राज्यसभा सांसद श्रीमती रंजीत रंजन ने कहा कि मोदी सरकार अपनी नाकामियों पर पर्दा डालकर सत्ता हासिल करने के लिए देश को जाति, धर्म, भाषा, प्रांत, पहनावे और खान-पान के आधार पर बांट रही है। हम समूचे देश से आग्रह करते हैं कि अपने गौरवशाली अतीत को स्वर्णिम भविष्य में बदलने के लिए हम सब कदम से कदम मिलाकर भारत को जोड़ने का संकल्प लें और ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
हाथ से हाथ जोड़ो:
राज्यसभा सांसद श्रीमती रंजीत रंजन ने कहा कि आज बेरोज़गारी से ज़ार-ज़ार हर युवा का हाथ काम चाहता है, आज मेहनतकश किसान अपने हाथों में फसलों के सही दाम चाहता है, आज हर गृहिणी का हाथ महंगाई से निजात चाहता है।
आज भाजपा की सत्ता की भूख ने देश को साम्प्रदायिक उन्माद की आग में झोंक दिया है। देश में निर्मित इस माहौल में आज हर धर्म-सम्प्रदाय एक दूसरे का साथ और हाथ में हाथ चाहता है। देश की इसी दिशा और दशा को बदलने के लिए हम हाथ बढ़ाएंगे, राहुल गांधी का संदेश हर घर तक पहुंचाएंगे। भारत को जोड़ा है, अब हर हाथ से हाथ को जोड़ते जाएंगे।
प्रेसवार्ता में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व सांसद श्री बृजलाल खाबरी, प्रशासन प्रभारी दिनेश सिंह, कोषाध्यक्ष शिव पाण्डेय, मीडिया संयोजक अशोक सिंह, प्रदेश प्रवक्ता पंकज तिवारी, प्रियंका गुप्ता, हम्माम वहीद, आदि मौजूद रहे।







