Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 6
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    शक्तिशाली राष्ट्र बनाने का संकल्प

    ShagunBy ShagunJanuary 30, 2022 इंडिया No Comments8 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 639

    डॉ दिलीप अग्निहोत्री

    आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत अनेक स्तरों पर समारोह आयोजित हो रहे है। इनके माध्यम से राष्ट्र व समाज सेवा की प्रेरणा मिल रही है। बड़ी संख्या में संस्थाओं ने इसमें अपनी जिम्मेदारी का निर्धारण किया है। इसके अनुरूप कार्य योजनाएं बनाई गई। इस बार का राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मनाया गया। सरकार ने तय किया है कि अब हर साल गणतंत्र दिवस का पर्व तेईस से तीस जनवरी तक सप्ताह भर का होगा। समारोह तेईस जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती से शुरू होकर तीस जनवरी को शहीद दिवस तक चलेंगे।

    इस क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एनसीसी कैडेटों को आजादी के अमृत काल में आज से लेकर अगले पच्चीस वर्षों तक अपनी प्रवृत्तियों और अपने कार्यों को देश के विकास के साथ देश की अपेक्षाओं को साथ जोड़ना चाहिए। सरकार की सेल्फ फॉर सोसायटी पहल के तहत तैयार किये गये पोर्टल से भी एनसीसी कैडेट जुड़ेंगे। सात हजार संगठन जुड़े हैं और वह समाज की सेवा में कार्यरत हैं।

    नरेंद मोदी ने कहा कि एनसीसी में रहते हुए उन्हें मिले परीक्षण से अपने दायित्व निभाने में ताकत मिलती है। उन्हें गर्व है कि वे कभी एनसीसी के कैडट रहे हैं। एनसीसी कैडट को सलाम करते हुये उन्होंने बताया कि हाल ही में वे नये गठित एनसीसी एलुमिनायी एसोसिएशन के सदस्य बने हैं। वस्तुतः आजादी का अमृत महोत्सव का शुभारंभ व्यापक अवधारणा पर किया गया था। देश ने अपनी स्वतन्त्रता के पचहत्तर वर्ष पूरे किए थे।

    वर्तमान सरकार ने इसे विशेष आयोजन तक सीमित नहीं रखा। उसने एक अभिनव महोत्सव की रूपरेखा बनाई। स्वतन्त्रता संग्राम का स्वरूप व्यापक था। इसमें अनगिनत अनछुए प्रसंग थे। वर्तमान पीढ़ी इनसे अवगत नहीं थी। अमृत महोत्सव में यह सभी तथ्य समाहित किये गए। इसमें देश के लिए किए गए संघर्ष की झलक थी। वर्तमान पीढ़ी को देशभक्ति की प्रेरणा देने का विचार था। विकसित और शक्तिशाली राष्ट्र बनाने का संकल्प था। इस दौरान आत्मनिर्भर भारत अभियान पर प्रगति हो रही थी। आजादी के अमृत महोत्सव में भी इसकी गूंज सुनाई देने लगी। इस प्रकार इस महोत्सव का आधार बहुत व्यापक बन गया।

    देशभक्तों व महापुरुषों के स्मरण की परंपरा पहले भी रही है। अमृत महोत्सव ने इसको नया स्वरूप दिया है। स्वतन्त्रता संग्राम का दायरा बहुत व्यापक था। इसके राजीनीतिक सामाजिक एवं आध्यात्मिक पहलू भी थे। अमृत महोत्सव के माध्यम से देश की वर्तमान पीढ़ी अनेक तथ्यों से परिचित हो रही है। देश की अनेक संस्थाएं आजादी के अमृत महोत्सव में सहभागी होती रही है। सभी ने इसके प्रति उत्साह दिखाया है। कुछ समय पहले राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की प्रेरणा से देश में कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की गई थी। इसमें जनसभा व भारत माता का पूजन दीप प्रज्ज्वलन आदि शामिल था। इनमें आजादी के प्रसंगों रेखंकित किया गया। जनजातीय समुदाय के योगदान को भी अमृत महोत्सव के अन्तर्गत उजागर किया गया।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय गौरव दिवस का भी शुभारंभ किया था। अब प्रति वर्ष इस दिवस पर राष्ट्रीय स्तर पर समारोहों का आयोजन किया जाएगा। इस क्रम में नरेंद्र मोदी ने आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर कार्यक्रम के राष्ट्रीय शुभारंभ किया। कार्यक्रम में ब्रह्म कुमारी संस्था द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव को समर्पित साल भर चलने वाली पहलों का अनावरण किया गया। इसमें तीस से अधिक अभियान व पन्द्रह हजार से अधिक कार्यक्रम और आयोजन शामिल हैं। नरेन्द्र मोदी ने ब्रह्मकुमारी की सात पहलों को हरी झंडी दिखाई। इन पहलों में मेरा भारत स्वस्थ भारत आत्म निर्भर भारत : आत्मनिर्भर किसान, महिलाएं:भारत की ध्वजवाहक,शांति बस अभियान की शक्ति, अनदेखा भारत साइकिल रैली,यूनाइटेड इंडिया मोटर बाइक अभियान और स्वच्छ भारत अभियान के तहत हरित पहल शामिल हैं।

    मेरा भारत स्वस्थ भारत पहल में मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में विविध आयोजन और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिनमें आध्यात्मिकता,कल्याण और पोषण पर ध्यान केन्द्रित किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में चिकित्सा शिविरों, कैंसर जांच,डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों के लिए सम्मेलनों के आयोजन आदि शामिल हैं। आत्मनिर्भर भारत: आत्मनिर्भर किसानों के तहत पचहत्तर किसान सशक्तिकरण अभियान पचहत्तर किसान सम्मेलन, पचहत्तर सतत यौगिक कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम और किसानों के कल्याण के लिए ऐसी ही अनेक पहलों का आयोजन किया जाएगा।

    महिलाएं:भारत की ध्वजवाहक के तहत, महिला सशक्तिकरण और बालिका सशक्तिकरण के माध्यम से सामाजिक बदलाव पर ध्यान केन्द्रित किया जाएगा।शान्ति बस अभियान की शक्ति में पचहत्तर शहरों और तहसीलों को शामिल किया जाएगा। आज के युवा के सकारात्मक बदलाव के बारे में एक प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। विरासत और पर्यावरण के बीच संबंध को रेखांकित करते हुए अनदेखा भारत साइकिल रैली का विभिन्न विरासत स्थलों पर आयोजन किया जाएगा। यूनाइटेड इंडिया मोटर बाइक अभियान माउंट आबू से दिल्ली तक आयोजित किया जाएगा और इसके तहत कई शहरों को शामिल किया जाएगा। स्वच्छ भारत अभियान के तहत पहल में मासिक स्वच्छता अभियान, सामुदायिक सफाई कार्यक्रम और जागरूकता अभियान शामिल किए जाएंगे।

    इस कार्यक्रम के दौरान, ग्रैमी अवार्ड विजेता रिकी केज द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव को समर्पित एक गीत भी जारी किया गया। ब्रह्म कुमारी एक विश्वव्यापी आध्यात्मिक संगठन है। इसमें व्यक्तिगत सुधार और मानव कल्याण को महत्व दिया गया। ब्रह्म कुमारी की स्थापना वर्ष उन्नीस सौ सैंतीस में हुई थी। यह आयोजन ब्रह्मकुमारियों के संस्थापक श्री प्रजापिता ब्रह्मा की तिरपनवीं अधिरोहण वर्षगांठ के अवसर पर हो रहा है। नरेंद्र मोदी ने पन्नाधाय, अहिल्याबाई होलकर, झलकारी बाई, लक्ष्मीबाई और मीराबाई जैसी महान नारियों का उल्लेख किया।

    कहा कि सामाजिक चेतना, स्वतंत्रता संग्राम और शैक्षिक आजादी उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा। देश की आध्यात्मिकता, तकनीक चेतना, विविधता और संस्कृति को संवर्धित और संरक्षित रखना वर्तमान पीढ़ी का दायित्व है। यह संकल्प करके त्याग।तप और परिश्रम करने का समय है। ब्रह्माकुमारी संस्था नेचुरल फार्मिंग के लिए प्रेरणा देने में आदर्श भूमिका का निर्वाह कर सकती है। सोलर व क्लीन एनर्जी के विकल्प सार्थक साबित हो रहे है। इनको प्रोत्साहन दिया जा रहा है। सरकार के साथ ही समाज व संस्थाओं का सहयोग इसमें महत्वपूर्ण है। आदर्श मूल्यों के आधार पर समाज को सजग रखना आवश्यक है। इससे दोषों का निवारण होता रहता है। यह निरंतर करने वाली प्रक्रिया है। उस समय की जो भी पीढ़ी होती है, उसे यह दायित्व निभाना ही होता है। ब्रह्माकुमारी जैसे लाखों संगठन इस दिशा में कार्य कर रहे है। अपने कर्तव्यों से विमुख होना एक बड़ा दुर्गुण है।

    केवल अधिकारों के प्रति सजग रहना अनुचित है। अधिकारों के दूसरे पहलू में कर्तव्य होते है। इनके प्रति भी उसी प्रकार का बोध होना चाहिये। शक्तिशाली समाज व देश के लिए सभी लोगों का कर्तव्य पालन आवश्यक होता है। कर्तव्यों को प्राथमिकता ना मिलने से देश व समाज का नुकसान हुआ है। मात्र अधिकार बल देने से समाज में कमजोरी आई है। उसे पच्चीस वर्षों में कर्तव्यों की साधना करके पूरा कर सकते हैं। ब्रह्माकुमारी जैसी संस्थाए यह काम आसानी से कर सकती है। क्योंकि इनमें कर्तव्यों को पूरा महत्व दिया जाता है। अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में स्वर्णिम भारत के लिए भावना वर साधना का समावेश है। इसमें देश के लिए प्रेरणा और ब्रह्मकुमारियों के प्रयास भी हैं। यह कार्यक्रम देश के लिए प्रेरणास्रोत है।

    नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत की छवि को धूमिल करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग अलग प्रयास चलते रहते हैं। यह मात्र राजनीति नहीं है। यह देश के वर्तमान व भविष्य से जुड़ा विषय है। राजनीति में वैचारिक मतभेद हो सकते है। लेकिन राष्ट्रीय हितों पर आम सहमति दिखनी चाहिए। भारत में कुछ लोग ऐसे विषयों पर भी राजनीति करते है। उनका यह कार्य देश हित में नहीं कहा जा सकता। ऐसे लोगों को हतोत्साहित करना चाहिए। दुनिया में भारत की छवि को बेहतर बनाना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। आजादी के अमृत महोत्सव द्वारा यह कार्य सम्पादित हो रहा है। सामाजिक आध्यात्मिक संस्थाओं को दूसरे देशों के लोगों तक भारत की सही बात को पहुंचाना चाहिए। भारत के बारे में फैल रही अफवाहों की सच्चाई उन्हें बताकर अपना कर्तव्य निभाना चाहिए।

    देश के प्रत्येक नागरिक को अपने दिल में कर्तव्य का दीया जलाना चाहिए। इससे देश आगे बढ़ेगा। समाज में व्याप्त बुराइयां भी दूर होंगी। ऐसी व्यवस्था कायम करने का प्रयास चल रहा है,जिसमें भेदभाव की जगह समानता होगी। सैकड़ों वर्षों की गुलामी में हमारे समाज ने जो गंवाया है,उसे दुबारा प्राप्त करने की दिशा में बढ़ना है। नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुनिया जब अंधकार के गहरे दौर में थी, महिलाओं को लेकर पुरानी सोच में जकड़ी थी, तब भारत मातृशक्ति की पूजा,देवी के रूप में करता था। हमारे यहां गार्गी,मैत्रेयी,अनुसूया, अरुंधति और मदालसा जैसी विदुषियां समाज को ज्ञान देती थीं।

    कठिनाइयों से भरे मध्यकाल में भी इस देश अनेक महान नारियां हुईं। अमृत महोत्सव में देश जिस स्वाधीनता संग्राम के इतिहास को याद कर रहा है। उसमें भी कितनी ही महिलाओं ने अपने बलिदान दिये हैं। कित्तूर की रानी चेनम्मा,मतंगिनी हाजरा, रानी लक्ष्मीबाई, वीरांगना झलकारी बाई से लेकर सामाजिक क्षेत्र में अहिल्याबाई होल्कर और सावित्रीबाई फुले तक, इन देवियों ने भारत की पहचान बनाए रखी। आजादी के अमृत महोत्सव ने अवसर उपलब्ध कराया है। हमको अपनी महान विरासत से प्रेरणा लेते हुए आगे बढ़ना है। देश के प्रति संकल्पबद्ध होकर कार्य करना है।

    Shagun

    Keep Reading

    इंस्पेक्टर के बंद घर में चोरों का दुस्साहस: जेवर-नकदी लूटे, महंगी शराब गटककर पार्टी मनाई

    रामनगरी के दीपोत्सव की भव्यता पर टिकी निगाहें, 10वें आयोजन को यादगार बनाने की तैयारी

    Earth is constantly moving forward through space; along with the Sun, we too are continuing our journey through the galaxy.

    अंतरिक्ष में लगातार आगे बढ़ रही है पृथ्वी, सूर्य के साथ हमारी भी जारी है आकाशगंगा की यात्रा

    Sharmila Nasarpuri Memorial Clinic inaugurated in Sarojini Nagar; free health camp proves successful

    सरोजनी नगर में शर्मिला नसरपुरी मेमोरियल क्लिनिक का शुभारंभ, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल

    Following a controversial statement, Bageshwar Baba Dhirendra Shastri fled the scene to save himself, leaving his religious discourse (katha) behind; a video of the incident has gone viral.

    विवादित बयान के बाद बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री को कथा छोड़कर जान बचाकर भागे, वीडियो वायरल

    Ghazipur: Police raid within just 2 hours! Officers pursued the suspects behind a jewelry store robbery and opened fire; 2 suspects injured.

    गाजीपुर: सिर्फ 2 घंटे में दबिश! सर्राफा लूटने वाले बदमाशों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर मारी गोली, 2 घायल

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    इंस्पेक्टर के बंद घर में चोरों का दुस्साहस: जेवर-नकदी लूटे, महंगी शराब गटककर पार्टी मनाई

    November 6, 2026
    Trump's Stern Ultimatum to Iran: 'Complete Surrender' on Nuclear Missiles—or an Attack?

    अमेरिकी मध्यावधि चुनावों के परिणामों पर ईरान का कड़ा रुख, तेहरान ने समझौते की उम्मीदों पर फेरा पानी

    November 6, 2026

    रामनगरी के दीपोत्सव की भव्यता पर टिकी निगाहें, 10वें आयोजन को यादगार बनाने की तैयारी

    November 6, 2026
    It is Diwali in the country, but a difficult phase has begun for Trump...

    देश में दीपावली लेकिन ट्रम्प का बुरा दौर शुरू हो चुका है…

    November 6, 2026

    सियासी द्वेष या सपा से आज़म को अलग करने की ज़िद!

    November 6, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading