का वादा दोहराते हुए भाजपा की सरकार पर जमकर हमला किया। कहा कि न्याय को कुचलने की सरकारी कोशिशां को सफल नहींं होने देंगें, किसानों के साथ उत्पीड़नात्मक व्यवहार को स्वीकार नहीं किया जा सकता। जिस तरह लखीमपुर में प्रधानमंत्री के मंत्रिमंडल के सदस्य के बेटे द्वारा अपने घरों को वापस जाते हुए किसानों पर गाड़ी चढाकर हत्या की, उसको दबाने की राज्य सरकार ने कोशिश की, वह न्याय को कुचलने की नीति थी, जिसका विरोध करने पर मुझे हिरासत में लिया गया।

    उन्होंनें कहा कि सरकारी क्रय केंद्रों पर किसानों के साथ दुर्व्यवहार इस सरकार ने किया, किसानों की उपज को सीमित मात्रा में खरीदा गया, धान खरीददारी में कुव्यवस्था के चलते लखीमपुर के एक किसान को मण्डी में पड़े अपने धान में आग लगानी पड़ी, वहीं खाद वितरण में कुव्यवस्था के चलते ललितपुर के एक किसान की खाद वितरण केन्द्र में लाइन में खड़े-खड़े मृत्यु हो गयी। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों को प्रताड़ित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। नौकरी मांगते बेरोजगारों पर भाजपा सरकार लाठियां चलवाती है, चयनित अभ्यर्थी ज्वाइनिंग के लिए आंदोलित हैं पर इस सरकार में कोई सुनवाई नहीं होती है। समाज का हर वर्ग आज व्यथित है, कांग्रेस पीड़ितों के साथ खड़ी है और उनकां न्याय मिलें यही हमारी कोशिश है। जिसके लिये हर संघर्ष को तैयार हूं।

    बता दें कि ‘‘हम वचन निभायेगें’’ घ्येय वाक्य के साथ शुरू हुई प्रतिज्ञा यात्रा में श्रीमती प्रियंका गांधी ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिये सात प्रतिज्ञाओं की घोषणा करते हुए कहा कि महिलाओं की राजनीति में भागीदारी बहुत जरूरी है, कांग्रेस ने आधी आबादी को हिस्सेदारी देने की बड़ी पहल के साथ आगामी विधान सभा चुनाव में कांग्रेस टिकट वितरण में महिलाओं को 40 प्रतिशत हिस्सेदारी देगी। इंटर पास छात्राओ को स्मार्टफोन और स्नातक करने वाली छात्राओं को स्कूटी देगी। किसानों का पूरा कर्जा माफ होगा। गेहूं. धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2500 रुपये व 400 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना किसान को दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर यह सब करने वचन देते हुए कहा कि छोटे दुकानदारों, गरीब परिवारों जिनके समक्ष रोजी-रोटी का संकट कोरोनाकाल में खड़ा हुआ, उसकी आर्थिक भरपाई के लिए बिजली बिल सबका हाफ करने के साथ कोरोनाकाल का बकाया साफ करेंगें।

    उन्होंनें घोषणा करते हुए कहा कि कोरोना काल में आर्थिक मार से पीडित परिवार को 25 हज़ार रुपये दिया जायेगा और 20 लाख युवाओं को सरकारी रोजगार देने की व्यवस्था कांग्रेस की सरकार बनने की जायेगी। यही नही संविदा कर्मियों को स्थायी करने की नीति बनाकर उनको नियमित किया जायेगा। रोजगार देने की व्यापक व्यवस्था की जायेगी। आज घोषित सात प्रतिज्ञाओं में महिलाओ को 40 प्रतिशत टिकट में हिस्सेदारी के साथ इंटर व स्नातक कर चुकी छात्राओं को क्रमशः स्मार्टफोन व स्कूटी देने की दो घोषणायें श्रीमती प्रियंका गांधी ने विगत दिनों कर दी थी, आज उन्होंने पांच अन्य प्रतिज्ञाएं घोषित की।

    Shagun

    Keep Reading

    Lucknow Breaking: Tin shed collapses at Charbagh Railway Station, causing panic on platform!

    लखनऊ ब्रेकिंग: चारबाग रेलवे स्टेशन पर टिन शेड गिरा, प्लेटफॉर्म पर मचा हड़कंप!

    The Shikanji Bhandara in Aliganj will continue until the end of June.

    जून के आखिर तक चलेगा अलीगंज में शिकंजी भंडारा

    Nandini Thakur Breaks Her Image

    नेगेटिव रोल में धमाका! नंदिनी ठाकुर ने दिखाया दमदार अभिनय

    Tigers enjoy water sports in UP! Pilibhit Tiger Reserve feels like a mini-Goa.

    यूपी में बाघों की जलक्रीड़ा! पीलीभीत टाइगर रिजर्व में लग रहा मिनी गोवा का माहौल

    Big attack by traders! Demand to stop unnecessary house tax and unconnected water bills

    व्यापारियों का बड़ा धावा! अनावश्यक गृहकर और बिना कनेक्शन पानी के बिल बंद करने की मांग

    Hope for relief from the increasing heat! Pre-monsoon rains possible from tomorrow until June 5th.

    बढ़ती गर्मी पर राहत की उम्मीद! कल से 5 जून तक प्री-मानसून बारिश संभव

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Lucknow Breaking: Tin shed collapses at Charbagh Railway Station, causing panic on platform!

    लखनऊ ब्रेकिंग: चारबाग रेलवे स्टेशन पर टिन शेड गिरा, प्लेटफॉर्म पर मचा हड़कंप!

    May 29, 2026
    The Shikanji Bhandara in Aliganj will continue until the end of June.

    जून के आखिर तक चलेगा अलीगंज में शिकंजी भंडारा

    May 29, 2026
    Mansa Devi Temple in Meerut is associated with the Ramayana period.

    रामायण काल से जुड़ा है मेरठ का मनसा देवी मन्दिर

    May 29, 2026
    Humanity is still alive today – this is an example!

    इन्सानित आज भी जिन्दा है- यह है मिसाल!

    May 29, 2026
    Nandini Thakur Breaks Her Image

    नेगेटिव रोल में धमाका! नंदिनी ठाकुर ने दिखाया दमदार अभिनय

    May 29, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading