Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, May 19
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    शर्तों पर भाजपा से जुड़ेगा मुस्लिम समाज !

    ShagunBy ShagunMay 21, 2023 इंडिया No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 621

    नवेद शिकोह

    हालिया यूपी निकाय चुनाव में भाजपा के ख़िलाफ़ मुस्लिम वोटर एकजुट नहीं हुआ बल्कि कुछ मुस्लिम इलाकों में भाजपा के मुस्लिम पार्षद उम्मीदवारो ने जीत भी हासिल की। पचास फीसद से अधिक मुस्लिम आबादी वाले चुनावों में भी भाजपा और भाजपा समर्थित दल ने जीत हासिल की।

    पारंपरिक सियासत की सरहदों को तोड़ने वाला मौसम ऐसे ही नहीं बदल रहा है। निकाय चुनाव में अक़लियत का वोट खिचड़ी बन कर बिखरा और भाजपा के खिलाफ लामबंद नहीं हुआ। ये सब देखकर आशंका जताई जा सकती है कि हो सकता है लोकसभा चुनाव में इतिहास बदल जाए।

    संकेत मिल रहे हैं कि मुस्लिम समाज और भाजपा के बीच ख़ामोशी से खिचड़ी पक रही है। यूपी भाजपा की रणनीतियों और संघर्ष के बीच मौसम बदल रहा है फिर भी विपक्षी दल अपने बचे-खुचे वोट-बैंक को डगमगाता देखकर भी कुर्सी के पेंटी नहीं बांध रहे हैं।

    शनिवार को शिया और सुन्नी दोनों समुदायों के बड़े उलमा, धर्मगुरु रक्षामंत्री, लखनऊ के सांसद और भाजपा के वरिष्ठतम नेता राजनाथ सिंह के आमंत्रण पर दिल्ली पहुंचे।

    धर्मगुरुओं ने उम्मीद ज़ाहिर की कि मौजूदा माहौल के विपरीत भाजपा भारतीय समाज में साम्प्रदायिक सौहार्द, समरसता और मोहब्बत पैदा करे। भाजपा की सरकारें बिना किसी भेदभाव के जनकल्याणकारी योजनाओं को जारी रखें तो मुस्लिम समाज को भाजपा पर विश्वास बढ़ेगा। दूरियां मिटेंगी और पार्टी से मुसलमानों को डराने वाली सियासी शक्तियां अपने अपने निजी स्वार्थ के मकसद में नाकाम हो जाएंगी।

    सुन्नी आलिमे दीन शहर क़ाज़ी मौलाना अबुल इरफान मियां और शिया मौलाना सफी हैदर से अपने सरकारी आवास पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि लखनऊ का संपूर्ण मुस्लिम समाज भाजपा पर विश्वास जताकर पूरे देश में एक नजीर पेश करे, ये हमारी हसरत है। हमारा वादा है कि भारतीय जनता पार्टी, केंद्र की मोदी सरकार और यूपी की योगी सरकार किसी भी प्रकार के गिले-शिकवे नहीं रहने देगी। समाज हित और राष्ट्रहित में भाजपा चाहती है कि विभिन्न धर्मों, मसलकों और जातियों के गुलदस्ते को संभालकर और सजाकर रखें। किसी एक भी भी वर्ग के विश्वास के बिना कोई भी देश या समाज तरक्की नहीं कर सकता है।

    मोदी योगी सरकारों की हर जनकल्याणकारी योजना हर वर्ग के लिए है। हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी समय-समय पर बयान देते रहे हैं कि अल्पसंख्यक समाज को लेकर कोई भी भाजपा नेता यदि द्वेषपूर्ण बयान देगा तो हम उसे माफ नहीं करेंगे।

    रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद ने उलमा से कहा कि आप अपने समाज सहित हम पर विश्वास कीजिए हम वादा करते हैं कि ये बात इतिहास हो जाएगी कि कभी मुस्लिम समाज और भाजपा के बीच दूरी थी।

    देश में बारह सौ मकतबों (मदरसों/धार्मिक शिक्षा संस्थानों) के बोर्ड तंज़ीमुल मकातिब के सेक्रेटरी मौलाना सैयद सफी हैदर और शहर क़ाज़ी अब्दुल इरफान मियां फिरंगी महली ने कहा कि हम लोग सियासत से दूर रहते हैं लेकिन आपके जनकल्याणकारी कामों ने हमें मुतासिर (प्रभावित) किया। और हम आपके आमंत्रण पर आपका शुक्रिया अदा करने लखनऊ से दिल्ली तक आए। मुस्लिम समान के गणमान्य शख्सियतों और शिया- सुन्नी समुदाओं के उलमा ने कहा कि हमें फख्र है कि आप मरहूम अटल विहारी वाजपेई साहब की विरासत और गंगा-जमुनी तहज़ीब वाले लखनऊ के सांसद हैं। उलमा ने कहा कि आपकी प्रेरणा और मार्गदर्शन ने अंबर फाउंडेशन के वफा अब्बास द्वारा लखनऊ के गरीब मुस्लिम इलाकों और दलित-पिछड़ों की बस्तियों की मदद के लिए जो काम जारी रखें हैं वो काबिले-तारीफ हैं।

    बता दें कि काफी अर्से से राजनाथ सिंह की प्रेरणा से अंबर फाउंडेशन उनके संसदीय क्षेत्र में उन गरीबों को फ्री में चश्में वितरण कर रहा है जिनकी आंखों की रौशनी कम है पर वो धनाभाव में चश्मा नहीं खरीद पाते हैं। जिसके लिए गली-गली, मोहल्लों-मोहल्लों में आंखों की जांच कर गरीबों को करीब पांच हजार से ज्यादा चश्में वितरण किए जा चुके हैं। इसके अलावा भी सांसद के मार्गदर्शन में दलितों-पिछड़ों और खासकर मुस्लिम इलाकों में ग़रीब बच्चों को स्कूली बैग इत्यादि का वितरण अंबर फाउंडेशन के माध्यम से किया जा रहा है। उलमा ने रक्षा मंत्री से कहा कि हमारे इस्लाम और सनातन धर्म में भी खिदमते खल्क (मानव सेवा) सबसे बड़ी इबादत है। इसलिए मोदी या योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं हों, आपकी, भाजपा की या किसी भी पार्टी की सरकार की सामाजिक खिदमत हर किसी को प्रभावित करती है। हम उलमा सियासी लोग नहीं हैं। लेकिन किसी भी पार्टी से हमारा बैर भी नहीं है,और ना ही हमारी क़ौम किसी भी राजनीतिक दल पर आंख बंद करके भरोसा करते हैं। जो बिना भेदभाव के गरीबों और जरुरतमंद लोगों के लिए काम करेगा वो हमारा दिल जीत लेगा।

    मौलाना सफी हैदर ने भाजपा नेता राजनाथ सिंह को एक पुस्तक भेंट की। ये पुस्तक चौदह सौ साल पहले हज़रत अली द्वारा मालिके अश्तर को लिखे गए पत्र पर आधारित है। जिस पत्र में हज़रत अली ने जनकल्याणकारी और गरीबों की सेवा में शासन चलाने के टिप्स लिखे हैं। अच्छी हुकुमत को किस तरह इंसाफ, अमन और सब को साथ लेकर चलना अति आवश्यक होता है, इन बिन्दुओं को इस पुस्तक में इंगित किया गया है। मौलाना ने इस पुस्तक को नायाब और बेशकीमती तोहफा बताते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि वो इसका अध्ययन जरूर करेंगे। मौलाना अब्दुल इरफान मियां ने रक्षा मंत्री को दरग़ाह की चादर भेंट कर दुआ दी कि वो अपनी कुर्सी और हुकुमत के जरिए गरीबों की सेवा करें और हर जरुरतमंद की जरुरतें पूरी करें। अंबर फाउंडेशन के वफा अब्बास ने भी वादा किया किया कि वो रक्षा मंत्री की प्रेरणा से लखनऊ की गंगा जमुनी तहजीब, साम्प्रदायिक सौहार्द और सामाजिक समरसता की रक्षा करते रहेंगे। गरीबों में चश्मा वितरण के साथ जरुरतमंद बच्चों की पढ़ाई की बाधाओं को कम करने की कोशिश करेंगे। मुस्लिमो के शिया-सुन्नी, बरेलवी-देवबंदी हो या हिंदू मुस्लिम हों, सबमें एकता स्थापित करने के लिए राजनाथ सिंह की प्रेरणा से को अमल में लाने के लिए अंबर फाउंडेशन हर संभव प्रयास करता रहेगा।

    मुस्लिम बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों, उलमा और भाजपा के बड़े नेताओं की ऐसी मुलाकातें ख़बरों से दूर और बड़ी खामोशी से हो रहीं हैं।

    ऐसी खिचड़ी पकना क्या रंग लाती है ये तो वक्त ही बताएगा। लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा एक नई सोशल इंजीनियरिंग या नए सामाजिक समीकरण तैयार कर रही है ये साफ दिख रहा है।

    Shagun

    Keep Reading

    Does the government not want the youth to pursue their studies? Storyteller Aniruddhacharya launches a scathing attack over the NEET paper leak.

    सरकार युवाओं को पढ़ने नहीं देना चाहती? कथावाचक अनिरुद्धचार्य का NEET लीक पर तीखा हमला

    Premature Death—Gleefully Mocking Road Accidents—and Our Collective Consciousness!

    सड़क हादसों पर अट्टाहस करती अकाल मृत्यु और हमारी सामूहिक चेतना!

    Mother Poorvi Devi fulfills everyone's wishes.

    सबकी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं माँ पूर्वी देवी

    Major Announcement in UP: Honorarium for Part-time Instructors Hiked from ₹9,000 to ₹17,000

    UP में बड़ी घोषणा: अंशकालिक अनुदेशकों का मानदेय 9,000 से बढ़कर 17,000 रुपये

    Widespread Protest Against NSA: Demonstrations in Lucknow Against Action Taken Against Satyam Verma and Akriti

    NSA पर भारी विरोध: सत्यम वर्मा और आकृति पर कार्रवाई के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन

    Mamata's Ultimatum: Major Turmoil in the TMC—Whoever Wishes to Leave, May Go

    ममता का ultimatum: TMC में भारी घमासान, जो जाना चाहे जा सकता है

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Aditi Budhathoki to make her debut at the Cannes Film Festival, representing India.

    अदिति बुधाथोकी कान्स फिल्म फेस्टिवल में करेंगी डेब्यू, भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी

    May 19, 2026
    Rajni Sets Out with Her Own Wedding Procession in Search of Love; Emotions on Display in the Trailer.

    प्यार के लिए खुद बारात लेकर निकली रजनी, ट्रेलर में दिखा इमोशन

    May 19, 2026
    82% of Indian hypertension patients believe that high blood pressure is caused by stress, not diet!

    82% भारतीय हाइपरटेंशन रोगी मानते हैं- हाई बीपी तनाव से होता है, डाइट से नहीं!

    May 19, 2026
    'The Narmada Story' Unveils a High-Voltage Anthem Saluting the Valor of Women Police Officers

    महिला पुलिस के शौर्य को सलाम करता ‘द नर्मदा स्टोरी’ का हाईवोल्टेज एंथम

    May 19, 2026
    Does the government not want the youth to pursue their studies? Storyteller Aniruddhacharya launches a scathing attack over the NEET paper leak.

    सरकार युवाओं को पढ़ने नहीं देना चाहती? कथावाचक अनिरुद्धचार्य का NEET लीक पर तीखा हमला

    May 18, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading