Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, April 16
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    दुनिया की फार्मेसी है भारत

    ShagunBy ShagunApril 25, 2022Updated:April 25, 2022 Current Issues No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 648

    गौतम चक्रवर्ती

    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जानसन दूसरे ऐसे प्रमुख शासनाध्यक्ष हैं जो अभी 21,22 अप्रैल के दिन भारत दौरे पर आए हुए थे उनके दौरे से अभी चंद दिनों पहले ब्रिटिश विदेश मंत्री लिज़ ट्रस भारत दौरे पर आई थीं। ब्रिटिश विदेश मंत्री की भारत यात्रा से इन दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रिश्तों में सुधार के अलावा कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में जैसे खाद्य सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन, रक्षा एवं ऊर्जा क्षेत्र शामिल हैं। इसके पहले जापान के प्रधानमंत्री भी भारत आए थे। इसके अतिरिक्त भारतीय प्रधानमंत्री की आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री के साथ आभासी वार्ता पहले ही हो चुकी है। इन सबके अतिरिक्त चीनी विदेश मंत्री जो अभी हाल में भारत आए थे। एसे सभी अंतरराष्ट्रीय कूटनीतिक नेताओं से लेकर राष्ट्र अध्यक्ष्यों के भारत मे आना हमारे देश का बढ़ते प्रभाव का ही परिचायक है।

    सवाल उठना स्वाभाविक है कि आज चाहे वह अमेरिका हो या आस्ट्रेलिया, जापान हो या ब्रिटेन विश्व के इन सभी देशों का ध्यान भारत पर केंद्रित क्यों हुआ है? अंतरराष्ट्रीय कूटनीतिक राजनयिकों के भारत आने वाली बात में ऐसा क्या खास है?

    Imageवैश्विक स्तर पर भारत के प्रधानमंत्री के साथ पुतिन का निकट आना और भारत के उसके पक्ष में वैश्विक मंच पर खड़े रहने से कहीं न कहीं इसका प्रभाव विश्व स्तर पर पड़ना तो निश्चित था इसके साथ ही आज विश्व के अनेक देश भारत के इस दृष्टिकोण से भी सहमत होने पर विवश हैं कि भारत उनके देश की तरह रूस से दूरी बना कर नहीं चल सकता है क्योंकि पहली बात तो यह है कि रूस भारत के सबसे पुराना मित्र देशों में से एक है और वह समय -समय पर भारत के साथ वैश्विक मंच पर दृढ़ता के साथ खड़ा रहा है। और जब -जब भारत को हथियारों की आवश्यकता हुई तब -तब उसने भारत को हथियार भी दिये। इसके अतिरिक्त सबसे बड़ी बात यह है कि भारत हमेशा से एक गुटनिर्पेक्षय देश रहा है जिसका जीता-जागता प्रमाण सरूप हम रूस यूक्रेन के मध्य चल रही युद्ध में देख सकते हैं, भारत यदि रूस से दूरी नहीं बना रहा तो यूक्रेन पर उसके हमले का समर्थन भी नहीं कर रहा। हैं यह भारत ने इस हमले को न केवल यूक्रेन की संप्रभुता का उल्लंघन बताया है, बल्कि बातचीत से समस्या के समाधान पर लगातार जोर भी देता रहा है।

    भारत इस युद्ध मे तटस्थता का रुख अपनाये हुये है। क्योंकि भारत हमेशा से गुटनिर्पेक्षय नीति पर चला और आज भी चल रहा है, शायद यही कारण है कि ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने भारत के स्वतंत्र रुख पर कोई प्रतिकूल प्रतिक्रिया देने या कुछ बोलने के स्थान पर इस बात पर चुप्पी साधे रहना ही अच्छा समझा।

    आज अमेरिका और उसके सहयोगी देशों को यह बात अच्छी तरह से समझ में आ गया है कि भारत अपने हितों की अनदेखी कर किसी अन्य देश के साथ खड़ा होने वाला नही है और नही अपनी स्वतंत्र विदेश नीति के मुद्दे पर किसी के दबाव में आने वाला नही है। भारत यदि रूस से दूरी नहीं बना रहा तो यूक्रेन पर उसके हमले का समर्थन भी नहीं कर रहा है।

    जहां तक ब्रिटिश पीएम की भारत यात्रा की बात है तो जिसकी एक लंबे समय से प्रतीक्षा हो रही थी, लेकिन यह मुद्दा सर्वथा अलग है कि किसी न किसी कारण अभी तक उनकी भारत यात्रा टलती रही। इस यात्र का जितना इंतजार भारत को था, उतना ही ब्रिटेन को भी, क्योंकि यूरोपीय समुदाय से अलग होने के बाद उसे भारत जैसी विश्व की एक बड़ी आर्थिक शक्ति में से एक से अपने संबंध सुदृढ़ करने की इच्छाशक्ति रखने के फलस्वरूप उनकी भारत यात्रा संभव हो सका। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जानसन ने भारत का लोहा मानते हुए कहा कि भारत दुनिया की फार्मेसी है।

    Shagun

    Keep Reading

    Attack against arbitrary fee hike by private schools

    आप छात्र विंग का लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन! प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस बढ़ोतरी के खिलाफ हल्ला बोल

    Two Consecutive Blows for the US: Iran's Defiant Stance and the Maldives' Diplomatic Rebuff—Is Opposition Growing Across the Muslim World?

    US को लगातार दो झटके: ईरान का बुलंद रुख और मालदीव का राजनयिक इनकार, मुस्लिम दुनिया में बढ़ता विरोध?

    Yogi Launches Sharp Attack on SP on Ambedkar Jayanti: 'Who Committed Robbery in the Name of Babasaheb?'

    योगी का आंबेडकर जयंती पर सपा पर तीखा हमला: ‘बाबा साहब के नाम पर डकैती किसने डाली?’

    Israel-Türkiye Tensions at a Peak: Iran Was Merely a Rehearsal; Now, the Turkey File Has Also Been Opened.

    इजरायल-तुर्की तनाव चरम पर : ईरान बस एक रिहर्सल था, अब तुर्की की फाइल भी खुल चुकी है

    Sharp Global Attack on Trump: Saudi Arabia and Italy Deliver a Joint, Resounding Response

    ट्रंप पर विश्व स्तर पर तीखा हमला: सऊदी-इटली ने एक साथ दिया करारा जवाब

    Delhi-Dehradun Expressway inaugurated: Now it takes two and a half hours to reach Devbhoomi from Delhi

    दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन: अब ढाई घंटे में दिल्ली से देवभूमि

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Students of Siddharth Global Senior Secondary School Wave the Banner of Success! 100% Results in CBSE Board Exams

    सिद्धार्थ ग्लोबल सीनियर सेकेंड्री स्कूल के छात्रों ने लहराया सफलता का परचम! CBSE बोर्ड में 100% रिजल्ट, टॉपर्स ने मचाया धमाल

    April 16, 2026
    Attack against arbitrary fee hike by private schools

    आप छात्र विंग का लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन! प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस बढ़ोतरी के खिलाफ हल्ला बोल

    April 16, 2026

    ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा का सख्त रुख! वायरल वीडियो मामले में एसडीओ तत्काल निलंबित

    April 16, 2026

    दुःख आता है, लेकिन रुकना जरूरी नहीं

    April 16, 2026
    Ahan and Anit's Chemistry Set to Work Wonders Again! After ‘Saiyara’, a New Romantic Film—and Ahan Becomes the Brand Ambassador for Philips OneBlade.

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल! ‘सैयारा’ के बाद नई रोमांटिक फिल्म और Philips OneBlade का ब्रांड एंबेसडर बना अहान

    April 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading