लखनऊ 10 सितम्बर। BBAU में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं अब नया मामला गर्ल्स हॉस्टल का सामने आया हैं जहां मेस में ख़राब खाने की शिकायते आ रही हैं जहां लड़कियों ने कई बार शिकायते भी की लेकिन मामले को हर स्तर पर दबाने की कोशिश भी की गई, लेकिन इस बार एक विडिओ ने मेस की घटिया खाने की पोल खोल दी।
मामला कुछ इस प्रकार हैं कि BBAU के ‘संघमित्रा के गर्ल्स हॉस्टल’ में कई महीनों से खाना बेकार बनने के कारण कई लड़कियो की तबियत ख़राब हो रही थी और इसके बाद लड़कियो ने वार्डन से शिकायत की, छात्रवास वार्डन ने रात को छात्रावास में पहुँच कर पूरा मामला देखा और मेस कांट्रेक्टर सिद्धार्थ को तुरन्त बुलवा लिया, मेस कांट्रेक्टर आया पर वो पूरी तरह नशे में धुत्त था लड़कियो और वार्डन के साथ बत्तीमीजी से पेश आया जब सारी लड़कियो ने विरोध किया और बोला आप मेस में ड्रिंक करके आये है तो उसने बोला ये मेरा पर्सनल लाइफ है और लड़कियो को बुलाकर बोलता है हम आपको पर्सनल प्रेफरेंस देंगे पर आप लोग हंगामा मत करो !
आपको बता दे कि इससे पहले भी इसी तरह का मामला ‘चित्रलेखा हॉस्टल’ में भी हो चुका हैं जहां जुलाई मे लड़कियां अक्सर घर चली जाती हैं और छुट्टिया बीतने के बाद जब वापस आई तो इसी मेस कांट्रेक्टर ने जुलाई के खाने का भी चार्ज लिया लेकिन हंगामा होने पर पैसे वापस करने पड़े थे।
देखे वीडिओ:







