Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 3
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    कुछ हासिल नहीं होगा युद्ध से, लोगों के बारे में सोचें

    ShagunBy ShagunMarch 21, 2022 Current Issues No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 706

    जी के चक्रवर्ती

    दुखद बात है कि आखिरकार रूस-यूक्रेन के मध्य चल रहा युद्ध रुकने का नाम ही नही ले रहा है। ऐसा बताया जा रहा है कि यूक्रेन के शहरों पर रूसी हमले पहले से और तेज हो गये हैं और अब रूस युक्रेन के मारियुपोल शहर में लगातार हमला कर रहा है जिससे मारियुपोल शहर के 80 फीसदी तक रिहायशी क्षेत्र पूरी तरह बर्बाद हो चुकने के बाद भी न तो युक्रेन राष्ट्रपति झुकने को तैयार हैं और नही रूस युद्ध रोकने को तैयार है जबकि इन दोनों देशों के मध्य अभी तक कई दौर की बातचीत भी हो चुकी है एक और बात यह भी है इस बातचीत के अंश बाहर खुल कर सामने भी नही आ पाया है क्योंकि रूस द्वारा मीडिया पर नकेल कस रखी है जिससे मारियुपोल शहर में जख्मी लोग किसी प्रकार के मदद पाने की आशा में फंसे हुए है।

    वहीं यूक्रेन का कहना है कि रूस अब यहां के आम नागरिकों को भी निशाना बनाने लगा है। इस बात की सत्यता इसी बात से झुठलाया जा सकता है कि यदि रूस को यूक्रेन को मिटाना होता तो शायद यह काम रूस के लिए मात्र 3 ही दिनों तक का समय पर्याप्त होता, लेकिन रूस द्वारा शुरू से ही युक्रेन पर धीमी गति से प्रहार किया गया जिसके कारणों में पहला तो यही होगा कि यूक्रेन में भारत सहित दुनिया के अनेको देशों के हजारों की संख्या मे छात्र छात्राएं यहां पढ़ाई करने के लिये आये हुये थे ऐसे में रूस द्वारा हमले तेज करने से बहुत संख्या में विदेश छात्र- छात्राओं की जान जा सकती थी।

    दूसरी सबसे बड़ी बजह यह यह भी रही होगी कि इन छात्रों के मृत्यु होने पर यह मामला अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी उठने लगता। रूस के यूक्रेन पर जोरदार हमला न करने का दूसरा सबसे बड़ा कारण यह समझ मे आता है कि यूक्रेन के नागरिकों के जानमाल का कम से कम नुकसान हो क्योंकि एक समय यूक्रेन सोवियत संघ का ही हिस्सा हुआ करता था।

    ऐसे में सवाल उठता है कि आखिरकार यूक्रेन के राष्ट्रपति की ऐसी कौन सी प्रतिज्ञा या हठ है कि जेलेन्सकी किसी भी स्थिति में झुकने को तैयार नही है तो फिर शायद यह कहना अनुचित नही होगा कि जेलेन्सकी की जिद की वेदी पर निरीह युक्रेन वासियों की बली क्यों चढ़ाई जा रही है? क्या कोई व्यक्ति बिना नागरिकों वाले देश का राष्ट्रपति कहला कर अपने आप को धन्य समझेगा? पता नही यह छोटी सी बात जेलेन्सकी को समझ मे क्यों नही आ रही है? कि अपनी ही जिद के आगे उसे अपने ही देश के नागरिकों के जान-माल की बलि चढ़ानी पड़ेगी और आगे आने वाले भविष्य कहलाने वाले उन छोटे-छोटे बच्चों की जान की भी कोई परवाह नही है।

    दूसरी तरफ यदि हम रूस की बात करें तो रूस ने युक्रेन के रिहायशी इलाकों पर हमले वाली बात से सदैव स्पष्ट तौर पर इनकार करता रहा है। हाँ वहीं रूस ने “फेसबुक” ट्विटर जैसे शोसल साइडों पर कड़ी कार्रवाई करते इन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। रूस की सेंसरशिप एजेंसी रोसकोम्नाडजोर ने फेसबुक पर रूसी मीडिया के साथ भेदभाव बरतने का आरोप भी लगाया है। “द कीव इंडिपेंडेंट” नाम से प्रकाशित होने वाली एक रिपोर्ट के अनुसार रूस सरकार की सेंसरशिप एजेंसी ने फेसबुक पर पूरी तरह से बैन लगा दिया है।

    वहीं एक खास बात यह भी है कि रूस भारत की मुख्य धारा की मीडिया से भी अच्छा ख़ासा नाराज़ है। भारत में स्थित रूसी दूतावास ने कहा है कि भारतीय मीडिया यूक्रेन संकट को लेकर भारत के लोगों को सही और वस्तुनिष्ठ जानकारी जनता के मध्य परोंसे।

    आज की परीस्थिति में यदि यूक्रेन को जीत भी हासिल हो भी जाये या किसी प्रकार का समझौता दोनों देशों के बीच हो जाये तो क्या वह पूर्व की स्थिति को पुनः हासिल कर सकता है? यदि हासिल कर भी ले तो शायद उसके लिये वह इतना बड़ा मूल्य चुका चुका होगा तो अन्त में यही कि आखिरकार इतने दिनों तक किये युद्ध से जेलेन्सकी को क्या हासिल होगा?

    Shagun

    Keep Reading

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Maa Khaira Bhavani had appeared in the form of a divine beam of light.

    ज्योति पुंज के रूप में प्रकट हुईं थीं माँ खैरा भवानी

    People grappling with the unending problem of adulteration.

    मिलावट की अंतहीन समस्या से झूझते लोग

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    Razorpay के व्यापारी अब बिना कार्ड विवरण दर्ज किए और OTP का इंतज़ार किए ऑनलाइन व स्टोर में Apple Pay स्वीकार कर सकते हैं

    October 1, 2026
    Nyrraa M Banerji’s Glamorous Style in Front of the Camera

    हर फ्रेम में छाईं न्यारा एम बनर्जी, दिखा स्टाइलिश अंदाज

    October 1, 2026
    Aman Sehrawat Receives Major Brand Recognition After Winning Olympic Bronze

    ओलंपिक कांस्य के बाद अमन सहरावत को मिला बड़ा ब्रांड सम्मान

    October 1, 2026
    "Books focus the mind and connect it with traditions" - Brajesh Pathak; Isha-Misha Ratan's Kathak performance captivated the audience

    ‘पुस्तकें मन को एकाग्र कर परंपराओं से जोड़ती हैं’-ब्रजेश पाठक; ईशा-मीशा रतन की कथक प्रस्तुति ने मोहा मन

    October 1, 2026
    Youth dies after venomous insect bite; family delayed seeking medical help by relying on faith healing; he breathed his last on the way to the hospital.

    जहरीले कीड़े के काटने से युवक की मौत, झाड़-फूंक में उलझा रहा परिवार,रास्ते में तोड़ा दम

    October 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading