डॉ दिनेश चन्द्र शर्मा के आह्वान पर ट्विटर पर घंटों किया ट्रेंड
उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों व शिक्षकों के संगठन उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ,उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ, उत्तर प्रदेश शिक्षक महासंघ, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, उत्तर प्रदेश कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के नेताओं ने पुरानी पेंशन बहाली के संघर्ष हेतु डॉ दिनेश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में “कर्मचारी शिक्षक अधिकारी एवं पेंशनर्स अधिकार मंच का गठन किया है जोकि लगातार पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहा है ।
तमाम आंदोलनों के बाद 30 नवंबर को प्रदेश के लाखों कर्मचारी व शिक्षकों ने लखनऊ के इको गार्डन में पहुंच कर पुरानी पेंशन बहाली की मांग की। जिस पर सरकार द्वारा कोई सकारात्मक रुख न होने के कारण मंच के अध्यक्ष डॉक्टर दिनेश चंद्र शर्मा ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से 3 जनवरी को भेंट करके पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा उठाया। जिसके बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने 20 जनवरी को घोषणा की कि समाजवादी पार्टी की सरकार आने पर पुरानी पेंशन बहाल की जायेगी।
अखिलेश यादव द्वारा पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा के बाद संपूर्ण उत्तर प्रदेश का कर्मचारी एवं शिक्षक पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे पर एकजुट हो गया है उत्तर प्रदेश शिक्षक महासंघ के अध्यक्ष डॉक्टर दिनेश चंद शर्मा के आह्वान पर आज प्रदेश के कर्मचारी एवं शिक्षकों ने #vote4oldpension पर मात्र 3 घंटे में ही 8 लाख ट्वीट करके अपनी एकता का परिचय दिया है।







