अम्बेडकर यूनिवर्सिटी दलित स्टूडेंट्स यूनियन के छात्रों ने बीते शुक्रवार को हुई बैठक में फ़ैसला लिया कि इस बार यूपी की सरकार 65% आरक्षण समर्थक छात्र तय करेंगे कि 2022 में वह किसकी सरकार बनाएंगे ?

उन्होंने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर फैसला लिया कि जो सरकार छात्रों के हितों और उनके सम्मान की बात करेगी वोट भी उसी की सरकार को बनाने में दिया जायेगा ।

छात्रों का कहना है कि हम छात्र किसी के हाथों का खिलौना नहीं है, जो हमारे लिए शिक्षा और रोजगार की बात करेगा हम उसी का सहयोग करेंगे।







