Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 28
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    चीन से फिर उठी कोरोना की भयानक लहर

    ShagunBy ShagunDecember 24, 2022 Current Issues No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 645

    जी के चक्रवर्ती

    चीन में एक बार फिर कोरोना की भयानक लहर उठी है जिससे तबाही चरम पर है, इससे कई देश चपेट में हैं। दुनिया में सबसे पहले कोरोना वायरस के विषय में 31 दिसंबर वर्ष 2019 को जानकारी मिली थी उस वक़्त चीन के वुहान के हुबेई प्रांत के स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा इस तरह की चेतावनी जारी कर इसकी पुष्टी की थी लेकिन बाद में हकीकत के सामने आने पर दुनिया को यह पता चला कि यहां तो बहुत पहले से ही यह वायरस लोगों को अपने आगोश में ले चुका था। दरअसल इस वायरस से पीड़ित व्यक्ति में निमोनिया बुखार के गंभीर लक्षण पाये गये थे, लेकिन चीनी सरकार ने इस बात की भनक न चीनी मीडिया से लेकर विश्व में जाने से रोक कर, पुरे विश्व को स्तब्ध कर दिया था, ठीक वैसी ही स्थिति इस वक़्त होते हुये नज़र आ रहीं है। इस वक़्त चीन में कोरोना वायरस ने एक महामारी का रूप धारण कर लोगों को मौत की नींद सुला रही है।

    सम्पूर्ण दुनिया में जब यह वायरस फैल चुकी थी तो उस वक़्त चीन ने इस बात की जानकारी दुनिया को दी कि हमारे यहां एक वायरस से प्रभावित कई मामले दर्ज किये हैं, लेकिन फिर से अब जब चीन के अपने यहां से लॉक डाउन, क्वाटरीन जैसे सुरक्षा प्रतिबंधों को हटा लिया तो इस वायरस ने लोगों को अपने घेरे में लेकर मौत का तांडव करना शुरू कर दिया।

    चीन में लगातार कोविड से प्रभावित लोगों का मरने का क्रम जारी है तो वहीं स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि देश में आने वाले कुछ महीनों में कोरोना से 80 करोड़ लोग संक्रमित हो सकते हैं तो वहीं एक रिपोर्ट की माने तो चीन में कोरोना से मरने वालों की संख्या 5 लाख तक हो सकती है। चीन के स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक़ पिछले 20 दिसम्बर को संक्रमण से केवल 5 मौतें और सोमवार के दिन 2 ही मौतें हुईं थीं। वैसे आपको बता दें कि चीन में जिस तरह कोरोना से हुई मौतों को देखने का तरीका अपनाया है उसमें उन्हीं मौतों को कोविड से हुई मौतें माना जायेगा, जिन लोगों की मौत सांस की बीमारियों से हो रही है।

    इस तरह से देखने में यह आ रहा है कि वहां जिस तेजी से लोगों की मौतें हो रहीं हैं चीनी सरकार उसे नजरअंदाज कर पुनः वही गलती दोहरा रही है जो उसने पहले कर चुकीं है, यानिकी आंकड़ों को छिपाने का काम वह आज भी बदस्तूर कर रहा है।

    जानकारों का कहना है कि इस महामारी को रोकने के लिए तभी प्रभावी कदम उठाये जा सकते हैं जब सही जानकारी उपलब्ध हों। इस तरह के हालातों में आंकड़ों को छिपाना और भी खतरनाक हो सकता है, क्योंकि इससे बीमारी की गंभीरता का सही आंकलन लगाना बहुत मुश्किल होता है।

    इस बार चीन ने अपने यहां कोरोना से होने वाली मौतों के आंकड़ों को छिपाने का एक नायाब तरीका ढूँढ निकाला है। जिसमें उसने एक अलग तरह का गाइडलाइन जारी कर कहा है कि कोविड से होने वाली मृत्यु तभी मानी जाएगी जब मरीज की मौत सांस की बीमारी से होगी। यदि किसी मरीज़ के संक्रमित होने के बाद भी उसकी मौत चाहे ह्रदय या मस्तिष्क से जुड़ी बीमारी से ही क्यूँ न हुई हो उसे कोविड से हुई मृत्यु नहीं माना जाएगा।

    चीन में टीकाकरण को लेकर ऐसा कहा गया था की यहां के 90 प्रतिशत तक के आबादी को वैक्सीन लगाया जा चूका है तो 68 फ़ीसदी तक के लोगों को वैक्सीन की दूसरी खुराक भी लग चुकी है लेकिन इन सबके बावजूद लोगों की लगातार मृत्यु के शिकार होने से ऐसा लग रहा है कि स्वयं चीन की सरकार अपने यहां की जनसंख्या से परेशान है, इसलिए वह लगातार ग़लत बयानी कर रही है, लेकीन वह शेष दुनिया के देशों के लोगों से कौन सी दुश्मनी निकाल रहा हैं।

    Shagun

    Keep Reading

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Maa Khaira Bhavani had appeared in the form of a divine beam of light.

    ज्योति पुंज के रूप में प्रकट हुईं थीं माँ खैरा भवानी

    People grappling with the unending problem of adulteration.

    मिलावट की अंतहीन समस्या से झूझते लोग

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Victory in the Banda seat will now become a reality for the SP!

    सपा के लिए बांदा सीट की विजय अब बनेगी हकीकत!

    September 27, 2026
    Pitru Paksha 2026: Shraddh rituals to begin on September 26; Sarvapitra Amavasya on October 10.

    पितृ पक्ष 2026: 26 सितंबर से शुरू होगी श्राद्ध परंपरा, 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या

    September 27, 2026

    श्रेया घोषाल बनीं Shaya by CaratLane की नई ब्रांड एंबेसडर, चांदी के गहनों को देंगी नई पहचान

    September 26, 2026

    Funded Trader Markets के रिवॉर्ड्स ने पार किया USD 7.4 मिलियन का आंकड़ा, हर पेआउट का पब्लिक लेजर उपलब्ध

    September 25, 2026
    Vijay’s Story vs. Rajveer’s Investigation: A Powerful Clash Awaits in ‘Drishyam: The Conclusion’

    ‘आक्रोश’ के बाद फिर आमने-सामने अजय देवगन और जयदीप अहलावत

    September 24, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading