Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, April 22
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    राजनीतिक में अखिलेश से भारी हैं जयंत

    ShagunBy ShagunJuly 13, 2023 इंडिया 1 Comment4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,182

    यूपी का सियासी केंद्र बनना चाहते हैं जयंत

    नवेद शिकोह

    उत्तर प्रदेश की सियासत में राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष जयंत चौधरी का बाजार भाव बढ़ रहा है, वो किधर जाएंगे ! समाजवादी पार्टी के गठबंधन में बर्करार रहेंगे या भाजपा का दामन थामेंगे, अथवा सपा को नजरंदाज कर भाजपा से लड़ने के लिए कांग्रेस-बसपा को गठबंधन में लाने के प्रयास में सफल होंगे ?इन चर्चाओं को खुद जयंत चौधरी ने अपने एक ट्वीट से हवा दे दी है।

    उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि खिचड़ी, पुलाव, बिरयानी जो पसंद है खाओ। अपने उसी ट्वीट पर ख़ुद रिप्लाई करते हुए जयन्त चौधरी ने ट्वीट के जरिये कहा कि वैसे चावल खाने ही हैं तो खीर खाओ। खीर को सत्ता यानी भाजपा से जोड़ा जाने लगा। इस तरह समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर दबाव बनाना स्वाभाविक है। इससे पहले जयंत बिहार में होने वाली विपक्षी दलों की बैठकों में भी नहीं पंहुचे थे। एनडीए सरकार समर्थित सांसद और मंत्री रामदास अठावले ने भी कुछ दिन पहले इस बात के संकेत दिए थे कि रालोद भाजपा गठबंधन में शामिल हो सकता है। जयंत खुद भाजपा में जाने के संकेत भी दे रहे हैं और विपक्षी खेमें में रहने का बयान भी दे रहे हैं। राजनीतिक पंडित इसे गठजोड़ और गठबंधन की राजनीति में अपना बाजार भाव बढ़ाने का सियासी स्टेंट बता रहे हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में यूपी में सपा, बसपा और रालोद के गठबंधन में रालोद तीन सीटें पाया था और तीनों सीटों पर शिकस्त मिली थी। इसके बाद स्थितियां बदलीं, किसान आंदोलन हुआ। भाजपा सांसद बृजभूषण और जाट खिलाड़ियों के टकराव का मामला भी गर्म है। किसान नेता टिकैत से भी जयंत की नज़दीकी है। उप चुनाव में भाजपा को हरा कर रालोद ने खतौली सीट जीत कर भी अपना क़द बढ़ा लिया।

    इसके बाद जयंत और अखिलेश यादव के बीच दूरी नजर आने लगी। बताया जाता है का रालोद आगामी लोकसभा चुनाव में बारह सीटें चाहता है जबकि सपा पांच से आठ सीटें ही देने पर राज़ी है। विश्वसनीय सूत्रों का कहना है कि रालोद कांग्रेस को जितनी अहमियत देना चाहता है सपा मुखिया उतनी एहमियत नहीं देना चाहते। इन बातों को लेकर गठबंधन के दोनों शीर्ष नेताओं में मन-मुटाव हो गया। ऐसे में जयंत भाजपा में जाने की खबरों को खुद हवा देकर सपा मुखिया पर दबाव बनाने और अपनी पॉलीटिकल मार्केट का भाव बढ़ाने की चालें चल रहे हैं। देश के किसानों के सबसे बड़े नेता चौधरी चरण सिंह और अजीत सिंह की विरासत को मजबूती से निभाने वाले चौधरी परिवार के इस छोटे चौधरी अखिलेश को जताना चाहते हैं कि वो उन्हें हल्के में ना लें।

    ये सच भी है कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से कहीं ज्यादा राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी की नसों में सियासी ख़ून दौड़ता है। अखिलेश जिस सपा के वारिस है वो सपा जयंत के दादा चौधरी चरण सिंह और पिता चौधरी अजीत सिंह की पार्टी से ही पैदा हुई थी। अखिलेश के पिता मुख्यमंत्री थे तो जयंत के दादा प्रधानमंत्री थे और पिता कई बार केंद्रीय मंत्री रहे और सियासी गठजोड़, सरकारें बनाने-तोड़ने के बड़े खिलाड़ी थे। अखिलेश सपा की दूसरी पीढ़ी के वारिस हैं और जयंत रालोद की तीसरी पीढ़ी के राजकुमार हैं।

    देश की राजनीति का केंद्र उत्तर प्रदेश है और दिल्ली की कुर्सी का रास्ता यूपी है। जबकि इस सूबे की सियासत का केंद्र पश्चिमी उत्तर प्रदेश बन गया है, किसानों और जाटों के इस भू-भाग की सियासत नजदीकी राज्य हरियाणा को भी प्रभावित करती है। और यूपी की सियासत की धुरी बनने वाले पश्चिम उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय लोकदल और इस दल के शहंशाह जयंत चौधरी की शहेनशाहात ख़ूब चलती है।
    कहने वाले ये भी कहने लगे हैं कि आगामी लोकसभा चुनाव में यूपी में भाजपा और सबसे बड़े विपक्षी दल सपा में मुकाबले में कौन किसपर भारी पड़ेगा इस बात के संकेत रालोद के फाइनल फैसले से भी किसी हद तक ज़ाहिर हो जाएंगे।

    Shagun

    Keep Reading

    69,000 Teacher Recruitment: Candidates from reserved categories stage a massive protest outside the Legislative Assembly; police forcibly removed them by bundling them into buses.

    69000 शिक्षक भर्ती: आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का विधानसभा के सामने जोरदार प्रदर्शन, पुलिस ने जबरन बसों में ठूंसकर हटाया

    UP: A Golden Opportunity for Rural Youth! Loans with Interest Subsidies Up to ₹10 Lakh Available in Lucknow—Start Your Own Enterprise!

    UP: ग्रामीण युवाओं के लिए सुनहरा मौका! लखनऊ में 10 लाख तक ब्याज सहायता वाला ऋण, अपना उद्योग लगाओ

    यूपी में भीषण गर्मी का कहर! 25 अप्रैल तक लू चलेगी, फिर राहत की उम्मीद

    Pensioners Stage Sit-in; Demands for Inclusion in 8th Pay Commission and Restoration of OPS Intensify

    पेंशनरों का धरना, 8वें वेतन आयोग में शामिल करने और ओपीएस बहाली की मांग तेज

    Sadhvi Sail Becomes Miss India World 2026

    साध्वी सैल बनीं मिस इंडिया वर्ल्ड 2026

    Flames return to Uttarakhand's forests: The same story every year. Devastation... Is this the destiny of the mountains?

    उत्तराखंड के जंगलों में फिर लपटें: हर साल यही तबाही… क्या पहाड़ों की नियति यही है?

    View 1 Comment

    1 Comment

    1. tlovertonet on December 17, 2023 5:15 am

      Wow! Thank you! I permanently wanted to write on my website something like that. Can I include a portion of your post to my website?

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Conservation of Nature: The Ultimate Act of Worship.

    प्रकृति का संरक्षण: ईश्वर की सबसे बड़ी इबादत

    April 22, 2026
    69,000 Teacher Recruitment: Candidates from reserved categories stage a massive protest outside the Legislative Assembly; police forcibly removed them by bundling them into buses.

    69000 शिक्षक भर्ती: आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का विधानसभा के सामने जोरदार प्रदर्शन, पुलिस ने जबरन बसों में ठूंसकर हटाया

    April 22, 2026
    UP: A Golden Opportunity for Rural Youth! Loans with Interest Subsidies Up to ₹10 Lakh Available in Lucknow—Start Your Own Enterprise!

    UP: ग्रामीण युवाओं के लिए सुनहरा मौका! लखनऊ में 10 लाख तक ब्याज सहायता वाला ऋण, अपना उद्योग लगाओ

    April 21, 2026

    यूपी में भीषण गर्मी का कहर! 25 अप्रैल तक लू चलेगी, फिर राहत की उम्मीद

    April 21, 2026
    Pensioners Stage Sit-in; Demands for Inclusion in 8th Pay Commission and Restoration of OPS Intensify

    पेंशनरों का धरना, 8वें वेतन आयोग में शामिल करने और ओपीएस बहाली की मांग तेज

    April 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading