Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, April 29
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    शरद, उद्धव नहीं बचा सके, अखिलेश कैसे बचाएंगे सपा!

    ShagunBy ShagunJuly 5, 2023 इंडिया No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 614

    नवेद शिकोह

    सियासत, हुकुमत, पक्ष, विपक्ष, नेता, राजनेता, सांसद, विधायकों के फैसले, इनका स्वार्थ और व्यवहार कमोबेश एक जैसा होता है। सियासी जोड़-तोड़, धोखा,साज़िश सियासत के कॉमन चेहरे हैं। बस किरदार बदलते रहे हैं। कभी कम कभी ज्यादा।
    मान लीजिए महाराष्ट्र के हालिया घटनाक्रम में एनसीपी के विधायक सत्ता की लालच, स्वार्थ या ईडी, सीबीआई और जेल के डर में भाजपा के साथ आ गए।

    ये सारे कारण उत्तर प्रदेश में भी राजनीतिक विस्फोट पैदा कर दें तो कोई ताज्जुब नहीं। बल्कि यहां तो इसकी और भी संभावनाएं बनती हैं। कारण ये है कि यहां महाराष्ट्र की अपेक्षा भाजपा का सर्वाधिक मजबूत और बड़ा जनाधार है। योगी आदित्यनाथ सरकार प्रचंड बहुमत की स्थिर सरकार है। कथित डर की बात कीजिए तो यूपी में यदि विपक्षी विधायक किसी भी किस्म के दागदार हों तो उन्हें सिर्फ ईडी और सीबीआई का नहीं अवैध सम्पत्तियों पर बुल्डोजर बाबा के बुल्डोजर चलने का भी ख़तरा है। इसीलिए तो कहा जा रहा है कि महाराष्ट्र में दो परिपक्व और अनुभवी नेताओं के दो पुराने मजबूत दल जब टूट सकते हैं तो यूपी का सबसे बड़ा विपक्षी दल सपा भी टूट जाए तो कोई ताज्जुब नहीं।

    किसी भी वक्त एनडीए में शामिल होने की संभावना वाली सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने साफ इशारा भी कर दिया है कि अखिलेश यादव से नाखुश बड़ी तादाद में सपा विधायक भाजपा संग आ सकते हैं। सपा गठबंधन के मजबूत घटक दल रालोद के एनडीए में शामिल होने की आशंकाओं को सांसद रामदास अठावले ने लखनऊ में अपने हालिया बयान में और भी बल दे दिया है। हांलांकि रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने इन कयासों को ग़लत बताया है।

    सपा के टूटने की संभावनाओं में शिवपाल यादव को पार्टी की कमज़ोर कड़ी माना जा रहा है।राजनीतिक पंडितों का कहना है कि शरद पवार को देश की राजनीति का चाणक्य माना जाता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तक ये बात कह चुके हैं कि शरद पवार देश के सबसे वरिष्ठ और परिपक्व नेता हैं। जब उनकी पार्टी एनसीपी और बाला साहब ठाकरे की शिवसेना टूट गई और इन दलों के विधायक भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों पर विश्वास जताने लगे तो मोदी-योगी के सबसे मजबूत किले यूपी में सपा के विधायक भाजपा संग आ जाएं तो आश्चर्य नहीं होगा। यह बात भी माननी पड़ेगी कि अखिलेश यादव शरद पवार और उद्धव ठाकरे से ज्यादा परिपक्व नेता तो नहीं है।

    बिहार में भी भाजपा विरोधी दलों की टूट की स्थिति पैदा होने पर कयास लगने लगे हैं। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और नीतीश सरकार के सहयोगी जीतनराम मांझी की पार्टी एनडीए का दामन थाम ही चुकी है।

    यूपी भाजपा के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो विपक्षी दलों कई विधायक और सांसद भाजपा में शामिल होने की वेटिंग की लाइन में काफी दिनों से खड़े हैं। यदि विपक्षी एकजुटता यूपी में भी परवान चढ़ना शुरू हुई और भाजपा को आगामी लोकसभा में पचहत्तर सीटें जीतने के लक्ष्य में कोई खतरा महसूस हुआ तो शिवपाल सिंह सहित बल्क सपा विधायकों को भाजपा का दामन थामने का मार्ग प्रशस्त कर दिया जाएगा।

    भारतीय राजनीति में जोड़ने और तोड़ने का बाज़ार गर्म है। विपक्षी दल भाजपा से लड़ने की क़ूबतत पैदा करने के लिए एकजुटता का प्रयास कर रहे हैं, दूसरी तरफ विपक्षियों को अपने-अपने दलों को टूटने से बचाने की चुनौती सामने खड़ी है। महाराष्ट्र में एनसीपी टूटने के बाद यूपी, बिहार और अन्य राज्यों के क्षेत्रीय क्षत्रपों को एकता की जद्दोजहद के बीच अपने-अपने दलों को टूटने का खतरा सताने लगा है।

    पिछले क़रीब एक दशक में भाजपा का काफिला सफलता के रास्ते पर ज्यों-ज्यों बढ़ा उसके साथ दूसरे दलों के नेता, विधायक और सांसद साथ आते गए। इस तरह भाजपा की ताक़त और भी बढ़ती गई। कई बार तो कांग्रेस के विधायकों के जत्थे अपनी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए, ऐसे में किसी सूबे में कांग्रेस की सरकार गिरी तो कभी चुनावी नतीजों में सबसे बड़ी पार्टी होने के बाद भी कांग्रेस सरकार नहीं बना सकी।

    इसी क्रम में महाराष्ट्र की स्थापित पार्टी एनसीपी टूट गई। ये वो दल है जिसके मुखिया शरद पवार को देश का सबसे वरिष्ठ और परिपक्व राजनेता माना जाता है। एक वर्ष पूर्व महाराष्ट्र की शिवसेना टूटी। स्वर्गीय बाल ठाकरे की शिवसेना जिसका नेतृत्व उनके पुत्र उद्धव ठाकरे कर रहे थे, इस शक्तिशाली दल के टूटने-बिखरने की कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था। महाराष्ट्र में शिवसेना के बाद एनसीपी के टूटने के बाद अन्य भाजपा विरोधी दलों को टूटने का डर लाज़मी है। भाजपा को हराने के लिए देशभर में भाजपा विरोधियों की एकजुटता के प्रयास में दलों का ही टूटना एकजुटता या महागठबंधन के प्रयासो को झटका ही कहा जाएगा।

    Shagun

    Keep Reading

    936 Youths Receive Appointment Letters in UP Police; Declare: "Yogi Has Broken the Back of Corruption!"

    यूपी पुलिस में 936 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, बोले- योगी ने तोड़ी भ्रष्टाचार की कमर!

    Early Detection of Oral Cancer via AI: Recognized by the Government of India!

    एआई से ओरल कैंसर की शुरुआती पहचान, भारत सरकार ने दी मान्यता!

    Nepal's Luxury Weddings Are Now the Top Choice for Delhi's Wedding Planners!

    नेपाल की लग्ज़री शादियाँ अब दिल्ली के वेडिंग प्लानर्स की पहली पसंद!

    June-like Scorching Heat Grips UP in April Itself; Mercury Soars Past 47°C as Hospitals Swarm with Heatstroke Patients

    यूपी में अप्रैल में ही जून जैसी भीषण गर्मी, पारा 47°C के पार; अस्पतालों में हीट स्ट्रोक मरीजों की भीड़

    Trump's Bold Claim, Iran's Sharp Response: Strait of Hormuz Closed Again; Firm Denial on Uranium

    अमेरिकी नाकाबंदी से ईरान पर दबाव बढ़ा, लेकिन रूस का समर्थन: ‘ईरान को सैन्य धमकियों से नहीं डराया जा सकता’

    Brother Digs Up Sister's Grave, Carries Skeleton on His Shoulder to Bank—Just to Withdraw ₹19,300!

    बहन की कब्र खोदकर कंकाल कंधे पर लादकर बैंक पहुंचा भाई! सिर्फ ₹19,300 निकालने के लिए

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    936 Youths Receive Appointment Letters in UP Police; Declare: "Yogi Has Broken the Back of Corruption!"

    यूपी पुलिस में 936 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, बोले- योगी ने तोड़ी भ्रष्टाचार की कमर!

    April 29, 2026
    Early Detection of Oral Cancer via AI: Recognized by the Government of India!

    एआई से ओरल कैंसर की शुरुआती पहचान, भारत सरकार ने दी मान्यता!

    April 29, 2026
    Nepal's Luxury Weddings Are Now the Top Choice for Delhi's Wedding Planners!

    नेपाल की लग्ज़री शादियाँ अब दिल्ली के वेडिंग प्लानर्स की पहली पसंद!

    April 29, 2026
    June-like Scorching Heat Grips UP in April Itself; Mercury Soars Past 47°C as Hospitals Swarm with Heatstroke Patients

    यूपी में अप्रैल में ही जून जैसी भीषण गर्मी, पारा 47°C के पार; अस्पतालों में हीट स्ट्रोक मरीजों की भीड़

    April 28, 2026
    Trump's Bold Claim, Iran's Sharp Response: Strait of Hormuz Closed Again; Firm Denial on Uranium

    अमेरिकी नाकाबंदी से ईरान पर दबाव बढ़ा, लेकिन रूस का समर्थन: ‘ईरान को सैन्य धमकियों से नहीं डराया जा सकता’

    April 28, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading