मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमलों को शुक्रवार को 13 साल हो चुके हैं।इसपर उद्योगपति रतन टाटा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है।जिसमें रतन टाटा ने कहा कि हमलों की यादें “हमारी ताकत का स्रोत बननी चाहिए। रतन टाटा ने मुंबई के ताजमहल पैलेस की तस्वीर शेयर कर लिखा कि 13 साल पहले जो चोट लगी थी उसकी कभी भरपाई नहीं की जा सकती है।
रतन टाटा ने भावुक कर देने वाला कैप्शन लिखाकर मुंबई में 26/11 के आतंकी हमलों के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। रतन टाटा ने लिखा, आज से 13 साल पहले जो चोट खाई थी, उसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती।हालांकि, हमें उन हमलों की यादों को बनाए रखना चाहिए, जो हमें तोड़ने के लिए थे, हमारी ताकत का स्रोत बनते हैं क्योंकि हम उन लोगों का सम्मान करते हैं जिन्हें हमने खो दिया है।
बात दें कि 26 नवंबर,2008 को मुंबई में 4 दिनों तक चले भयानक आतंकी हमले हुए।166 लोग मारे गए और 300 से अधिक घायल हो गए।पाकिस्तान के 10 आतंकवादियों ने ओबेरॉय-ट्राइडेंट होटल, ताजमहल पैलेस और टॉवर होटल, एक यहूदी सांस्कृतिक केंद्र, नरीमन पॉइंट पर चबाड हाउस, लियोपोल्ड कैफे और छत्रपति शिवाजी टर्मिनस रेलवे स्टेशन सहित पांच प्रमुख स्थानों पर एक साथ हमला करते हुए लगभग पूरे शहर पर हमला किया।







