लखनऊ 25 सितम्बर। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर केन्द्रीय विश्विद्यालय,लखनऊ मे आज शाम 06:00 बजे विवि के गेट न 03 (छात्रावास के सामने) पर अम्बेडकर यूनिवर्सिटी दलित स्टूडेंट्स यूनियन (AUDSU) संगठन के छात्र/छात्राओ ने काशी हिन्दू विश्विद्यालय(BHU) के कुलपति प्रो गिरीश चंद्र त्रिपाठी के आदेश पर छात्राओ के उपर हुए लाठीचार्ज के विरोध में विवि प्रशासन और सरकार के खिलाफ पुतला फूंका।
यह जानकारी आज (AUDSU) संगठन के एक प्रेस रिलीज़ के माध्यम से दी गई। BBAU के छात्र /छात्राये में सुधीर कुमार, कृष्णमोहन, प्रतीक गौतम, अंकित,क्रांति, शिवम आदित्य, दयान्द,अजय एंव इत्यादि सैकड़ो छात्रो ने कुलपति और सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किया।








