Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 27
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    सामंतवादी और मनुवादी अपराधियों की हो गिरफ्तारी, मिले स्पीडी ट्रायल से सजा : अनिल कुमार

    ShagunBy ShagunAugust 9, 2023 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 660

    पटना : बिहार में बढ़ते अपराध, हत्या, बलात्कार, छेड़खानी एवम गरीबों की झोपड़िया उखाड़ने, निजीकरण एवम प्रशासनिक विफलता के खिलाफ़ 8 अगस्त को बहुजन समाज पार्टी, जिला इकाई पटना के तत्वाधान में गर्दनीबाग धरना स्थल पर एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया।

    इस अवसर पर बिहार प्रदेश प्रभारी अनिल कुमार ने कहा कि बिहार की मनुवादी व सामंतवादी सरकार और प्रशासन ने दलित, शोषित, पीड़ित, पिछड़े, अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों पर हो रहे अत्याचार पर असंवेदनहीन है। हर दिन बिहार में ऐसी घटनाएं हो रही है, जिसपर सरकार और प्रशासन मौन है और अपराधियों के सामने नतमस्तक है। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अपने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि अब “वोट हमारा और राज भी हमारा ” को चरितार्थ करते हुए हम सब को यह लक्ष्य बना लेना है। आगामी लोकसभा चुनाव में बहुजन समाज की बेटी और बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन सुश्री मायावती जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए दिन रात मेहनत करके बिहार से दर्जनों सांसद बहन जी की झोली में दे। तभी हम दलित, शोषित, पीड़ित,पिछड़े, अल्पसंख्यक समाज के लोगों को न्याय मिलेगा, तभी बाबा साहब के द्वारा दिया गया संवैधानिक अधिकार बचेगा और तभी मान्यवर कांशीराम जी का अधूरा सपना पूरा होगा।

    इससे पहले उन्होंने कई घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि मुजफ्फरपुर के खबरा में नाबालिग आकाश कुमार पासवान की हत्या, मुजफ्फरपुर के देवरिया अन्तर्गत मोहम्मदपुर गांव में पुलिसिया जुल्म में शराफ़त की मौत हो जाती है, साहेबगंज के परसौनी दूबे ग्राम में दलित समाज के शिवनाथ राम जी की हत्या पानी पीने के कारण हो जाती हैं , बंधुआ मजदूर नहीं बनने के कारण सोनपुर के सैदपुर में पिछड़े समाज के भाई राजा पटेल जी की हत्या हो जाती है मोतीपुर थानांतर्गत रौशन कुमार ओर पवन कुमार की हत्या हो जाती है, कांटी थानांतर्गत कलवारी ग्राम में शोभा देवी एवम कंचन कुमार राम को चाकू मार दिया जाता है, वैशाली जिले में राकेश पासवान की हत्या हो जाती है, नालंदा में मुन्ना पासवान की हत्या हो जाती है। लेकिन हमारे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने आपको दलित और पिछड़े का हितैषी बतलाकर अपना पीठ खुद थपथपा रही है।

    अनिल कुमार ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी सरकार और प्रशासन से यह मांग करती है कि ऐसे सामंतवादी और मनुवादी अपराधियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के द्वारा स्पीडी ट्रायल करवाकर कड़ी से कड़ी सजा मुकर्रर करवाए। उन्होंने आगे कहा कि एक तरफ दलित और पिछड़े समाज के भाईयों की हत्याएं सामंतवादी कर रहे हैं और दूसरी तरफ मुख्य्मंत्री नए कानून बनाकर सामंतवादी आनंद मोहन को रिहा करती है,जिसने दलित जिलाधिकारी जी कृष्णैया की हत्या कर दी थी। आज फिर से उसी स्थान पर सामंतीयो के द्वारा आकाश पासवान की हत्या हो जाती है और अब तक अपराधियों की गिरफ़्तारी नहीं होती है।

    धरना प्रदर्शन को बसपा के मुख्य सेक्टर इंचार्ज सह महासचिव डा रंजन कुमार, महासचिव अमर आजाद, पटना जिला अध्यक्ष राम नरेश रमण, डा त्रिभुवन राम, सचिव जनार्दन राम , सचिव प्रेम प्रकाश पटेल ने भी संबोधित किया। धरना का संचालन रंजय कुमार ने किया। धरना समारोह में बसपा के सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

    Shagun

    Keep Reading

    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    Slapped for not doing homework, 6-year-old child dies in the classroom.

    होमवर्क न करने पर थप्पड़, कक्षा में ही 6 साल के बच्चे की मौत

    Insistence on a mobile phone leads to family tragedy; three die after falling from a hill in Chhatrapati Sambhajinagar.

    मोबाइल की जिद में उजड़ा पूरा परिवार, छत्रपति संभाजीनगर की पहाड़ी से गिरकर तीन मौतें

    A spine-chilling, mysterious incident on the stairs in Ghaziabad: A person riding a cat or a black buffalo?

    गाजियाबाद में सीढ़ियों पर रोंगटे खड़े कर देने वाली रहस्यमयी घटना: बिल्ली या काले भैंसे पर सवार व्यक्ति?

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading