लखनऊ, 19 मई 2022: बच्चों में परिवार और सामाजिक दायित्वों की जागृति कर उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में गीता परिवार ने ई-संस्कार वाटिका ऐप लॉन्च किया है।
गीता परिवार लखनऊ के सचिव अनुराग पाण्डेय ने बताया कि ऐप की मदद से 21 से 30 जून तक बच्चों को निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस अभियान में https:// esanskarvatika.com/लिंक के माध्यम से भी जुड़ा जा सकता है। इसमें पांच से 15 साल तक की आयु के बच्चे भाग ले सकेंगे। इस 10 दिवसीय ई-संस्कार वाटिका में ऐप की मदद से 5 से 15 साल के बच्चों को प्रतिदिन एक घंटा अपने-अपने विषयों के मर्मज्ञ प्राशिक्षकों के द्वारा ऑनलाइन क्लासेज का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इसमें बच्चों को मनोरंजन, संस्कार, शौर्य, कहानियां, योग, ध्यान, क्राफ्ट और जादू भी सिखाया जाएगा। श्रीराम जन्मभूमि न्यास के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविन्द देव गिरि महाराज द्वारा स्थापित गीता परिवार का सदैव से ही प्रयास रहता है कि बच्चों को बाल्यावस्था से ही संस्कारों को बीज रोपण किया जाए तभी ये बच्चे सुंदर सुरभित दिव्य सुमन, महका लो जीवन उपवन बन सकेगे।








1 Comment
I’m so happy to read this. This is the kind of manual that needs to be given and not the accidental misinformation that is at the other blogs. Appreciate your sharing this best doc.