बाबासाहब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्र संगठन अम्बेडकर यूनिवर्सिटी दलित स्टूडेंट्स यूनियन (AUDSU) के केंद्रीय अधिशासी समिति(CEC) सदस्यों का फैसला
लखनऊ, 10 फ़रवरी 2022: अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बाबासाहब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्र संगठन अम्बेडकर यूनिवर्सिटी दलित स्टूडेंट्स यूनियन के छात्रों ने बीएसपी कार्यालय प्रभारी से मिलकर बुधवार को 19 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौपा।
एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया गया कि 19 सूत्रीय खुला मांगपत्र प्रेषित करने के पश्चात भी राजनैतिक दलों (सपा, भाजपा, कांग्रेस व अन्य ) की तरफ से असन्तोष जनक व निराशाजनक रवैया रहा।
इसी को देखते हुए विश्वविद्यालय के 65 प्रतिशत युवाओं के प्रतिनिधि मण्डल में शोधार्थी बसंत कुमार कनौजिया व इंजी० प्रतीक गौतम ने आज बहुजन समाज पार्टी कार्यालय में कार्यालय प्रभारी राम अवतार मित्तल से मिलकर 19 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।
कार्यालय प्रभारी श्री मित्तल द्वारा आश्वासन दिया गया कि प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनते ही, सभी मांगो पर कमेटी बनाकर विचार-विमर्श कर यथाशीघ्र अनुपालन करवाने का काम करेंगे ।







