नए कलाकारों वाली फिल्म ने दूसरे सप्ताह में भी दर्शकों का दिल जीता
मुंबई: हॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर ‘स्पाइडर-मैन’ के रिलीज और छुट्टियों के सीजन के बीच भी रोमांटिक फैमिली ड्रामा ‘दिल दीवाना हो गया’ ने मजबूती से अपनी जगह बनाए रखी है। ग्रैंडवे प्रोडक्शंस के बैनर तले निर्माता ईशपॉल सिंह चावला की यह फिल्म सफलतापूर्वक दूसरे सप्ताह में प्रवेश कर चुकी है।
परिवारों का खास प्यार
पंजाब, दिल्ली-यूपी और मुंबई समेत कई क्षेत्रों में फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। खासकर फैमिली ऑडियंस ने कहानी, मधुर संगीत, खूबसूरत लोकेशन्स और पारिवारिक भावनाओं की सराहना की है। पहले सप्ताह में फिल्म 192 सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
नए चेहरों पर भरोसा रंग लाया
नए कलाकारों को लेकर बनी फिल्म के लिए इतने बड़े स्तर पर रिलीज और सकारात्मक प्रतिक्रिया उत्साह बढ़ाने वाली है। निर्माता ईशपॉल सिंह चावला का मानना है कि अच्छी कहानी और ईमानदार ट्रीटमेंट हो तो दर्शक नए कलाकारों को भी खुले दिल से स्वीकार करते हैं।
फिल्म साबित कर रही है कि बड़े सितारों और हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स के बीच भी कंटेंट-आधारित सिनेमा दर्शकों के दिल में जगह बना सकता है।







