Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 3
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    परिस्थिति से प्रभावित चुनाव प्रचार

    ShagunBy ShagunJanuary 26, 2022Updated:January 26, 2022 इंडिया No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 626

    डॉ दिलीप अग्निहोत्री

    कोरोना की तीसरी लहर के चलते चुनाव आयोग ने दिशा निर्देश लागू किये है। इसके अंतर्गत रैलियों या जनसभाओं पर प्रतिबंध लगाया गया है। भाजपा के शीर्ष नेताओं ने चुनाव प्रचार के अंदाज को बदल दिया है। अब लोगों के घरों तक संवाद बनाने का प्रयास चल रहा है। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ बैठक का सिलसिला भी जारी है। इस प्रकार के प्रचार में मेहनत अवश्य है। इसके बाबजूद भाजपा के लिए एक सुविधा भी है। उसने एक पत्रक प्रकाशित किया है। इसमें सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख है। इस पत्रक को लोगों के घरों तक पहुंचाया जा रहा है। इस प्रकार प्रचार करने वालों में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल है।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना आपदा प्रबंधन का लगातार जायजा लेने के साथ ही लोगों से संवाद भी कर रहे है। इस दौरान सरकार की उपलब्धियां बताने के साथ ही विपक्ष पर प्रहार भी चल रहा है। बताया जा रहा है कि डबल इंजन की सरकार ने उप्र में परिवर्तन किया है। एक करोड़ सड़सठ लाख महिलाओं को गैस कनेक्शन दिए। दो करोड़ इकसठ लाख घरों में शौचालय बनवाए। मातृ वंदना योजना में चालीस लाख महिलाओं को लाभान्वित किया गया। एक करोड़ इकतालीस लाख घरों में बिजली पहुंची। उजाला योजना में दो करोड़ साठ लाख बल्ब बांटे गए। पन्द्रह करोड़ लोगों को दो साल मुफ्त राशन मिला। पैंतालीस लाख लोगों को आवास दिया गया। प्रधानमंत्री सम्मान निधि दो करोड़ पैंतालीस लाख लोगों को मिली। पहले उप्र को बीमारू प्रदेश माना जाता था। अब यहां निवेश किया जा रहा है। पांच साल में योगी आदित्यनाथ प्रति व्यक्ति आय दोगुनी हो गई है। पांच इंटरनेशनल एयरपोर्ट बने। आठ एयरपोर्ट अंतरदेशीय है। पांच नए एक्सप्रेस वे बनाए। चौदह हजार किलोमीटर सड़कों का चौड़ीकरण किया। कई शहरों में मेट्रो चली। प्रत्येक जनपद में मेडिकल कॉलेज का सपना साकार हो रहा है।

    अमित शाह ने कहा कि केवल भाजपा ही उत्तर प्रदेश का विकास कर सकती है। योगी आदित्यनाथ परिणाम लेकर आए हैं। नरेंद्र मोदी सरकार ने अनुच्छेद 370 व 35 ए को समाप्त किया। इसका समर्थन करने वाली पार्टियों की हकीकत सबके सामने आ गई है। विरोधियों ने श्रीराम मंदिर का मामला सालों तक लटकाए रखा। रामभक्तों पर गोली चलाने वालों को सब जानते हैं। अब अयोध्या में भव्य श्रीराम का मंदिर बन रहा है।

    शाह ने मेरठ में प्रबुद्ध जनों की बैठक को भी संबोधित किया। कहा कि करीब दो दशक तक उत्तर प्रदेश में जातिवाद, भ्रष्टाचार व तुष्टिकरण का बोलबाला था। विकास के नाम पर लोगों को गुमराह किया गया। एक सरकार आई तो एक जाति का भला किया। दूसरी सरकार आई तो दूसरी जाति का भला किया। बाकी सभी लोग ताकते रह गए। आजादी के समय शिक्षा, कला, उद्योग,व्यापार, संस्कृति के समय देश में सिरमौर रहा उप्र एक बीमारू राज्य बनकर रहा गया। भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को इस दशा से बाहर निकाला। इसको विकास की दिशा में आगे बढ़ाया। इसको देश की दूसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बनाया है। यह यात्रा जारी रखनी है।पहले कैराना के लोगों की आंखों में भय था। लोग अपने घर बेचकर जाने को मजबूर हुए। आज उनके चेहरे पर प्रसन्नता देखकर सुकून मिला। यह लोगों की आत्मा से निकली हुई आवाज है। कैराना में आया यह परिवर्तन बहुत बड़ा परिवर्तन है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार में सांसद बनने तक अनेक योजनाएं उप्र में भेजी। लेकिन उस समय की सरकार ने नीचे तक योजनाओं का लाभ नहीं भेजा। उप्र में सरकार ने इन सभी योजनाओं को क्रियान्वित किया। अब पैंतालीस योजनाओं में यूपी नम्बर वन है। किसानों की सर्वाधिक फसल खरीद विगत पांच वर्ष में हुई। अस्सी हजार करोड़ रुपए किसानों के खातों में भेजा। गन्ना, चीनी, गेहूं आलू, हरी मटर, आम, आंवला और दूध में उप्र पूरे देश में पांच साल में नंबर वन हो गया है। भाजपा सरकार ने कच्ची चीनी के आयात पर आयात शुल्क लगाया। पहले इक्कीस चीनी मिल बन्द हुई थी। योगी सरकार के समय कई मिल चालू कराई गई। वर्तमान सरकार राष्ट्रवाद,विकास सुशासन व अंत्योदय के विचार को चरितार्थ कर रही है। भाजपा सरकार ने उन सभी संकल्पों को पूरा किया। वंशवादी व जातिवादी राजनीति से प्रदेश को मुक्ति मिली है। सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के साथ विकास के अभूतपूर्व कार्य किये गए है।

    गृहमंत्री के रूप में अमित शाह ने ही संसद में जम्मू कश्मीर संशोधन विधेयक पेश किया था। अमित शाह के तर्कों से जनता के सामने सच्चाई उजागर हो गई थी। अमित शाह जन संवाद के दौरान जम्मू कश्मीर में हुए सुधारों के भी उल्लेख कर रहे है। जम्मू कश्मीर में पहले सत्तासी विधायक,छह सांसद और तीन परिवार ही राज करते थे। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गांव-गांव तक लोकतंत्र पहुंचा है। जिससे करीब तीस हजार चुने हुए सदस्य जनता की सेवा कर रहे हैं। नरेन्द्र मोदी ने शासन को कुछ लोगों की गिरफ्त से निकाल कर जनता तक पहुंचाया है। कुछ दिन पहले शाह ने जम्मू-कश्मीर में जिला सुशासन सूचकांक जारी किया था।

    उन्होंने कहा था कि सुशासन को अगर जमीनी स्तर तक पहुंचाना है तो इसके लिये जिला एक महत्वपूर्ण इकाई है। जब तक जिले में सुशासन नहीं पहुंचता, तब तक उसके कोई मायने नहीं हैं। जिला सुशासन सूचकांक से जिलों के बीच स्पर्धा होगी, पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी, जिसका सबसे बड़ा लाभ जम्मू-कश्मीर की आम जनता को होगा। नरेन्द्र मोदी का यह संकल्प है कि जम्मू-कश्मीर की जनता को भ्रष्टाचार विहीन शासन मिले। यह मोदी सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए उन्होंने जनता को बिचौलियों से मुक्त करने का काम किया है। जिन विकास कार्यों को राजनीतिक दल इतने सालों में नहीं कर पाए थे और सिर्फ जनता को गुमराह करने का काम किया था,उन कार्यों को मोदी सरकार ने कर दिखाया है।

    कश्मीर में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। जिससे युवाओं को रोजगार मिलता है। कश्मीर पर्यटकों के आने के सभी रिकॉर्ड टूटेगा। नरेन्द्र मोदी ने जम्मू कश्मीर के बजट को नौ हजार करोड़ रुपये से बढ़ाकर इक्कीस हजार करोड़ रुपये किया। युवाओं के रोजगार के लिये अनेकों शुरुआत की गई है। अनुच्छेद 370 हटने से जम्मू-कश्मीर को बहुत लाभ मिल रहा है। केंद्र की नीतियों को जिला स्तर पर मॉनिटर किया जाएगा। इससे यह भी पता चलेगा कि किस जिले में किस सेक्टर में काम करने की जरूरत है। ये इंडेक्स दस विभागों पर बनाया गया है। जम्मू-कश्मीर के आतंकवाद में चालीस प्रतिशत तक कमी दर्ज की गई है। केंद्र प्रायोजित योजनाओं में तो जम्मू-कश्मीर का नाम अब शीर्ष पांच में लिया जाता है। इन दो सालों में जम्मू-कश्मीर में बहुत कुछ हुआ है परंतु कुछ बिचौलिए नाराज हैं।

    जनता को आज और पहले की स्थिति का खुद ही आंकलन करना चाहिए। पहले इन तीनों परिवारों ने जम्मू-कश्मीर के लोगों का हक खाया है। खुद व अपने दोस्तों-रिश्तेदारों के स्वार्थों को प्राथमिकता दी।जम्मू और कश्मीर में दो एम्स बने, नौ मेडिकल कालेज बने, पन्द्रह नर्सिंग कालेज बने, आईआईटी आईआईएम बना। नौकरियों में पारदर्शिता आई है। जम्मू-कश्मीर के पांच लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा। पचास हजार करोड़ का निवेश होने वाला है।

    Shagun

    Keep Reading

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Dabangg’ Divas in Khaki

    खाकी में बॉलीवुड की ‘दबंग’ हसीनाएँ

    September 2, 2026
    ‘Vibe’ trailer released: An explosive cocktail of laughter, action, and twists.

    ‘वाइब’ का ट्रेलर रिलीज: हंसी, एक्शन और ट्विस्ट का धमाकेदार कॉकटेल

    September 2, 2026
    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    September 2, 2026
    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    September 2, 2026
    Hanuman Ansh beats ‘Toxic’

    हनुमान अंश ने ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ा

    September 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading