Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, July 27
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    बिहार के नितीश कुमार को योगी बनना होगा!

    ShagunBy ShagunJune 19, 2022 इंडिया No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 604

    नवेद शिकोह

    बिहार में सुशासन बाबू की हुकूमत है, यहां बुल्डोजर बाबा का राज होता तो शायद यहां हालात इतने बेकाबू न होते। समय-समय पर किसी न किसी बहाने बिहार में हिंसा भड़कती रही है। काश सुशासन बाबू बुल्डोजर बाबा की कानून व्यवस्था मॉडल को लेकर सख्त नीति को ही अपना लें तो हालात सुधरना शुरू हो जाएं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित देश के कई राज्यों ने योगी मॉडल अपनाकर अपने-अपने राज्यों की कानून व्यवस्था को और भी बेहतर बनाया है। किसी न किसी रूप में अपने मुखौटे बदल-बदल कर अशांति फैलाने और कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली शक्तियों के हौसलों को योगी की बुल्डोजर जैसी मजबूत और सख्त नीति ने कुचला है।

    विरोधियों ने हिंसा की हर चिंगारी से यूपी को जलाने की कोशिश की लेकिन यहां की चुस्त-दुरुस्त कानून व्यवस्था से हर चिंगारी ठंडी पड़ गई। राम मंदिर के फैसले के बाद योगी के कानून राज में कहीं कहा-सुनी की घटना भी सामने नहीं आई, पुलिसिया तंत्र इतना मजबूत था कि परिंदा पर तक नहीं मार सका। इसके बाद हताश अराजक तत्वों ने एन आर सी, सीएए, किसान आंदोलन और फिर विवादित बयान पर पत्थरबाजी की घटनाओं से दंगा मुक्त योगी राज का टैग हटाने की कोशिश की, परंतु सख्त कानून व्यवस्था ने किसी भी नापाक इरादे को कामयाब न होने दिया। इसी तरह अब बिहार की तर्ज पर अंग्निपथ स्कीम के खिलाफ यूपी में उग्र आंदोलन के जरिए हिंसा की साजिशें धराशाई होती दिख रही हैं।

    Image

    ये दुखदाई इतिहास है कि समय-समय पर किसी न किसी बहाने बिहार को दंगों की आग में जलाने की कोशिश होती रही हैं, ये परंपरा अब भी जारी है। एक ज़माना था जब बिहार और यूपी कमज़ोर कानून व्यवस्था और गुंडा राज्य के लिए बदनाम था। अराजकता, दंगे, हिंसा और उग्र आंदोलन इन सूबों के विकास की राह के कांटे थे। वक्त ने करवट ली और फिर बिहार में लालू यादव युग कमजोर पड़ा, यहां कांग्रेस भी हाशिए पर आई और नितीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड भाजपा के साथ आ गई। नितीश कुमार मुख्यमंत्री बने और सुशासन बाबू ने बिहार की पुरानी छवि को सुधारा, शराबबंदी की, भ्रष्टाचार कम किया और कानून व्यवस्था पहले की अपेक्षा बेहतर की। लेकिन फिर भी विपक्षी बूस्टर वाले हिंसक आंदोलन वक्त ब वक्त बिहार को बेहाल करने में सफल होता रहा है।

    ऐसे उग्र आंदोलनों को लेकर यदि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सख्त होते तो शायद बिहार में इतनी हिंसा नहीं फैलती। बिहार की तरह उत्तर प्रदेश में भी अशांति फैलाने का हर संभव प्रयास इसलिए असफल हो जाता है क्योकि यहां के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दंगाइयों को ही सबक नहीं सिखाते बल्कि दंगो की फसल देने वाले अशांति की साजिशों के हर दरख़्त की जड़ों में भी मट्ठा डाल देते हैं। उनका बुल्डोजर फसाद कि जड़ों को ही रौंद कर उखाड़ देता है।

    विकास कि रफ्तार बनेगा योगी का पॉवर ब्रेक

    ऐसा नहीं है कि उत्तर प्रदेश को पुरानी दंगा युक्त छवि में वापस लाने की साज़िश करने वाले बाज़ आ गए हैं, वे लगातार अपने मंसूबों पर काम कर रहे हैं।

    पत्थरबाजी की घटनाओं ने यूपी में हिंसा फैलाने की नाकाम कोशिशें की गईं थी। लेकिन अपने आकाओं के इशारों पर काम करने वाले अराजक तत्व बुल्डोजर के भय से दुबक गए।

    दूसरी तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विवादित बयानों से परहेज़ करने की हिदायत देकर प्रदेश भाजपा के कुनबे को बड़ा संदेश दिया। मुख्यमंत्री की मंशा है कि मंत्री, विधायक, सांसद, पदाधिकारी और तमाम कार्यकर्ता सूबे के विकास और अमन-शांति में ज्यादा-से ज्यादा भागीदारी निभाएं। विवादित बयान अशांति को जन्म देते हैं, विकास के रास्ते में बांधा डालते हैं। अराजक तत्वो को दंगा-फसाद और कानून व्यवस्था को चुनौती देने का मौका मिलता है। अशांति फैलाने और दंगे करने का बहाना खोजने वाले पत्थर बाजों को सबक सिखाने और चेतावनी देने के साथ मुख्यमंत्री अब भाजपा परिवार को पूरी तरह से अनुशासित करने के लिए भी सख्त क़दम उठा रहे हैं।

    काश बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार उर्फ सुशासन बाबू योगी के सुशासन मॉडल को अपनाकर बिहार की कानून व्यवस्था को सख्त नीतियों से मज़बूत करें।

    Shagun

    Keep Reading

    Sarnath becomes a UNESCO World Heritage Site! A cultural victory for India.

    सारनाथ बना यूनेस्को विश्व धरोहर! भारत की सांस्कृतिक जीत

    “एक व्यक्ति को हीरो मत बनाओ” : अभिजीत दीपके का तीखा संदेश

    Military readiness of young medical officers! Grand passing-out parade in Lucknow.

    युवा मेडिकल अधिकारियों की सैन्य तैयार! लखनऊ में भव्य समापन परेड

    Victory for the youth revolution! The arrogant government yields; Minister resigns after 12 years.

    युवा क्रांति की जीत! अहंकारी सरकार झुकी, 12 साल बाद मंत्री ने दिया इस्तीफा

    “My children are inside; I am standing outside” – This hell of child labor must end now.

    ‘मेरे बच्चे अंदर हैं, मैं बाहर खड़ा हूँ’ – बाल श्रम की इस नरक को अब बंद होना चाहिए

    Husband unable to bear the shock of wife's death; collapses and dies while applying vermilion.

    पत्नी की मौत का सदमा सहे न सका पति, सिंदूर भरते हुए तोड़ा दम

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sarnath becomes a UNESCO World Heritage Site! A cultural victory for India.

    सारनाथ बना यूनेस्को विश्व धरोहर! भारत की सांस्कृतिक जीत

    July 25, 2026

    “एक व्यक्ति को हीरो मत बनाओ” : अभिजीत दीपके का तीखा संदेश

    July 25, 2026
    Military readiness of young medical officers! Grand passing-out parade in Lucknow.

    युवा मेडिकल अधिकारियों की सैन्य तैयार! लखनऊ में भव्य समापन परेड

    July 25, 2026
    Victory for the youth revolution! The arrogant government yields; Minister resigns after 12 years.

    युवा क्रांति की जीत! अहंकारी सरकार झुकी, 12 साल बाद मंत्री ने दिया इस्तीफा

    July 25, 2026
    “My children are inside; I am standing outside” – This hell of child labor must end now.

    ‘मेरे बच्चे अंदर हैं, मैं बाहर खड़ा हूँ’ – बाल श्रम की इस नरक को अब बंद होना चाहिए

    July 25, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading