Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 2
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    लकड़ी हूं जल सकती हूं ..

    ShagunBy ShagunJanuary 6, 2022 इंडिया No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 658

    नवेद शिकोह

    पेड़ कट गया, लकड़ियां मायूस थीं। एक बड़ी लकड़ी दूसरी छोटी लकड़ी को समझा रही थी-
    निराश मत हो, हिम्मत मत हारो। हमारा अस्तित्व ख़त्म नहीं हुआ। हम अभी भी मानव जगत की सेवा में समर्पित रहेंगे। फल, फूल, ऑक्सीजन, चारा और छाया नहीं दे सकते तो क्या, अभी भी हम लोगों के काम आते रहेंगे।

    कभी बूढ़े की लाठी बनकर उसका सहारा बनेंगे। कभी कब्र में पटरे की सूरत में या चिता की लकड़ी के रूप में दाह संस्कार में अग्नि देने के काम आएंगे।

    ईंधन बनकर लोगों का पेट भरने में मददगार बनेंगे। फर्नीचर बन कर लोगों को आराम पहुंचाएंगे और नाव बनकर नैया पार करा सकेंगे।

    बड़ी लकड़ी जब छोटी लकड़ी को ये सब समझा रही थी तो लग रहा था कि कोई बड़ी बहन अपनी छोटी बहन में हिम्मत बांध रही है..उसका हौसला बढ़ा रही है। उसे सच्चाई और हक़ीक़त से वाक़िफ करा रही हो।

    बड़ी लकड़ी (बड़ी बहन) की बातें सुनकर छोटी लकड़ी (छोटी बहन) बोली, सच कह रही हो दीदी, हमें ख़ाक हो जाने तक लोगों की सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त है।

    (इसी फ्रेम में दूसरे चरित्र भी शामिल हो गए )

    इतने में सर्दी में ठुठर रहे दो गरीबों को सामने पड़ी ये लकड़ियां दिखीं।

    (बैक ग्राउंड साउंड एफेक्ट)

    दूर से गुज़र रहे चुनाव प्रचार का काफिला आवाज़ बुलंद कर रहा था- लड़की हूं, लड़ सकती हूं.. लड़की हूं, लड़ सकती हूं…

    सर्दी में ठिठुरते ग़रीबों को लगा कि सामने पड़ी लकड़ियां कह रही हों- लकड़ी हूं जल सकती हूं।
    इन गरीबों ने लकड़ियों के छोटे-छोटे टुकड़े करके उन्हें जला दिया।

    और फिर हाथ ताप कर जानलेवा ठंड से जान बचाई।

    धुंआ आसमान की तरफ बढ़ रहा था और चुनाव प्रचार के काफिले के नारे मंद पड़ते जा रहे थे।

    अंगारों से राख होने के सफर में भी जैसे लकड़ियां कह रही हों- लकड़ी हूं जल सकती हूं।

    क्योंकि हमारे में समर्पण, जज़्बे, हिम्मत, सेवा और त्याग की भावना लड़कियों जैसी है।

    Shagun

    Keep Reading

    High tension over theft of temple offerings in Ayodhya: Lawyers take to the streets; growing demands for an FIR against Champat Rai, Anil Mishra, and Gopal Rao.

    अयोध्या में चढ़ावा चोरी पर तीखा तनाव: वकीलों का हुजूम सड़कों पर, चंपत राय- अनिल मिश्रा- गोपाल राव पर FIR की मांग तेज

    अयोध्या चंदा चोरी मामले में SIT को मिला अतिरिक्त समय

    CM Yogi launches 'School Chalo Abhiyan' from Saharanpur

    सीएम योगी ने सहारनपुर से किया ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ

    Ram Mandir offering theft: "Only small fish caught; the big crocodiles are still at large"

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: “सिर्फ छोटी मछलियां पकड़ी गईं, बड़े मगरमच्छ अभी बाकी”

    Akhilesh Yadav's Birthday: A massive turnout of party workers; a 'Green Pledge' fair held!

    अखिलेश यादव का जन्मदिन: कार्यकर्ताओं का जनसैलाब, लगा ‘हरित संकल्प’ का मेला!

    'Chaos' Reigns at Buddheshwar Temple! Doors Remain Open Until 1 AM; No Fixed Schedule for *Aarti* or *Shayan*

    बुद्धेश्वर मंदिर में ‘अंधेरगर्दी’ का राज! रात 1 बजे तक खुले कपाट, न आरती-न शयन का समय

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Chilling rabies case in Canada: Bat lands on face of sleeping 11-year-old boy; death follows weeks later

    कनाडा में रेबीज का डरावना मामला: सोते हुए 11 साल के बच्चे के चेहरे पर बैठा चमगादड़, कुछ हफ्तों बाद मौत

    July 2, 2026
    High tension over theft of temple offerings in Ayodhya: Lawyers take to the streets; growing demands for an FIR against Champat Rai, Anil Mishra, and Gopal Rao.

    अयोध्या में चढ़ावा चोरी पर तीखा तनाव: वकीलों का हुजूम सड़कों पर, चंपत राय- अनिल मिश्रा- गोपाल राव पर FIR की मांग तेज

    July 2, 2026
    Disha Patani Set to Win Hearts in Awarapan 2

    दिशा पाटनी का सबसे रहस्यमयी अवतार!

    July 2, 2026
    Mumbai has become a global hub for home decor and textiles.

    मुंबई बना होम डेकोर और टेक्सटाइल का ग्लोबल हब

    July 2, 2026

    अयोध्या चंदा चोरी मामले में SIT को मिला अतिरिक्त समय

    July 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading