Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 22
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया»Crime News

    डॉ संतोष के समर्थन में आए इंडियन साइकिएट्रिक और पाटलिपुत्र साइकिएट्रिक सोसाइटी

    ShagunBy ShagunJanuary 19, 2023Updated:January 19, 2023 Crime News No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 921

    कहा : डॉ संतोष कुमार पर मारपीट का आरोप निराधार, CCTV फुटेज में नहीं हो रही आरोपों की पुष्टि

    पटना, 158 जनवरी 2023 : नालंदा मेडिकल कॉलेज, पटना के नशा मुक्ति केंद्र के नोडल ऑफिसर और मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ संतोष कुमार के बारे में मीडिया में प्रकाशित खबरों का इंडियन साइकिएट्रिक सोसाइटी और पाटलिपुत्रा साइकिएट्रिक सोसाइटी ने संयुक्त रूप से खंडन किया है। दोनों सोसाइटी ने उनपर लगे मारपीट और लापरवाही की खबर को अपुष्ट और निराधार बताया। साथ ही उन्होंने इस घटनाक्रम को लेकर वास्तविक स्थित से अवगत कराया और सरकार से इस मामले में माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार मेडिकल बोर्ड द्वारा जांच के बाद किसी कार्रवाई के लिए निर्णय लेने का आग्रह किया।

    पाटलिपुत्रा साइकिएट्रिक सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ पंकज कुमार, सचिव डॉ राकेश कुमार और इंडियन साइकिएट्रिक सोसाइटी ईस्ट्रनल जोनल ब्रांच के सचिव अमित पट्टोजोशी और डॉ विनय कुमार ने संयुक्त रुप से पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि साइकिएट्रिक सोसाइटी डॉ संतोष कुमार के बारे में छपी भ्रामक ख़बरों का खंडन करता है। वे एक बेहतरीन मानसिक रोग विशेषज्ञ हैं और अपने कार्य को पूरी निष्ठा से करते रहे हैं। उनकी कर्त्तव्य परायणता, कार्य कुशलता और क्षमता पर संदेह करना उचित नहीं है। सोसाइटी ने इस घटना की वास्तविक घटनाक्रम की व्याख्या करते हुए कहा कि विगत 22 दिसंबर 2022 को आयुष कुमार को डॉ संतोष कुमार के अन्तर्गत इलाज के लिए उनके पिता द्वारा भर्ती किया गया था। आयुष मानसिक रूप से बहुत अस्वस्थ थे और कई प्रकार के नशे जैसे ब्राउन सुगर, गांजा, स्टिम्यूलेंट, कोरेक्स, और नशायुक्त गोलियों के लंबे समय से आदि थे। उनकी मानसिक बीमारियों में व्यवहार संबंधित समस्या जैसे अत्यधिक क्रोध करना, गली गलौज करना, परिवार में मार पीट करना, अत्यधिक नशा करना इत्यादि शामिल था। परिवार के लिए उनको संभलना कठिन हो रहा था, जिसके चलते उन्होंने आयुष को इलाज कराने के लिए भर्ती किया।

    उन्होंने कहा कि हम डॉक्टर संतोष कुमार द्वारा बताए गए तथ्यों के आधार पर यह कहना चाहते हैं कि मरीज की मौत मारपीट जैसी वजह से नहीं हुई है। आयुष कई वर्षों से बीमार और नशे की लत के आदि थे जिसकी वजह से पहले भी दिल्ली के किसी नशामुक्ति संस्थान में भर्ती रहे थे।

    उन्होंने कहा कि यहाँ भर्ती होने के बाद उनकी हालत में सुधार हो रहा था और वह पहले से काफ़ी बेहतर महसूस कर रहे थे। इसी बीच दिनांक 12 जनवरी 2023 को तक़रीबन 3 बजे उनको उल्टियाँ होने लगीं और उन्हें साँस लेने में कुछ तकलीफ़ महसूस हुई तो उन्हें तत्काल ही प्राथमिक उपचार के लिए पास के अस्पताल में ले जाया गया और उनके पिता और परिवार जन को खबर कर दी गई। हालत में सुधार न आ पाने की सूरत में उन्हें अतिशीघ्र बेहतर उपचार के लिए AIIMS पटना ले जiया गया और वहाँ डॉक्टर्स ने पूरी तात्परता से उनका हर संभव इलाज कर उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की। उन्हें वेंटिलेटर पर रख कर स्टेबलाइज़ करने की कोशिश की पर अथक प्रयासों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। इस क्रम में उनक पिता द्वारा लगाया गया मारपीट का आरोप बेबुनियाद और निराधार है, क्योंकि ये समस्त घटनाक्रम अस्पताल में लगे CCTV में दर्ज है और किसी भी तरह की मारपीट या लापरवाही की पुष्टि नहीं करते हैं।

    इंडियन साइकिएट्रिक सोसाइटी बिहार ब्रांच मीडिया को जारी किए गए अ-सत्यापित सूचनाओं और समाचारों का खंडन करता है और सक्षम पुलिस अधिकारियों से निवेदन करता है कि पूरी जाँच और मेडिकल बोर्ड द्वारा जाँच के बाद ही किसी कार्रवाई का निर्णय लें। इस तरह के मामलों में माननीय उच्चतम न्यायालय का एक फ़ैसला भी यही निर्देश देता है।

    Shagun

    Keep Reading

    International Children's Day: 47 'Girl Leaders' gain insight into the functioning of police stations and administrative blocks; engage in direct dialogue with officials.

    अन्तर्राष्ट्रीय बाल दिवस: थाने और ब्लॉक की कार्यप्रणाली से रूबरू हुईं 47 ‘बालिका लीडर्स’, अधिकारियों से किया सीधा संवाद

    A global salute to fearless investigative journalism: Anant Goenka and Ritika Chopra featured in the inaugural 'TIME100 Next India' list

    निडर खोजी पत्रकारिता को वैश्विक सलाम: ‘TIME100 Next India’ की पहली सूची में अनंत गोयनका और रितिका चोपड़ा शामिल

    Statewide campaign to be launched for the rights and safety of journalists; Zubair Ahmed appointed state president, Tausif Hussain entrusted with the role of secretary.

    पत्रकारों के अधिकार और सुरक्षा के लिए चलेगा प्रदेशव्यापी अभियान: ज़ुबैर अहमद बने प्रदेश अध्यक्ष, तौसीफ हुसैन को सचिव की कमान

    लखनऊ जिला जेल में बंदी की मौत का मामला: लापरवाही पर गिरी गाज, जेल वार्डर निलंबित; तीन हेड वार्डरों पर भी शिकंजा

    Network goes missing at Akhilesh Yadav's rally: SP levels major allegation against BJP; politics heats up in CM Yogi's stronghold

    अखिलेश यादव की रैली में नेटवर्क गायब: सपा ने भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप, सीएम योगी के गढ़ में गरमाई सियासत

    A confluence of mystery, valor, and remarkable architecture: The 'Garhkundar Fort'—pride of Bundelkhand.

    रहस्य, शौर्य और अद्भुत स्थापत्य का संगम: बुंदेलखंड की शान ‘गढ़कुंडार का किला’

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    International Children's Day: 47 'Girl Leaders' gain insight into the functioning of police stations and administrative blocks; engage in direct dialogue with officials.

    अन्तर्राष्ट्रीय बाल दिवस: थाने और ब्लॉक की कार्यप्रणाली से रूबरू हुईं 47 ‘बालिका लीडर्स’, अधिकारियों से किया सीधा संवाद

    November 20, 2026
    A global salute to fearless investigative journalism: Anant Goenka and Ritika Chopra featured in the inaugural 'TIME100 Next India' list

    निडर खोजी पत्रकारिता को वैश्विक सलाम: ‘TIME100 Next India’ की पहली सूची में अनंत गोयनका और रितिका चोपड़ा शामिल

    November 20, 2026
    Sai Baba’s blessings will reach the world from the sacred land of Shirdi; a film titled ‘Kripa Sai’ will be produced in five languages.

    शिरडी की पावन धरती से दुनिया तक पहुंचेगी साईं बाबा की कृपा, पांच भाषाओं में बनेगी फिल्म ‘कृपा साईं’

    November 20, 2026

    अंतरराष्ट्रीय लोकपाल मंच ने विश्वव्यापी स्वतंत्र रक्षक संघ (WIDU) की स्थापना की

    November 20, 2026
    Houthi missile attack in Riyadh: Saudi Arabia’s tallest PIF Tower damaged; area evacuated

    रियाद में हूती मिसाइल हमला: सऊदी के सबसे ऊंचे PIF टावर को नुकसान, इलाका खाली

    November 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading