Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, July 4
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    चुनावी रणभेरी की उलटी गिनती शुरू

    ShagunBy ShagunDecember 27, 2021 इंडिया No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 546

    जी के चक्रवर्ती

    उत्तर प्रदेश और पंजाब सहित पांच राज्‍यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों के राजनैतिक समर का बिगुल फूंका जा चुका है। बस इन्तजार है तो चुनावी तारीखों का ! यह सर्वथा अलग बात है कि आज तक हम में से किसी ने भी अपने क्षेत्र के प्रत्याशी को बिगुल फूंकते हुए नहीं देखा होगा लेकिन चूनावीं समर मे जो व्यक्ति हारता है, उसको कम-से-कम पांच वर्षो तक का सत्ता से दूर रह कर अज्ञातवास भोगना पड़ता है।

    आज विभिन्न पार्टियों के लोग चूनवीं मुद्दे के अन्वेषण में जोर-शोर से जुटे हुये हैं और हों भी क्यों नही अब राममंदिर जैसा कुछ धधकता हुआ मुद्दा जो उन्हें ढूंढे नही मिल रहा है लेकिन फिर भी कुछ दलों के लोग मुद्दे उछालने के करतब दिखाने में लगे हुये हैं, तो कोई निरन्तर बाहुबलीयों से संपर्क बनाये हुए हैं कि किस भी तरह से इस चूनवीं समर की हवाओं का रुख अपनी ओर किया जा सके।

    आज कहा जाय तो इस समय प्रत्येक प्रत्याशी की आकंठ इच्छा यही है कि एक बार पुनः सत्यवादी बनने के स्थान पर सत्तावादी बन कर सत्ता का मार्ग प्रसस्त कर सत्तासुख भोगा जाये। एक लम्बे समय से राजनीति दलों द्वारा सत्ता को हासिल करने के लिए छल-कपट, लोकलुभावन वादों के सहारे ही राजनीतिक लोग सत्ता हासिल करते चले आ रहें हैं।

    वैसे सही अर्थों में कहा जाये तो इस समय भाजपा की रीति-नीति से विपक्षीयों के खेमे में बहुत बेचैनी पैदा कर चुकी है और यह छटपटाहट उस समय और भी अधिक तीब्र हो जाती है जब भाजपा को कोई करारा जवाब देने का रास्ता किसी को सुझाई नहीं दे रहा है। यही भारतीय लोकतंत्र की खूबी है कि चुनावी समर में उतरने वाले दलों का विशेषकर दो प्रमुख पार्टिया एक ही नाव पर सवार उस सवारी की भांति है जो न तो नाव से कूद कर किनारे खड़ी हो सकती है और नही नाव की पतवार संभाल कर नाव को सही दिशा दे पा रही है सही कहा जाये तो एसी स्थिति के लिए वे स्वयं ही जिम्मेदार हैं।

    जहां तक मुस्लिम वोटरों की बात की जाये तो कांग्रेस और सपा ने मुस्लिमों वोटरों को खूब ठगा, हमेशा चुनावो के समय देश की जनता से किये जाने वाले वायदे आज तक कभी भी किसी पार्टी द्वारा पूरे नही किये गये लेकिन आज समय उस दौर से गुजर रहा है, जब देश की जनता पूर्व की अपेक्षा अधिक सतर्क और समझदार हो चुकी है और इस बात को जनता वाखूबी समझते हुये अभी बिल्कुल चुप है कि आगे आनेवाले समय मे हम इसका उत्तर देंगे और जब भविष्य में फिर से वही एक रट “शेर आया शेर आया” जैसी कथनी करनी को दोहराया जाने लगेगा लेकिन अब वह समय गुजर गया है अब ऐसा नही चलेगा।

    आज के समय मे होने वाले चुनाव को एक तरह से यदि हम धर्मयुद्ध की संज्ञा दें तो कोई अतिशेयोक्ति नही होगी क्योंकि इसके लिए भी एक आचार संहिता लागू होने के बावजूद इस समर में कई योद्धा अधर्म युद्ध पर भी उतारू हैं।

    इस परिदृश्य में आज चुनाव आयोग से चुनाव के पहले ही मीटिंग का आयोजन कर उनको पहले ही सब कुछ समझा दिये जाने वाली बातें सरासर गैर संविधानिक होने के कारण समझ से परे हैं। देश मे होने वाले चुनावों से पहले ही चुनाव आयोग को इस तरह से बुलावा कर पहले से ही सबकुछ तय करना यह तो उसी कहावत को चरिर्थात करने सदृश है कि “जिसकी लाठी उसी की भैंस” इस सम्पूर्ण चुनावीं समर क्षेत्र में धर्म और जातियों के ध्रुवीकरण एक संक्रामक के रूप में फैल चुका है।

    इस रोग का निराकरण भारतीय रसजनीति में एक यक्षप्रश्न जैसा अनुत्तरित है। इस चूनवीं महाभारत मे बहुतेरे भीष्म पितामह भी अपनी-अपनी भूमिका निभाने के लिये प्रयत्नशील हैं, किंतु दलगत हितों के कारण उन्होंने अपने मुंह पर टेप चिपका लिया हैं।

    Shagun

    Keep Reading

    गोरखपुर में दिल दहला देने वाला अपहरण-हत्या कांड: 6 वर्षीय मासूम की क्रूर हत्या, किराएदार ने फिरौती के लिए उठाया

    Uproar in UP over demands for the restoration of MGNREGA and the return of village-level operations; massive protests across the state.

    मनरेगा की बहाली और ग्राम जी वापसी की मांग पर UP में उबाल, प्रदेशभर में जोरदार प्रदर्शन

    Yogi takes strict action over the Ayodhya land scam! Investigation expands from theft of temple offerings to the purchase of Trust land.

    अयोध्या में जमीन घोटाले पर योगी का सख्त एक्शन! चढ़ावा चोरी से ट्रस्ट की जमीन खरीद तक पहुंची जांच

    High tension over theft of temple offerings in Ayodhya: Lawyers take to the streets; growing demands for an FIR against Champat Rai, Anil Mishra, and Gopal Rao.

    अयोध्या में चढ़ावा चोरी पर तीखा तनाव: वकीलों का हुजूम सड़कों पर, चंपत राय- अनिल मिश्रा- गोपाल राव पर FIR की मांग तेज

    अयोध्या चंदा चोरी मामले में SIT को मिला अतिरिक्त समय

    CM Yogi launches 'School Chalo Abhiyan' from Saharanpur

    सीएम योगी ने सहारनपुर से किया ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    पहली बार अपनी कहानी खुद सुनाएंगी ‘ड्रीम गर्ल’ हेमा मालिनी

    July 4, 2026
    'Rajmahal Bana Doon Patna Mein' Creates a Sensation on Social Media

    ‘राजमहल बना दूँ पटना में’ ने 10 दिनों में मचाया सोशल मीडिया पर तहलका

    July 4, 2026

    गोरखपुर में दिल दहला देने वाला अपहरण-हत्या कांड: 6 वर्षीय मासूम की क्रूर हत्या, किराएदार ने फिरौती के लिए उठाया

    July 4, 2026
    'Kantara' Assistant Director Srikanth Puppala's Directorial Debut! To Make First Film with Prernaa Arora

    कांतारा असिस्टेंट डायरेक्टर का डायरेक्टोरियल डेब्यू! प्रेरणा अरोड़ा के साथ बनाएंगे पहली फिल्म

    July 3, 2026
    Uproar in UP over demands for the restoration of MGNREGA and the return of village-level operations; massive protests across the state.

    मनरेगा की बहाली और ग्राम जी वापसी की मांग पर UP में उबाल, प्रदेशभर में जोरदार प्रदर्शन

    July 3, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading