Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, May 19
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»धर्म»Spirituality»Short Inspirational

    मौत का इंतजार

    ShagunBy ShagunMay 29, 2022 Short Inspirational No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 745
    अविश्वसनीय सत्य कथा
    मैं अपने आफिस में था कि टेलीफोन की घंटी बजी। दिन के सवा बारह बजे थे। मेरी बड़ी बहन के बेटे ने बताया कि उसकी मम्मी जी को डाक्टरों ने जवाब दे दिया है और उन्होंने कहा है कि इनका शरीर अधिक से अधिक दस घंटे ही रहेगा। सभी रिपोर्ट खराब हैं। सभी संबंधियों को सूचित कर दिया है। मम्मी से आपके बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि आप लखनऊ से दो बार मत आना । आप शोक सभा के समय ही आ जाना। बड़ा झटका लगा। सबसे बड़ी बहन थी।  सबको प्यार भी बहुत करती थीं। मैं अपने आपको रोक न पाया और जल्दी से दोपहर तीन चालीस पर चलने वाली हावड़ा अमृतसर मेल पकड़ ली। सुबह छः बजे लुधियाना पहुंचा। टैक्सी कर बहन के घर की ओर रवाना हो गया।
    कुछ साल पहले मैं वाराणसी गया था। सांय काल तक काम निपटा कर दशाश्वमेध घाट पर चला जाता और लहरों के संगीत को सुनता। एक दिन अचानक एक सिद्ध पुरुष ने मुझे पास बुलाया और कहा कि मैं तुझे एक मंत्र देना चाह रहा हूं क्योंकि मैं समझता हूं कि तुम उसे जन कल्याण के लिए प्रयोग करोगे। उन्होंने कहा कि यह मंत्र किताबों में नहीं मिलता।  यह गुरु परम्परा से आगे आगे किसी सुपात्र को ही दिया जा रहा है। सिद्ध करने की पूरी विधि बताई और प्रयोग करने का तरीका और कई प्रतिबंध भी लगाये। उन्होंने कहा कि कोई व्यक्ति यदि बहुत बीमार र्है तो इस मंत्र के जाप से वह ठीक होना शुरू हो जायेगा और यदि उसका समय नहीं आया तो स्वस्थ हो जायेगा। मैंने विधिवत उसे सिद्ध कर लिया था।
    घर की घंटी बजाई। नौकर ने दरवाजा खोला और मैं अन्दर गया। अंदर जाते ही जोर का एक झटका लगा। बहन बिस्तर पर लेटी थी और तीन ओर सभी भाई बहनें भाभियां बहनोई सोफों पर बैठे थे। बस मौत का इंतजार कर रहे थे। मेरे पहुंचते ही बहन को बताया कि लखनऊ वाले मामा जी भी आ गये हैं तो उन्होंने अपने दोनों हाथों को ऊपर उठाया मुझे गले लगाने के लिए और कहा अब मैं शान्ति से मर सकूंगी। बहुत ही दर्दनाक दृश्य था। पता नहीं उन संतों की कृपा थी या विधि का विधान जुबान पर सरस्वती बैठी थी कि अचानक मुंह से निकला मैं मरने दूंगा तब न। इन शब्दों को बोलते ही मैं चौंक यह क्या निकला। पर अहसास हुआ यह मैं नहीं बोला था।
    खैर मैंने एक कुर्सी खैंची और उनके चरणों की ओर बैठा। अंगूठे को पकड़ने के लिए हाथ बढ़ाया तो एक डाक्टर बहन बोली अंगूठे में जान नहीं है। बात ठीक कही थी क्योंकि उन्हें शरीर के निचले आधे हिस्से में फालिज हुआ था। मैंने अंगूठा पकड़ा और उनके द्वारा बताए मंत्र को पढ़ना शुरू कर दिया। दस मिनट मैं खो गया कहीं। इतने में आवाज आई चाय पी लीजिए। चाय पीने साथ के कमरे में गया तो अभी कप उठाया ही था कि बड़ी जोर की चींख सुनाई दी। वापस आया। बहन कह रही थी भाई तुमने मुझे ठीक कर दिया। डाक्टर बहन बोली इनकी टांगों का फालिज खत्म हो गया है। इन्होंने टांगें इकट्ठी कर लीं अभी अभी। उसके बाद वह ठीक होकर कई साल जीवित रह कर परलोकवासी हुईं। यह सब प्रभु का ही आशीर्वाद था और कुछ नहीं। – लखनऊ कनेक्शन वर्ल्ड वाइड फेसबुक से साभार 

    Shagun

    Keep Reading

    Premature Death—Gleefully Mocking Road Accidents—and Our Collective Consciousness!

    सड़क हादसों पर अट्टाहस करती अकाल मृत्यु और हमारी सामूहिक चेतना!

    नश्वर शरीर में ही आकार लेती शाश्वत चेतना!

    For a strong democracy, criticism should be accepted with a smile.

    एक मजबूत लोकतंत्र के लिए आलोचना को हंसकर स्वीकार किया जाए

    At the Bandi Devi Temple, locks and keys are offered, not prasad.

    बन्दी देवी मन्दिर में प्रसाद नहीं बल्कि चढ़ाये जाते है ताला-चाबी

    South Africa is even more beautiful than I imagined: Tina Thadani

    दक्षिण अफ्रीका मेरी सोच से भी ज्यादा खूबसूरत : टीना ठडानी

    Wedding Guests Fed a Powerful Laxative! The Bride's Father's Anger Takes a Heavy Toll on the Guests' Health.

    बारातियों को खिलाया जमालघोटा! दुल्हन के पिता का गुस्सा बारातियों की सेहत पर भारी पड़ा

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Aditi Budhathoki to make her debut at the Cannes Film Festival, representing India.

    अदिति बुधाथोकी कान्स फिल्म फेस्टिवल में करेंगी डेब्यू, भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी

    May 19, 2026
    Rajni Sets Out with Her Own Wedding Procession in Search of Love; Emotions on Display in the Trailer.

    प्यार के लिए खुद बारात लेकर निकली रजनी, ट्रेलर में दिखा इमोशन

    May 19, 2026
    82% of Indian hypertension patients believe that high blood pressure is caused by stress, not diet!

    82% भारतीय हाइपरटेंशन रोगी मानते हैं- हाई बीपी तनाव से होता है, डाइट से नहीं!

    May 19, 2026
    'The Narmada Story' Unveils a High-Voltage Anthem Saluting the Valor of Women Police Officers

    महिला पुलिस के शौर्य को सलाम करता ‘द नर्मदा स्टोरी’ का हाईवोल्टेज एंथम

    May 19, 2026
    Does the government not want the youth to pursue their studies? Storyteller Aniruddhacharya launches a scathing attack over the NEET paper leak.

    सरकार युवाओं को पढ़ने नहीं देना चाहती? कथावाचक अनिरुद्धचार्य का NEET लीक पर तीखा हमला

    May 18, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading