भोजपुरी की मोस्ट प्रॉमिसिंग एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे जल्द ही भोजपुरी फ़िल्म ‘सदा सुहागन’ का हिस्सा बनने वाली हैं। इस फ़िल्म में पहले से ही दिनेशलाल यादव निरहुआ और काजल राघवानी लीड रोल के लिए कास्ट की जा चुकी हैं और प्रदीप के शर्मा ने अपनी नई फ़िल्म के लिए आम्रपाली दुबे को भी साइन कर लिया है। ये जानकारी खुद प्रदीप के शर्मा ने आम्रपाली से मुलाकात की तस्वीरें शेयर कर दी।
उन्होंने कहा कि आम्रपाली दुबे एक बेहतरीन अदाकारा हैं और वे हमारी स्क्रीप्ट में फिट आती हैं। हमारी फ़िल्म सोशली स्ट्रांग होने वाली है, इसको ध्यान में रखकर हमने निरहुआ, काजल और आम्रपाली को कास्ट किया। मुझे उम्मीद है कि ये तिकड़ी बॉक्स ऑफिस पर कमाल करेगी। वहीं, आम्रपाली दुबे ने कहा कि मैं इस अपॉर्च्युनिटी के लिए बेहद खुश हूं। फ़िल्म की कहानी भी मेरे लिए बेहद खास है और इसमें मेरा किरदार बेहतरीन है।
आपको बता दें कि संपूर्ण सामाजिक और पारिवारिक फ़िल्म ‘सदा सुहागन’ से पहले प्रदीप के शर्मा डमरू, राजतिलक, लिट्टी चोखा जैसी बेहतरीन फिल्में बना चुके हैं। अभी उनकी फिल्म आशिकी और सबका बाप अंगूठा छाप आने वाली है।








1 Comment
I see something genuinely interesting about your web blog so I bookmarked.