Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 11
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Interview

    कश्मीर एक अनकही कविता है; यह हमारी आत्मा में बसा है: अनुपम खेर

    ShagunBy ShagunJune 25, 2022 Interview No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 797

    एक कहानी और अनगिनत भावनाएं … इसी खूबी ने द कश्मीर फाइल्स को इस साल की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में से एक बना दिया है। विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी यह फिल्म लोगों के दिलों से जुड़ गई है। इस फिल्म ने उन लोगों की कहानियां बयां की, जिन्हें रातों-रात अपना घर छोड़ना पड़ा और देश में एक नए ठिकाने की तलाश करनी पड़ी। द कश्मीर फाइल्स उनकी भावनाओं को बखूबी पर्दे पर उतारती है। ज़ी सिनेमा पर 25 जून को रात 8 बजे देखिए द कश्मीर फाइल्स का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर। इस मास्टरपीस पर चर्चा करते हुए अनुपम खेर ने द कश्मीर फाइल्स के अलावा अपने बचपन की बहुत-सी बातें भी उजागर कीं।

    क्या कश्मीर में शूटिंग करके आपकी बचपन की यादें ताजा हुईं?

    कश्मीर एक अनकही कविता है, यह हमारी आत्मा में बसा है। इस फिल्म के लिए अपने घर वापसी करना एक जिंदगी बदल देने वाला अनुभव था। मुझे यकीन ही नहीं हुआ कि मेरी खुद की यादें अब तक मेरे ज़ेहन में इतनी ताजा हैं। हंडवाड़ा और सोपोर के खूबसूरत हरे-भरे मैदान, खीर भवानी की वो पारिवारिक यात्राएं, निषाद गार्डन और संभवतः इस दुनिया की सबसे प्यारी जगह – डल झील! मुझे अब भी याद है कि किस तरह मेरे घर के छोटे-से झरोखे से हमारे यहां बारामुला की चेरियां पहुंचाई जाती थीं। मैंने इस पृथ्वी के हर आकर्षक हिस्से को देखा होगा और मैं कहना चाहूंगा कि यदि इस धरती पर कहीं सच्ची खूबसूरती है, तो हमीनस्तु, हमीनस्तु!

    इस कहानी के लिए विवेक के नजरिये पर यकीन करने के लिए आपको किस बात ने प्रेरित किया?

    कश्मीर के इतिहास पर फिल्म बनाना कोई आसान काम नहीं है। द कश्मीर फाइल्स को लेकर विवेक का रवैया काफी आज़ाद था। जब मैंने इस फिल्म की स्क्रिप्ट सुनी, तो मुझे यकीन था कि मैं इस फिल्म का हिस्सा बनना चाहता हूं। बेशक यह विषय मेरे दिल के करीब है, लेकिन साथ ही यह एक ऐसा बिंदु था, जहां मेरा दिल और मेरी कला एक दूसरे से मिल गए। सेट पर ऐसे पल भी आए, जब विवेक और मैं शॉट के बाद मॉनिटर की ओर देखकर खुशी से उछल पड़ते थे। मुझे लगता है कि विवेक की इसी लगन को देखकर मैं तुरंत इस फिल्म में आ गया।

    किस वजह से कश्मीर फाइल्स ने बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़े?

    फिल्में हमारी जिंदगी का एक अभिन्न हिस्सा हैं। वो हमारा नजरिया बदलती हैं और हमें जिंदगी का रास्ता दिखाती हैं। कश्मीर फाइल्स के जरिए हम भावनाओं के तूफान को एक स्क्रिप्ट में पिरोना और इसे लोगों से जोड़ना चाहते थे। पिछले 2 वर्षों में हम बहुत खराब हालात से गुजरे हैं लेकिन वही दर्द और दुख हमें एक दूसरे के करीब ले आया। द कश्मीर फाइल्स उस कभी ना भुलाए जाने वाले दौर का एक झरोखा है, जो कश्मीरी पंडितों ने अपनी जिंदगी में देखा है। और एक तरह से मुझे लगता है कि लोग उसी दर्द से जुड़ गए। इसके बाद दुनिया भर में भावनाओं का एक सिलसिला चल पड़ा, जो इस फिल्म को सफलता की ओर ले गया।

    अपने को-स्टार के साथ काम करने का अनुभव कैसा रहा?

    सबसे पहले तो मैं द कश्मीर फाइल्स बनाने के लिए विवेक और पल्लवी का आभारी हूं। इस सफर को शब्दों में बयां करना मुमकिन नहीं है। लंबे समय बाद पल्लवी और मिथुन दा के साथ काम करके बड़ी खुशी हुई। दर्शन कुमार और भाषा सुंबली के साथ काम करना भी एक बड़ा ताजगी भरा अनुभव था। हम सभी के लिए इस फिल्म की शूटिंग करना एक बड़ी इंटेंस प्रक्रिया थी, जहां हमने फिर से उस दर्द को महसूस किया। इसमें अक्सर स्क्रीन की भावनाओं को अपने वास्तविक एहसास से अलग करना मुश्किल हो जाता था। हालांकि अपने को-एक्टर्स को अपने रोल में डूबकर पूरी दुनिया से अलग-थलग देखकर यह पूरी प्रक्रिया आसान हो गई।

    आपने 500 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। आपको इस प्रोजेक्ट की खासियत क्या लगती है?

    मैं लगातार आगे बढ़ते रहना, प्रयोग करना और खुद की खोज जारी रखना चाहता हूं। अपनी कला को आज़माने के लिए अपनी सीमाएं पार करने की बहुत-सी चुनौतियां होती हैं, जो हर घड़ी मुझे सजग रखती है। हालांकि मुझे लगता है कि ‘द कश्मीर फाइल्स’ हर फिल्म से अलग है और यह मेरे करियर को एक अलग मायने देने वाली फिल्म है। यह फिल्म कोई सधी हुई स्क्रिप्ट या उम्दा संवादों से सजी फिल्म नहीं है बल्कि यह एक सच है, मेरा सच। तो ज़ाहिर है यह फिल्म सफल हुई और इसने दुनिया पर अपना असर किया।

    Shagun

    Keep Reading

    A courtroom battle of truth, power, and conspiracy—‘Article 25’ is ready.

    सच, सत्ता और साजिश की कोर्टरूम जंग -‘आर्टिकल 25’ तैयार

    स्पाइडर-मैन की आंधी में भी कायम रहा ‘दिल दीवाना हो गया’ का जादू

    Sunny Deol and Preity Zinta met CM Yogi.

    सनी देओल और प्रीति जिंटा ने सीएम योगी से की मुलाकात

    Lisa Ray Breaks the Silence on Midlife Health

    लिसा रे का मिडलाइफ हेल्थ मिशन: नई विशेषज्ञ टीम के साथ महिलाओं को मिलेगी वैज्ञानिक और समग्र देखभाल

    SRK Music's Bhojpuri films are now available on JioHotstar.

    SRK Music की भोजपुरी फिल्में अब JioHotstar पर उपलब्ध

    Sagar Bhatia has announced a North America tour for 2026.

    सागर भाटिया ने 2026 के लिए नॉर्थ अमेरिका टूर का ऐलान किया

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A courtroom battle of truth, power, and conspiracy—‘Article 25’ is ready.

    सच, सत्ता और साजिश की कोर्टरूम जंग -‘आर्टिकल 25’ तैयार

    August 10, 2026

    स्पाइडर-मैन की आंधी में भी कायम रहा ‘दिल दीवाना हो गया’ का जादू

    August 10, 2026
    U&i Launches 150W 'CHILL' Wireless Speaker and 33W Fast-Charging 'ARIAL' Power Bank

    U&i ने लॉन्च किए 150W वाला CHILL वायरलेस स्पीकर और 33W फास्ट चार्जिंग वाला ARIAL पावर बैंक

    August 10, 2026
    CBI probe needed into Phoolan Devi's murder: Dr. Sanjay Nishad

    फूलन देवी हत्या की सीबीआई जांच होनी चाहिए: डॉ. संजय निषाद

    August 10, 2026
    District correspondents will not undergo a fresh LIU verification: Information Director

    जिला संवाददाताओं की दोबारा LIU जाँच नहीं होगी: सूचना निदेशक

    August 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading