Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 1
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    आशा के सामने खुद फाइलेरिया की दवा खाएं और परिवार वालों को भी खिलाएं

    ShagunBy ShagunFebruary 5, 2023 इंडिया No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,285

    फाइलेरिया नेटवर्क के सदस्य अनुभव साझा कर गिना रहे दवा के फायदे

    लखनऊ, 05 फरवरी-2023: “…जो गलती हमने की वह आप न करें” और लाइलाज संक्रामक बीमारी फाइलेरिया (हाथीपाँव) से बचने के लिए साल में एक बार दवा का सेवन जरूर करें। यह बात जन-जन तक पहुंचाने में जुटे हैं फाइलेरिया नेटवर्क और पेशेंट सपोर्ट ग्रुप के सदस्य। इसमें जनप्रतिनिधि और समुदाय के जागरूक नागरिक भी पूरा साथ दे रहे हैं। प्रदेश के फाइलेरिया प्रभावित 19 जिलों में 10 फरवरी से शुरू हो रहे सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम (एमडीए/आईडीए राउंड) को लेकर स्वास्थ्य महकमा भी पूरी तरह अलर्ट है। वह भी अपने स्तर से यही सन्देश हर वर्ग तक पहुंचाने में जुटा है कि बिना कोई बहाना किये स्वास्थ्य कार्यकर्ता के सामने फाइलेरिया से बचाव की दवा का खुद सेवन करें और घर-परिवार के सदस्यों को भी सेवन कराएँ।

    बक्शी का तालाब ब्लाक के कठवारा गाँव की फाइलेरिया नेटवर्क की सदस्य 65 वर्षीया मालती सिंह के जीवन का अब एक ही मकसद है कि- लोगों को फाइलेरिया से बचाना है। इसके लिए वह जहाँ भी जाती हैं वहां लोगों को यही बताती हैं कि इस बीमारी का कोई इलाज नहीं है, इसलिए समझदारी इसी में है कि बचाव की दवा का सेवन जरूर करें। गाँव में आयोजित होने वाले समारोहों में भी वह यही बात बताती हैं कि जिस पीड़ा से उनको गुजरना पड़ा है, उससे किसी और को न गुजरना पड़े क्योंकि यह बीमारी जानलेवा तो नहीं है लेकिन शरीर को मृत समान जरूर बना देती है। यहाँ तक कि लोग अपनी दैनिक क्रिया तक सही से नहीं कर पाते हैं। वह कहती हैं कि स्वास्थ्य विभाग के मार्गदर्शन में सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च (सीफार) द्वारा तैयार किये गए फाइलेरिया रोगी नेटवर्क और पेशेंट सपोर्ट ग्रुप के हर सदस्य की यही कोशिश है कि 10 फरवरी को शुरू हो रहे सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा लोग दवा का सेवन करें और फाइलेरिया से सुरक्षित बनें।

    इसी तरह मोहनलालगंज ब्लाक के भदेसवा गाँव के अजय का कहना है कि “मेरे जीवन का सपना सेना में भर्ती होकर देश सेवा करने का था। इसके लिए लम्बे समय तक खूब पसीना बहाया, परिवार वालों ने भी खानपान का अतिरिक्त ख्याल रखा ताकि सपना साकार हो सके। सेना में भर्ती के लिए हुई जाँच में पता चला कि मुझको तो फाइलेरिया है। उस वक्त तो मानो मेरे पैरों तले से जमीन ही खिसक गयी और सपने चूर-चूर हो गए।“ उस वक्त मुझे जानकारी हुई कि फाइलेरिया संक्रमण के लक्षण दिखने में पांच से 15 साल लग सकते हैं। मेरी गलती वहीँ पर हुई थी कि मैंने समय पर फाइलेरिया से बचाव की दवा नहीं खायी थी। अब मुझे यह अच्छी तरह से समझ आ गया है कि फाइलेरिया से बचाव के लिए यह दवा कितनी जरूरी है। इसलिए सभी से यही कहना है कि …जो गलती मैंने की वह आप न करें और दवा का सेवन जरूर करें ताकि आपके सारे सपने साकार हो सकें।

    समुदाय के जागरूक नागरिक भी मुहिम को सफल बनाने में जुटे हैं। इसी में शामिल हैं राजधानी के सैनिक नगर जनकल्याण समिति के संरक्षक कर्नल आदि शंकर मिश्र। वह कालोनी के घर-घर सन्देश पहुंचाने में जुटे हैं कि 10 फरवरी को फाइलेरिया से बचाव की दवा जरूर खाना। मार्निंग वाक के समय भी जो मिलता है, उसे दवा के फायदे समझाते हैं। मच्छरों से बचाव के बारे में भी बताते हैं क्योंकि फाइलेरिया क्यूलेक्स मच्छर के काटने से होती है। संक्रमित को काटने के बाद मच्छर स्वस्थ व्यक्ति को काटता है तो वह भी संक्रमित हो जाता है। मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए घर व आस-पास साफ-सफाई रखें, जलजमाव न होने दें। मच्छरदानी का इस्तेमाल करें, पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें।

    फाइलेरिया/कालाजार के राज्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वी. पी. सिंह का कहना है कि एक साल से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती और गंभीर बीमारी से ग्रसित को छोड़कर सभी को फाइलेरिया से बचाव की दवा का सेवन करना है। एक से दो साल के बच्चों को अलबेंडाजोल की आधी गोली पीसकर खिलाई जायेगी। स्वास्थ्य कार्यकर्ता के सामने ही दवा का सेवन करें। स्वास्थ्य कार्यकर्ता आपकी लम्बाई आदि के आधार पर जो भी दवा दें, उन सभी का सेवन करें। ऐसा कोई बहाना न करें कि अभी नाश्ता नहीं किये हैं या अभी सर्दी-खांसी है, बाद में खा लेंगे आदि क्योंकि आज का यही बहाना आपको जीवनभर के लिए मुसीबत में डाल सकता है। इसलिए दवाओं का सेवन कर समाज को फाइलेरिया मुक्त बनायें। डॉ. सिंह का कहना है कि दवा खाने के बाद जी मिचलाना, चक्कर आना या उल्टी लगे तो घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसा शरीर में फाइलेरिया के परजीवी होने के कारण हो सकता है, जो दवा खाने के उपरांत मरते हैं जिससे इस तरह की प्रतिक्रिया हो सकती है जो कुछ देर में स्वतः ठीक हो जाती है।

    Shagun

    Keep Reading

    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    Slapped for not doing homework, 6-year-old child dies in the classroom.

    होमवर्क न करने पर थप्पड़, कक्षा में ही 6 साल के बच्चे की मौत

    Insistence on a mobile phone leads to family tragedy; three die after falling from a hill in Chhatrapati Sambhajinagar.

    मोबाइल की जिद में उजड़ा पूरा परिवार, छत्रपति संभाजीनगर की पहाड़ी से गिरकर तीन मौतें

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    अराइया गिर: जंगल के बीच एक सुकून भरी छुट्टी

    August 31, 2026
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading