Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 8
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»फिल्म

    आज के दर्शक पर्दे पर असली कहानियां और किरदार देखना चाहते हैं : राजकुमार राव

    ShagunBy ShagunMay 22, 2022 फिल्म No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 655

    असली भारत की पृष्ठभूमि में बनी फिल्म ‘बधाई दो’ में बड़े विचित्र किरदार हैं, अपनी-सी बोली और बिंदास ह्यूमर हैं, साथ ही परिवार के ऐसे सदस्य हैं, जो हमेशा दूसरों के निजी मामलों में ज्यादा दिलचस्पी लेते हैं, चाहे वो प्यार हो या शादी। ‘बधाई दो’ में इन सभी खूबियों का फ्लेवर है, जिसका वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर ज़ी सिनेमा पर 28 मई को दोपहर 2:30 बजे होने जा रहा है।

    हर्षवर्धन कुलकर्णी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में राजकुमार राव शार्दुल के रोल में और भूमि पेडणेकर तेजतर्रार सूमी के रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म में हल्का-फुल्का फैमिली ड्रामा है और हंसी-मजाक के साथ-साथ भावनाओं का बढ़िया तालमेल है। इस मौके पर राजकुमार राव ने इस फिल्म में काम करने की वजह, अपने किरदार के लिए किए गए बदलाव और अपने को-स्टार के साथ काम करने के अनुभव के बारे में बताया।

    file photo

    ‘बधाई दो’ की कहानी भारत के छोटे शहर में रची गई है। इस बारे में आपका क्या ख्याल है?

    आज छोटे शहर की असली कहानियों की मांग है। आज दर्शक पर्दे पर सच्ची कहानियां और किरदार देखना चाहते हैं। इसी वजह से आज हमारे पास ऐसा सिनेमा है, जो अपना-सा और वास्तविक लगता है। इससे हमें एक्टर्स के रूप में अलग-अलग किरदार निभाने और छोटे शहरों की कहानियां बताने का मौका मिलता है। ‘बधाई दो’ के बारे में जो बात मुझे सबसे अच्छी लगी, वो ये कि इसमें एक आम परिवार में होने वालीं रोज की चर्चाओं को बड़े ह्यूमर के साथ स्मार्ट तरीके से पेश किया गया है। इसमें घर की नोकझोंक से लेकर सही उम्र में शादी करने का दबाव दिखाया गया है और किस तरह इन मामलों में सब अपनी-अपनी राय देते हैं। मुझे लगता है कि जब दर्शक इस फिल्म को देखेंगे, तो ज्यादातर भारतीय परिवार और जोड़ियां इस फिल्म से जुड़ जाएंगी और यही खूबी इस फिल्म को एक परफेक्ट फैमिली फिल्म बनाती हैं।

    शार्दुल बाहर से आपको पड़ोस की लड़के की तरह नजर आता है। ऐसे में कौन-सी बात उसे अलग बनाती है? आपने शार्दुल के किरदार से कौन-सी खूबियां अपनाईं?

    एक पारंपरिक भारतीय परिवार में पला-बढ़ा शार्दुल समाज के सांचे में ढलने की कोशिश कर रहा है। शार्दुल जैसा होने के लिए वाकई बड़ी हिम्मत चाहिए और मैंने अपने इस रोल की यही खूबी अपनाई है। मुझे लगता है कि मैं अपने किरदार से शुद्धता और विनम्रता सीखना चाहूंगा। मैं यह भी मानता हूं कि आज दुनिया को इन दो चीजों की सबसे ज्यादा जरूरत है।

    इस फिल्म में आपका लुक आपके द्वारा अब तक निभाए गए किरदारों से अलग है। आप इस किरदार में कैसे आए?

    मैंने अब तक जितने भी किरदार निभाए हैं, उन सभी से यह किरदार दिखने में बिल्कुल अलग है। इस फिल्म के लिए मुझे हट्टा-कट्टा नजर आना था, क्योंकि मैं एक पुलिसवाले का रोल निभा रहा था। मैं हमेशा अपने किरदार के साथ न्याय करने में विश्वास करता हूं। इसलिए मैंने अपना रूटीन फॉलो किया और अपने खानपान पर पूरा नियंत्रण रखा। शार्दुल के रोल के लिए शारीरिक बदलाव के अलावा काफी विनम्रता और समझ की जरूरत थी और मैंने खुद को इस किरदार में सोचा और इसमें पूरी तरह ढल गया। यह बिल्कुल अलग और चुनौतीपूर्ण था।

    भूमि पेडणेकर के साथ काम करने का अपना अनुभव बताइए?

    मैंने जिन लोगों के साथ भी काम किया है, उनमें भूमि सबसे मेहनती को-स्टार्स में से एक हैं। वो हमेशा पूरी तैयारी के साथ आती थीं, चीजों को नोट करती थीं और नए आइडियाज़ के लिए हमेशा खुली रहती थीं। जब भी मुझमें सुधार की जरूरत होती थी, तो वो हमेशा मुझे सपोर्ट करती थीं। हालांकि उनके पेशेवर रुख से अलग बात करूं, तो उनके साथ काम करना बड़ा मजेदार था। मुझे याद है सेट पर हम लोग खूब हंसी-मजाक करते थे और उनकी बहुत टांग खींचते थे और वो भी इसे मजाक में लेती थीं।

    #राजकुमार राव
    Shagun

    Keep Reading

    Sezal Sharma Finds a Treasure of Peace in the Streets of Prague

    प्राग की गलियों में खो गईं सेज़ल शर्मा, मिला आत्मिक सुकून

    Outsider Revati Mahurkar becomes the industry's new sensation.

    आउटसाइडर रेवती महुरकर बन गईं इंडस्ट्री की नई सनसनी

    Blessings of Saints on the Banks of the Ganges: ‘Krishnavataram’ Team Receives Divine Energy

    गंगा किनारे संतों का आशीर्वाद, ‘कृष्णावतारम’ टीम को मिली दिव्य ऊर्जा

    Tia Bajpai Embarks on a Thrilling Journey with Real Bikers Tia Bajpai’s ‘Mundeya Ve’ Showcases a New Spirit of Freedom and Adventure

    आत्मविश्वास, एडवेंचर और आज़ादी का जश्न है टिया बाजपेयी का नया गीत ‘मुंडेया वे’

    Two Unique Glimpses of Indian Glamour at Cannes 2026: Sezal Sharma Steals the Spotlight, While Tanishaa Preserves the Legacy of Cinema.

    कांन्स 2026 में भारतीय ग्लैमर की दो अनोखी झलकियां, सेज़ल शर्मा ने लूटी महफिल तो तनिषा ने सहेजी सिनेमा की विरासत

    Actress Nyrraa M Banerji is once again making headlines with her stunningly glamorous and stylish appearance. Through her latest photos, she has created a buzz on social media, leaving fans mesmerized and showering her with praise. Known for her distinctive presence in the world of fashion and glamour, Nyrraa has once again captured everyone's attention with a look that is both bold and elegantly sophisticated. In the recently shared pictures, Nyrraa's confidence, fashion sense, and captivating personality shine through effortlessly. Her striking outfit, flawless makeup, and powerful expressions add an extra layer of charm to her overall appearance.

    नायरा एम बनर्जी का बोल्ड ग्लैमर, सोशल मीडिया पर मचा तहलका

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Human rights situation in Tibet goes from bad to worse: China's dominance further increases.

    तिब्बत में मानवाधिकारों की स्थिति बद से बदतर, चीन का दबदबा और बढ़ा

    June 8, 2026
    7 ballistic missiles fired; US attacked radar sites.

    ईरान- अमेरिका तनाव चरम पर: 7 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, US ने रडार साइट्स पर हमला किया

    June 8, 2026
    Yoga awareness campaign launched with the blowing of the conch shell.

    शंखनाद के साथ शुरू हुआ योग जागरूकता अभियान

    June 7, 2026
    Journalism is the lifeblood of democracy: Keshav Prasad Maurya

    पत्रकारिता लोकतंत्र की प्राणवायु है : केशव प्रसाद मौर्य

    June 7, 2026
    School of Happiness: Children Celebrated Summer Festival at Lucknow Museum

    खुशियों की पाठशाला: लखनऊ संग्रहालय में बच्चों ने मनाया ग्रीष्मकालीन उत्सव

    June 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading