Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 14
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    जंगल का चीरहरण रोक देना द्रोपदी !

    ShagunBy ShagunJuly 27, 2022Updated:July 27, 2022 Current Issues No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 729

    नवेद शिकोह

    जंगल सबसे ज्यादा ख़ुश हैं। पशु-पक्षी और आदिवासी सब नाच रहे हैं। चिड़ियां,पेड़-पौधे, हरियाली,झाड़ियां सब जश्न मना रहे हैं। पहाड़, झरने, नदियां, तालाब.. सब उत्साहित हैं। टहनियां, शाख़ें बल खा रही हैं, हिरण इतरा रहे हैं, बादल गरज रहे हैं, चिड़ियां चहक रही हैं। हवाओं में आज कुछ ज्यादा ही सौंधी-सौंधी महक है।

    मौसम भी सावन का है, कोयल गीत गा रही है। हर तरह खुशियों और उल्लास की बारिश हो रही है। वृक्ष झूम रहे हैं, बंदर उछल रहे हैं, हाथी सूंड उठाए हैं। भालू नृत्य कर रहे हैं। चिड़ियां कोलाहल मचाएं हैं। फूल मुस्कुरा रहे हैं, तितलियां मंडरा रही हैं।

    पर्यावरण में आज अजब सा आत्मविश्वास नज़र आ रहा है।

    पेड़ आपस में बात कर रहे हैं – हमारे पास क्या नहीं है। प्रकृति की नेमते-सौग़ाते महफूज़ रहें तो देश-दुनियां की उन्नति, प्रगति, समृद्धि , तन्दुरूस्ती और विकास की राह को कोई नहीं रोक सकता।
    जंगलों के दामन में सबकुछ है। बस इसे महफूज़ रखने की जरूरत है। सिर्फ शेर ही नहीं जंगलों का राजा होता। जंगल की गोद में पलने वाली आदिवासी महिलाएं भी शेरनियों जैसे हौसले रखती हैं। जो जंगल पर ही नहीं दुनियां के सबसे बड़े लोकतंत्र पर राज्य कर सकती हैं।

    एक बूढ़ा वृक्ष बोला- आज का दिन बहुत मुबारक है। आशा करता हूं अब जंगल नहीं कटेंगे। जंगल की हरियाली, जीव-जंतु सलामत रहेगें। इसी में ही मानव जाति का और देश-दुनिया का भी भला है।

    बूढ़ा वृक्ष आगे बोला- द्रोपदी से ज्यादा चीरहरण का दर्द कौन जानेगा। जंगलों का चीरहरण रोकने के लिए हमारी द्रोपदी को कुछ करना होगा !

    Shagun

    Keep Reading

    Minister Mr. A.K. Sharma takes a tough stance against mafia activities and illegal extortion in Mau; issues strict directives to the DM and SP.

    वाराणसी में जलभराव पर गिरी गाज, अधिशासी अभियंता निलंबित

    Two RPF Sub-Inspectors honoured for saving the lives of a mother and child on the platform.

    प्लेटफॉर्म पर मां-बच्ची की जान बचाने वाले दो RPF उपनिरीक्षक सम्मानित

    Eight BJP Rajya Sabha candidates filed their nominations.

    भाजपा के आठ राज्यसभा प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    अकीदा बनाम अंधविश्वास: पक्के विश्वास और भटकती भीड़ की दास्तान

    "Books focus the mind and connect it with traditions" - Brajesh Pathak; Isha-Misha Ratan's Kathak performance captivated the audience

    ‘पुस्तकें मन को एकाग्र कर परंपराओं से जोड़ती हैं’-ब्रजेश पाठक; ईशा-मीशा रतन की कथक प्रस्तुति ने मोहा मन

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    When technology became a tool for fraud, these films and web series revealed the terrifying face of the scam.

    जब तकनीक बनी ठगी का हथियार, इन फिल्मों और वेब सीरीज़ ने दिखाया धोखाधड़ी का खौफनाक चेहरा

    October 13, 2026
    Rupali Suri's saree charm shines in the colorful glamour of Navratri

    नवरात्रि का रंगीन ग्लैमर में छाया रूपाली सूरी का साड़ी जलवा

    October 13, 2026
    Nyrraa M. Banerjee gets emotional recalling memories of her first film with Nana Patekar.

    नाना पाटेकर के साथ पहली फिल्म की यादें, नायर्रा एम. बनर्जी हुईं भावुक

    October 11, 2026
    Civil Defence stands with flood victims in Faizullaganj; distributes relief supplies.

    फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा सिविल डिफेंस, बांटी राहत सामग्री

    October 11, 2026
    Residents of the dilapidated Badalikheda took to the streets.

    बदहाल बदालीखेड़ा के नागरिक सड़कों पर उतरे

    October 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading