Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, July 25
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    बिल्लू लाल साईकिल स्टोर: लेकिन हर प्रेम कहानी में एक ‘लेकिन’ लगा होता है

    ShagunBy ShagunJuly 11, 2022 Featured No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 894

    वीर विनोद छाबड़ा

    पुरानी यादों, प्रसंगों और ख़्वाबों को विजुलाइज़ करना हमारी पुरानी फ़ितरत रही है. अभी कल की ही बात है हमने लाल साईकिल सवार एक बालिका देखी. हम सीधी सीधी बात करते हैं. इसलिए हम मुद्दे पर आते हैं. यानी हम क़रीब साठ बरस पीछे चले गए. लाल साईकिल पर वो रोज़ाना स्कूल जाती थी. पीछे-पीछे पैदल हम भी. हमारे पास तब साईकिल नहीं थी. पिता की ऊँची साईकिल चलाना हमारे बस की बात नहीं थी. एक दिन हमने विजुलाइज़ किया कि उसके स्कूल गेट के पास हमने साईकिल की छोटी सी दुकान खोल ली है. उसकी साईकिल के पहियों में हवा भरने से लेकर छोटी-मोटी मरम्मत फ्री में हम खुद करते हैं. कुछ समय बाद वो बड़ी हो गयी. स्कूल छोड़ कर वो कॉलेज जाने लगी. उसकी साईकिल भी अब बड़ी हो गयी, मगर रंग वही लाल है. हमने भी तय कर लिया, तेरा पीछा न छोडूंगा सोणिये. हम भी अपनी दुकान कॉलेज तक खिसका लाये.

    फिर दो साल बाद वो यूनिवर्सिटी पहुँच गयी. पीछे पीछे हम भी, साईकिल की दुकान लिए. वो भी समझने लगी कि हम उसके पीछे पीछे साईकिल की दुकान लिए क्यों चलते हैं और उसका हर काम प्रिऑरिटी पर फ्री में क्यों करते हैं. वो हमें देख कर मुस्कुराती भी थी और दुनिया से नज़रें बचा कर बाई बाई भी करती.

    एक दिन जब हम उसकी साईकिल के पहिये में हवा भर रहे थे तो उसने धीरे से कहा, देखो अब मैं कल से नहीं आऊंगी. मेरी शादी तय हो गयी है. तुम तो वैसे के वैसे ही रहे, साईकिल में हवा भरना, पंक्चर लगाना, ब्रेक ठीक करना वगैरह वगैरह. हमने देखा ये कहते हुए वो बहुत उदास थी, उसकी आँखों में आंसू भी छलक आये. लेकिन हम हिम्मत हारने वालों में से नहीं थे. हमने उसे आश्वासन दिया, हम अपने बाऊजी के साथ तुम्हारे बाऊजी से तुम्हारा हाथ मांगने आएंगे. हमारा साईकिल का खोखा है तो क्या हुआ? हम दिल वाले हैं और ख़ानदानी लोग हैं. खोखे को दुकान में तब्दील करना जानते हैं.

    हमने उसे बताया कि हमारे बाऊजी की रावलपिंडी में साईकिल की बड़ी सी दुकान हुआ करती थी. मगर वो अफ़साने पढ़ने और लिखने में इतने मसरूफ़ रहते थे कि कस्टमर आता और खाली हाथ चला जाता. लिहाज़ा दुकान बंद हो गयी और उन्होंने लाहोर रेलवे में नौकरी कर ली. वैसे साईकिल हमारे डीएनए में है. हमारे बड़े मामा जी की सरगोधा में साईकिल दुकान थी. पार्टीशन के बाद उन्होंने लखनऊ में भी इसी बिज़नेस को जारी रखा और बहुत तरक्की की. बहुत बड़ी कोठी डाली जो कभी लखनऊ की बड़ी कोठियों में गिनी जाती रही. मैं उन्हीं की तरह बनूँगा.

    लाल साईकिल वाली को थोड़ा इत्मीनान हुआ. हमने अपनी माँ से और मां ने बाऊजी से बात की. बाऊजी ने मामा जी से बात की. अगले दिन हम सब लड़की के घर पहुंचे. मामा ने आश्वासन दिया कि भांजे को साइकिल की दुकान खोलकर देना मेरा ज़िम्मा. बात बन गयी. हमने मन ही मन दुकान का नाम भी रख लिया – बिल्लू लाल साईकिल स्टोर.

    लेकिन हर प्रेम कहानी में एक ‘लेकिन’ लगा होता है. हमारे साथ भी यही हुआ. स्कूटर पार्ट्स का बिज़नेस करने वाली एक पार्टी लड़की के घर आ धमकी. और लड़की उसके स्कूटर पर बैठ कर फुर्र हो गयी. हम उदास उदास से खड़े खड़े गुब्बार देखते रहे. अब हर कोई ज़िंदगी भर कुंवारा तो बैठा नहीं रहता. हमने अपनी ज़िंदगी का कोर्स बदल लिया और इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड के हेडक्वार्टर पर नौकरी करने लगे. देखते ही देखते वक़्त पंख लगा कर उड़ने लगे…और अब आज का वक़्त आ पहुंचा है. कुछ साल के मेहमान हैं.

    इस बीच वो लाल साईकिल वाली हमें कभी नहीं दिखी. उसका पूरा कुनबा ही लखनऊ छोड़ सहारनपुर शिफ्ट हो गया. जब कभी किसी साईकिल स्टोर के सामने से हम गुज़रते हैं तो वो लाल साईकिल वाली हमें बहुत याद आयी. जाने कहाँ होगी? उसी की याद में जब हमने कई साल पहले जब काइनैटिक होंडा स्कूटी ली थी तो जानबूझ कर लाल रंग की और जब कार ली तो वो भी लाल रंग की. तभी पीछे से एक साईकिल वाला हमें धीरे से ठोंकता है और इसी के साथ हमारा विजुलाइज़ेशन भी टूट जाता है.

    Shagun

    Keep Reading

    Krishna Gautam’s classy glamour in a blue blazer; the magic of power dressing takes over the red carpet.

    ब्लू ब्लेज़र में कृष्णा गौतम का क्लासी ग्लैमर, रेड कार्पेट पर छाया पावर ड्रेसिंग का जादू

    TPS Music Ushers in a New Wave of Romance; A String of Tiwari Sarkar's Songs Set for Release

    TPS Music पर रोमांस गीतों की होगी लगातार बारिश

    Experience 'Rang De Basanti' from the comfort of your home! Bhojpuri's biggest patriotic film has been released on JioHotstar.

    रंग दे बसंती अब घर बैठे! भोजपुरी की सबसे बड़ी देशभक्ति फिल्म JioHotstar पर रिलीज

    Powerful teaser for ‘Aryabhata Ka Zero’ released; film to hit theaters on August 7.

    ‘आर्यभट्ट का जीरो’ का दमदार टीजर रिलीज, 7 अगस्त को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

    राघव जुयाल का लंदन धमाका! 'नच ले ललारिया' बना नया पार्टी एंथम

    राघव जुयाल का लंदन धमाका! ‘नच ले ललारिया’ बना नया पार्टी एंथम

    Soniya Bansal Calls Shreya Kalra the Real Game Changer of Lock Upp 2

    सोनिया बंसल ने श्रेया कालरा को बताया ‘रियल गेम चेंजर’

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    “My children are inside; I am standing outside” – This hell of child labor must end now.

    ‘मेरे बच्चे अंदर हैं, मैं बाहर खड़ा हूँ’ – बाल श्रम की इस नरक को अब बंद होना चाहिए

    July 25, 2026
    Krishna Gautam’s classy glamour in a blue blazer; the magic of power dressing takes over the red carpet.

    ब्लू ब्लेज़र में कृष्णा गौतम का क्लासी ग्लैमर, रेड कार्पेट पर छाया पावर ड्रेसिंग का जादू

    July 24, 2026
    Husband unable to bear the shock of wife's death; collapses and dies while applying vermilion.

    पत्नी की मौत का सदमा सहे न सका पति, सिंदूर भरते हुए तोड़ा दम

    July 24, 2026
    TPS Music Ushers in a New Wave of Romance; A String of Tiwari Sarkar's Songs Set for Release

    TPS Music पर रोमांस गीतों की होगी लगातार बारिश

    July 24, 2026
    Don't ignore mouth ulcers; it could save your life: Experts warn about head and neck cancer.

    मुंह का अल्सर न करें नजरअंदाज, जान बच सकती है: हेड एंड नेक कैंसर पर विशेषज्ञ चेतावनी

    July 24, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading