Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 30
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»बिजनेस

    पीएनबी को मोदी ने राष्ट्रीय एमएसएमई पुरस्कार से किया सम्मानित

    ShagunBy ShagunJuly 5, 2022 बिजनेस No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 645

    नई दिल्ली 05 जुलाई, 2022: पीएनबी, देश के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, ने केंद्रीय एमएसएमई मंत्रालय द्वारा उद्यमी-भारत कार्यक्रम के तहत नई दिल्ली में आयोजित “राष्ट्रीय एमएसएमई पुरस्कार 2022” में तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। यह पुरस्कार एमएसएमई क्षेत्र को बढ़ावा देने और विकास में पीएनबी के योगदान के लिए माननीय प्रधानमंत्री, श्री नरेंद्र मोदी जी के कर कमलों द्वारा प्रदान किया गया तथा विज्ञान भवन, नई दिल्ली में पीएनबी के एमडी एवं सीईओ श्री अतुल कुमार गोयल द्वारा ग्रहण किया गया।

    पीएनबी की ओर से प्रतिष्ठित सम्मान स्वीकार करते हुए, श्री अतुल कुमार गोयल, एमडी एवं सीईओ, ने कहा, “भारत के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोहों में से एक में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा सम्मानित किया जाना पीएनबी के लिए एक बड़े गौरव की बात है। मैं केंद्रीय एमएसएमई मंत्रालय का एक ऐसा मंच प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त करता हूं जिसने उद्यमिता (विनिर्माण और सेवाएं), उत्पाद की गुणवत्ता, नवाचार और भी बहुत कुछ का अंगीकार करते हुए एमएसएमई के विकास को लगातार प्रोत्साहित किया है। मैं सभी उद्यमियों को उनकी सफलता की यात्रा में हम पर भरोसा करने के लिए विशेष धन्यवाद देना चाहता हूं। यह सम्मान ग्राहक-केंद्रित उत्पाद और सेवाएं प्रदान करके देश भर में एमएसएमई के विकास के प्रति पीएनबी की निरंतर प्रतिबद्धता का प्रमाण है।”

    देश भर में एमएसएमई के विकास और संवर्धन के लिए राज्य सरकारों/केंद्र शासित प्रदेशों, आकांक्षी जिलों, संस्थानों या व्यक्तियों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए कई श्रेणियों में भी राष्ट्रीय एमएसएमई पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं।

    #panjab natinal bank #PNB #PNB Bank Inida
    Shagun

    Keep Reading

    Musical sizzle with biography pre-release: Meta advises Eylsia Nicolas on the BookKards budget

    बायोग्राफी प्री-रिलीज़ के साथ संगीत की धूम: मेटा ने Eylsia Nicolas को BookKards बजट पर दी सलाह

    Phuket's Andamanda Water Park offers a premium experience for tourists

    फुकेट के ‘एंडामंडा वाटर पार्क’ ने पर्यटकों के लिए पेश किए शानदार ‘प्रीमियम अनुभव’

    India will become the center of the new global economy; New Delhi will host the Bloomberg New Economy Forum 2026.

    ब्लूमबर्ग न्यू इकॉनमी फोरम 2026 की मेजबानी करेगा नई दिल्ली

    82% of Indian hypertension patients believe that high blood pressure is caused by stress, not diet!

    82% भारतीय हाइपरटेंशन रोगी मानते हैं- हाई बीपी तनाव से होता है, डाइट से नहीं!

    U&i Expands Entry Star Series with the Launch of Premium ANC Neckband, High-Capacity Powerbank, and Ultra-Fast Car Chargers

    U&i Entry Star Series का धमाकेदार विस्तार: ANC नेकबैंड, 10,000mAh पावरबैंक और 165W अल्ट्रा-फास्ट कार चार्जर्स लॉन्च

    Two New Disney-Themed Creative Games Launched for Families at Singapore's 'Gardens by the Bay'

    सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ में परिवारों के लिए डिज्नी-थीम वाले दो नए क्रिएटिव गेम्स किए शुरु

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A Flight of Courage

    हौसले की उड़ान

    May 30, 2026
    Bashir Badr: King of Lions, Farewell That desolate silence—he was right when he said it: these were salutations born of self-interest.

    बशीर बद्र: शेरों का बादशाह, फिर भी विदाई में सूना सन्नाटा, सही कह गए थे – ये मतलबों के सलाम थे

    May 30, 2026

    नई रिपोर्ट भारत के 11000 किलोमीटर लम्बे तटीय क्षेत्र पर मंडराते जलवायु संकट की चेतावनी देती है

    May 30, 2026
    Lucknow Breaking: Tin shed collapses at Charbagh Railway Station, causing panic on platform!

    लखनऊ ब्रेकिंग: चारबाग रेलवे स्टेशन पर टिन शेड गिरा, प्लेटफॉर्म पर मचा हड़कंप!

    May 29, 2026
    The Shikanji Bhandara in Aliganj will continue until the end of June.

    जून के आखिर तक चलेगा अलीगंज में शिकंजी भंडारा

    May 29, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading