Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 2
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    टुंडे कवाब का ज़ायक़ा शोकाकुल

    ShagunBy ShagunDecember 3, 2022 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 790

    नवेद शिकोह

    लखनऊ के स्वाद की दुनिया शोकाकुल हो गई। दुनिया-ए-फानी से भले ही सवा सौ साल पुरानी टुंडे कवाब के मालिक हाजी रईस साहब रुखसत हो गए पर उनको विरासत में मिली कवाबों की रेसिपी का जादू दुनिया में लखनऊ को एक ख़ास पहचान दिलाता रहेगा। दिल के दौरान पड़ने से 85 वर्षीय हाजी रईस का शुक्रवार इंतेकाल हुआ था, आज उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। आज देशभर में टुंडे कवाब की दुकानें बन होंगी।

    कवाब के स्वाद के इस तिलिस्म को अब टुंडे की तीसरी पीढ़ी संभालेगी। सवा सौ साल पहले हाजी मुरीद अली ने कुछ ख़ास किस्म के मसालों से एक अलग किस्म के जायके के कवाब तैयार किए थे। मुरीद विकलांग थे। बचपध में वो पतंग उड़ाते समय छत से गिरने गए थे और उनका एक हाथ बेकार हो गया था। लखनऊ की आम भाषा में जिस तरह एक पैर खराब होने वाले को लंगड़ा कहते हैं वैसे ही एक हाथ ना होने या खराब होने वाले को फूहड़ ज़बान में टुंडा कहा जाता था। इसलिए मुरीद जब मुरीद के कवाब मशहूर हुए तो उसे टुंडे के कवाब कहा जाने लगा।

    जिस तरह आगरा का ताजमहल शाहजहां की मोहब्बत को ज़िन्दा रखें है वैसे ही टुंडे के कवाबों का ज़ायका टुंडे कवाबी हाजी साहब और उनके बुजुर्गों का नाम ज़िन्दा रखेगा। स्वाद की अद्भुत रेसिपी का एजाद करने वाले टुंडे साहब के चर्चित कवाबों का इतिहास और जायक़े की विरासत को ज़िन्दा रखने वाले उनकी पीढ़ियों से जुड़े तमाम क़िस्से हैं।

    स्थानीय से लेकल अंतर्राष्ट्रीय मीडिया ने नवाबों के शहर की पहचान टुंडे कवाबी पर बेइंतहा लिखा। लखनवी शीरी ज़बान में हाजी रईस टुंडे नाम पड़ने के किस्से दिलचस्प तरीक़े से बयान करते थे। उनसे ख़बरनवीसों का पुराना रिश्ता था। वो कहते थे कि बचपन से वो अपने वालिद टुंडे की रेसिपी के राज़ को अपने सीने में दफन किए हैं और उनके बाद उनकी अगली पीढ़ी उनकी विरासत को आगे बढ़ाएगी।
    शुक्रवार को 85 बरस के हाजी रईस टुंडे कवाबी की हृदयाघात ने जिन्दगी छीन ली लेकिन उनके दिल में दफन अद्भुत कवाबो़ की रेसीपी का राज़ मरते दम तक कोई नहीं छीन सका।

    एक दफा एक अख़बार के संवाददाता ने टुंडे साहब से पूंछा कि आपको टुंडे कवाबिया को किसी दूसरे नाम या ख़िताब से संबोधित किया जाए तो वो क्या हो ! उन्होंने पत्रकार जवाब दिया कि जिस तरह आप ख़बरों को संवाद देते हो और संवाददाता कहलाते हो ऐसे ही हम एक अलग और बेजोड़ स्वाद के दाता हैं। इसलिए हमें आप स्वाददाता कह सकते हो।

    जिन ख़ासियतों ने लखनऊ को दुनिया में पहचान दिलवाई उनमें टुंडे के कवाब का विशिष्ट स्थान है। दशकों का इतिहास गवाह है कि दुनिया की बड़ी से बड़ी कोई भी शाकाहारी हस्ती जब भी लखनऊ आई उसने टुंडे के कवाबों का ज़ायका जरूर लिया। विश्व की कोई भी नामचीन हस्ती जब कभी भी लखनऊ आती है तो उसके दिल में टुंडे के ख्वाब खाने की ख्वाहिश ज़रूर होती है।

    Shagun

    Keep Reading

    Becoming the Voice of Journalists on Labour Day, Memorandum Submitted to Deputy Chief Minister

    श्रम दिवस पर पत्रकारों की आवाज़ बनी, उपमुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

    Prakash Parv of Guru Amardas Ji: A sacred gathering of service and peace.

    गुरु अमरदास जी का प्रकाश पर्व: सेवा और सुरति का पावन समागम

    Inferno on the Return from Vaishno Devi: A Family Wiped Out in an Instant on the Alwar Expressway

    वैष्णो देवी से लौटते वक्त आग का तूफान: अलवर एक्सप्रेसवे पर एक पल में खत्म हुआ परिवार

    936 Youths Receive Appointment Letters in UP Police; Declare: "Yogi Has Broken the Back of Corruption!"

    यूपी पुलिस में 936 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, बोले- योगी ने तोड़ी भ्रष्टाचार की कमर!

    Early Detection of Oral Cancer via AI: Recognized by the Government of India!

    एआई से ओरल कैंसर की शुरुआती पहचान, भारत सरकार ने दी मान्यता!

    Nepal's Luxury Weddings Are Now the Top Choice for Delhi's Wedding Planners!

    नेपाल की लग्ज़री शादियाँ अब दिल्ली के वेडिंग प्लानर्स की पहली पसंद!

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    “Move Beyond the Top 10” — Farah Khan’s New Travel Mantra

    “टॉप-10 से आगे बढ़ो”-फराह खान का नया ट्रैवल मंत्र

    May 2, 2026
    Becoming the Voice of Journalists on Labour Day, Memorandum Submitted to Deputy Chief Minister

    श्रम दिवस पर पत्रकारों की आवाज़ बनी, उपमुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

    May 2, 2026
    Prakash Parv of Guru Amardas Ji: A sacred gathering of service and peace.

    गुरु अमरदास जी का प्रकाश पर्व: सेवा और सुरति का पावन समागम

    May 2, 2026

    मातृत्व: सृष्टि का शाश्वत सत्य और ईश्वर का प्रतिरूप

    May 2, 2026
    Hayatullah Ansari's 125th Birth Anniversary: ​​A Beautiful Confluence of Memories in Lucknow

    हयातुल्लाह अंसारी की 125वीं जयंती: लखनऊ में यादों का सुंदर समागम

    May 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading