Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 30
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»कांग्रेस पार्टी

    अब टेलीमेडिसिन का शिगूफा छोड़कर आम जनता को गुमराह कर रही है सरकार: ओंकारनाथ सिंह

    By September 10, 2017 कांग्रेस पार्टी No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 493
    लखनऊ 10 सितम्बर। प्रदेश के अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं एवं चिकित्सकों की भारी कमी के चलते हो रहीं लगातार मौतों का सिलसिला रोकने के बजाय टेलीमेडिसिन के नाम पर एक बार फिर उप्र की योगी सरकार आम जनता विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में दूर-दराज गांवों में निवास करने वाले गरीबों की बड़े पैमाने पर जान लेने की तैयारी कर रही है।
    प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं प्रवक्ता ओंकारनाथ सिंह ने आज यहां जारी बयान में कहा कि जिस प्रकार प्रदेश में चाहे वाराणसी हो, गोरखपुर हो, फर्रूखाबाद हो, बहराइच हो, सरकारी अस्पतालों में आक्सीजन एवं अन्य आवश्यक चिकित्सीय सुविधाओं के अभाव में जहां हजारों मौतें हो चुकी हैं और प्रदेश सरकार लगातार अपने मंत्रियों एवं अधिकारियों को बचाने में जुटी हुई है और मौतों पर लीपापेाती कर रही है वहीं दूसरी तरफ टेलीमेडिसिन का शिगूफा छोड़कर आम जनता को गुमराह कर रही है।
    प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टेलीमेडिसिन की बात करते हैं पहले उन्हें यह बताना चाहिए कि जब शहर के अस्पतालों में दवाएं उपलब्ध नहीं हैं तो गांवों में जहां दवाओं की दुकानें तक उपलब्ध नहीं है इस टेलीमेडिसिन से क्या लाभ होगा? यहां यह भी उल्लेखनीय है कि एमसीआई का स्पष्ट निर्देश है कि बिना शारीरिक परीक्षण किये नियमानुसार कोई भी चिकित्सक दवा लिखने का हकदार नहीं है ऐसे में सिर्फ लक्षण जानकर यदि टेलीफोन द्वारा कोई मेडिसिन डाक्टर बताते हैं तो एक ओर जहां गांवों में दवा की दुकाने नहीं है अगर दवा कहीं से मिल भी जाती है और उसका विपरीत असर मरीज पर पड़ता है और मरीज की मौत हो जाय तो उसका जिम्मेदार कौन होगा?
    श्री सिंह ने कहा कि आज राजधानी लखनऊ में स्वाइन फ्लू से तमाम मौतें हो रही हैं। डेंगू से भारी संख्या में मौतें हो रही हैं। पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों में हजारों की संख्या में जान गंवाने वाली जनता को मच्छरजनित बीमारियों से बचाने में पूरी तरह नाकाम प्रदेश की योगी सरकार के मंत्री सिर्फ बड़े-बड़े दावे और जुमलेबाजी करके प्रदेश की भोलीभाली जनता को गुमराह कर रहे हैं।

    उप्र कांग्रेस मुख्यालय में उत्तर प्रदेश के संगठन चुनाव की समीक्षा की

    लखनऊ 10 सितम्बर। उत्तर प्रदेश में हो रहे कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव के सिलसिले में अ.भा. कांग्रेस चुनाव प्राधिकरण के सदस्य श्री भुवनेश्वर कलिता सांसद ने आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में उत्तर प्रदेश के संगठन चुनाव की समीक्षा की।
    यह जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं प्रवक्ता ओंकारनाथ सिंह ने बताया कि समीक्षा बैठक में श्री कलिता ने प्रदेश निर्वाचन अधिकारी, अति. प्रदेश निर्वाचन अधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर सांसद सहित अभा कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं सहप्रभारी उप्र श्री जुबेर खान, प्रदेश निर्वाचन अधिकारियों श्री एमए खान सांसद, श्री किशोर उपाध्याय पूर्व मंत्री एवं श्री सुरेश शेट्टी पूर्व मंत्री, अति. प्रदेश चुनाव अधिकारियों सर्वश्री जसवंत गुर्जर, आरसी चौधरी, सुधीर चौधरी, जगदीप सिंह संधू, राघव सिंगला, मो. ताजउद्दीन, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संगठनात्मक चुनाव प्रभारी श्री हनुमान त्रिपाठी, महामंत्री चौ. सत्यवीर सिंह, संगठन मंत्री श्री आरपी सिंह सहित प्रदेश भर के संगठन चुनाव के जिला निर्वाचन अधिकारी मौजूद रहे।
    प्रवक्ता ने बताया कि बैठक में प्रदेश भर में चल रहे संगठन चुनावों की समीक्षा करते हुए श्री भुवनेश्वर कलिता सांसद ने संगठन चुनावों को हर हालत में समय से सम्पन्न कराये जाने का निर्देश दिया।

    Keep Reading

    उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ा उलटफेर: सपा में शामिल होंगे नसीमुद्दीन सिद्दीकी

    Ruckus over bringing a dog into Parliament: Renuka Sahni's sharp taunt, "The real ones who are biting are sitting inside!"

    संसद में कुत्ता लाने पर बवाल: रेणुका साहनी का तीखा तंज, “असली काटने वाले तो अंदर ही बैठे हैं!”

    गहलोत-पायलट में मोहब्बत की मिठास कब तक

    कांग्रेस में सुधार की बातें तो अच्छी लेकिन उन्हें लागू नहीं करते !

    इंडिया गठबंधन के बीच कोई है …

    बसपा की कार्यप्रणाली ने आज बहुजन समाज को हताशा और निराशा के अंधेरे में पहुंचा दिया: उदित राज

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Lucknow Breaking: Tin shed collapses at Charbagh Railway Station, causing panic on platform!

    लखनऊ ब्रेकिंग: चारबाग रेलवे स्टेशन पर टिन शेड गिरा, प्लेटफॉर्म पर मचा हड़कंप!

    May 29, 2026
    The Shikanji Bhandara in Aliganj will continue until the end of June.

    जून के आखिर तक चलेगा अलीगंज में शिकंजी भंडारा

    May 29, 2026
    Mansa Devi Temple in Meerut is associated with the Ramayana period.

    रामायण काल से जुड़ा है मेरठ का मनसा देवी मन्दिर

    May 29, 2026
    Humanity is still alive today – this is an example!

    इन्सानित आज भी जिन्दा है- यह है मिसाल!

    May 29, 2026
    Nandini Thakur Breaks Her Image

    नेगेटिव रोल में धमाका! नंदिनी ठाकुर ने दिखाया दमदार अभिनय

    May 29, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading