ट्राफिक पुलिस की वायरल होता वीडियो आपने खूब देखा होगा, लेकिन इन दिनों गुजरात पुलिस के इन्स्पेक्टर Panara Chandrashekhar भी डिजिटल वर्ल्ड में खूब चर्चे में हैं। वजह है उनकी स्मार्ट पुलिसिंग और वो भी उनके अपने सिंगिंग टैलेंट के साथ। वे अपने सिंगिंग के जरिए समाज के लोगों को जागरूक तो कर रहे हैं, साथ ही सूरत पुलिस द्वारा अपराध और आपराधिक तत्वों से निपटने की दिशा में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। उनकी इस प्रतिभा का और पुलिसिंग में नए प्रयोग की सराहना भी खूब हो रही है।
चंद्रशेखर पनारा पुलिस अफसर होने के साथ ही गायक भी हैं। अपनी इसी प्रतिभा को वे स्मार्ट पुलिसिंग में काम में ले रहे हैं। इन्स्पेक्टर चद्रशेखर पनारा का हालिया रिलीज म्यूजिक वीडियो अननोन रिक्वेस्ट आएगा, रिलीज हुआ जो हनी ट्रैप से सावधानी के लिए बनाया गया गाना है। इस गाने को पनारा ने अपनी आवाज दी है और इसकी प्रस्तुति जागरूकता वाले अंदाज में की गई है, जिसे लोगों के बीच खूब पसंद किया गया है। इस वीडियो में वे लोगों को हनी ट्रेप का शिकार होने से बचाने को लेकर जागरूक कर रहे हैं। इसी को रोकने के मकसद से सूरत पुलिस ने एनिमेशन कैरेक्टर के साथ एक गाना लॉन्च किया है, जो लोगों को आगाह कर रहा है कि ‘अननोन रिक्वेस्ट आएगा, जाल में तुम्हें फसाएगा’।
लिंक : https://youtu.be/FQ2onVWTdPc
चंद्रशेखर पनारा ये सारे गाने अपने ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज करते हैं। जल्द ही उनका एक और नया गाना रिलीज होने वाला है। सब इन्स्पेक्टर चंद्रशेखर इससे पहले भी कई बार इस तरह के वीडियोज़ के ज़रिये लोगों के बीच जागरूकता कार्यक्रम चला चुके हैं। कोरोना काल के मुश्किल वक्त के दौरान भी पनारा चंद्रशेखर ने अपने गाने के वीडियोज़ के माध्यम से लोगों की हौंसला अफ़ज़ाई करके रखी।







