Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 13
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    मथुरा में बीमार, त्यागी गई गायों की मददगार बनी जर्मन महिला फ्रेडरिक इरीना

    ShagunBy ShagunSeptember 17, 2017Updated:September 17, 2017 उत्तर प्रदेश No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 668

    यह गाये हमारे बच्चों के जैसी हैं और मैं उन्हें नहीं छोड सकती


    मथुरा, 17 सितंबर :  जिस देश में गाय के लिए लोगों की हत्या की जा रही है, जहां लगभग हर सड़क पर आवारा और छुट्टा गायें भटकती नजर आती हैं। हजारों कथित गोरक्षक के चलते भी इस देश में गायों की दुर्दशा हो रही है, वो भूखी प्यासी सड़कों पर पॉलीथीन खा रही हैं और गोशालें सरकारी मदद लोगों के दान के इंतजार में हैं। उस देश में एक विदेशी महिला 1200 गाय और बछड़ों का पाल रही है। इलाके के लोग उसे उन गायों की मां कहते हैं।जर्मनी की नागरिक 59 वर्षीय फ्रेडरिक इरीना ब्रूनिंग उन 1,200 गायों की देखरेख कर रही हैं जिनमें से अधिकतर गायें त्यागी गई, बीमार और घायल हैं।
    फ्रेडरिक इरीना  1978 में बर्लिन से भारत एक पर्यटक के रूप में आयी थी। उस समय उन्होंने अपने जीवन का कोई लक्ष्य निर्धारित नहीं किया था।
    मथुरा की अपनी यात्रा के बारे में बताते हुये उन्होंने कहा, मैं एक पर्यटक के रूप में आयी थी और मुझे अहसास हुआ कि जीवन में आगे बढने के लिए आपको एक गुरू की जरूरत होती है। मैं एक गुरू की तलाश में राधा कुंड गयी।
    उसके बाद उन्होंने पडोसी के आग्रह पर एक गाय खरीदी और उसके बाद से मेरी जिंदगी पूरी तरह से बदल गयी।
    इसके बाद उन्होंने गायों पर किताबें खरीदीं और हिन्दी सीखी।
    उन्होंने बताया, मैंने देखा कि जब गाय बूढी हो जाती है और दूध देना बंद कर देती है तो लोग उसे छोड देते हैं।
    फ्रेडरिक इरीना ब्रूनिंग को यहां के लोग प्यार से सुदेवी माताजी कहते हैं। उन्होंने एक गौशाला शुरू की जिसका नाम सुरभि गौसेवा निकेतन है।
    यहां राधे कुंड में गायों और बछडों के एक विशाल परिवार का हवाला देते हुये उन्होंने कहा, यह गाये हमारे बच्चों के जैसी हैं और मैं उन्हें नहीं छोड सकती।
    एक बार एक गाय 3,300 वर्ग गज में फैली गौशाला में आ जाती है तो उसे खाना और दवा मुहैया करा कर उसकी पूरी देखभाल की जाती है।
    उन्होंने कहा, आज, हमारे पास 1,200 गायें और बछडे हैं। और अधिक गायों को रखने के लिए हमारे पास जगह नहीं है। लेकिन जब कोई बीमार या घायल गाय को मेरे आश्रम के बाहर छोडकर जाता है तो मैं इंकार नहीं करती और उसे अंदर ले आती हूं।

    Shagun

    Keep Reading

    Wedding Guests Fed a Powerful Laxative! The Bride's Father's Anger Takes a Heavy Toll on the Guests' Health.

    बारातियों को खिलाया जमालघोटा! दुल्हन के पिता का गुस्सा बारातियों की सेहत पर भारी पड़ा

    Bus plunges into canal in Kanpur, over 15 injured; boat capsizes in Hamirpur; CM Yogi takes cognizance of the incidents.

    कानपुर में बस नहर में गिरी, 15 से अधिक घायल, हमीरपुर में नाव पलटी, CM योगी ने लिया संज्ञान

    Assistant Superintendent of Satna Central Jail Marries an Inmate!

    सतना सेंट्रल जेल की सहायक अधीक्षक ने कैदी से रचाई शादी!

    यूपी में अवैध खनन पर सख्त कार्यवाही : 385 वाहनों पर कार्यवाही, 1.85 करोड़ रुपये का जुर्माना

    After the Bengal victory, the BJP's entire focus is now on UP!

    बंगाल जीत के बाद BJP का पूरा फोकस अब यूपी पर!

    Agra Police Commissioner Honored as 'Guardian of National Security'

    आगरा पुलिस आयुक्त को राष्ट्र सुरक्षा का प्रहरी सम्मान

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Wedding Guests Fed a Powerful Laxative! The Bride's Father's Anger Takes a Heavy Toll on the Guests' Health.

    बारातियों को खिलाया जमालघोटा! दुल्हन के पिता का गुस्सा बारातियों की सेहत पर भारी पड़ा

    May 8, 2026
    The film connecting the new generation to Lord Krishna: ‘Krishnavataram Part 1: The Heart (Hridayam)’

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती है फिल्म ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)

    May 8, 2026

    ईरानी हमलों ने अमेरिकी ठिकानों में मचाई भारी तबाही: सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा

    May 8, 2026
    The suspense of the vote count has brought about major upsets!

    तमिलनाडु में सिनेमा-सियासत की नई लहर, विजय ने लिखी नई इबारत

    May 8, 2026
    India's Swift Action Immediately After Ceasefire: Contacts Iran; Preparations Begin to Bring Back 16 Ships Stranded in the Strait of Hormuz

    ट्रंप का ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ मात्र 48 घंटे में फेल! होर्मुज में 1600 जहाज अभी भी फंसे

    May 8, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading