उपभोक्ताओं की तरफ से विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष व सदस्य से मिले उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष
लखनऊ, 02 जनवरी: उत्तर प्रदेश की सभी बिजली कंपनियों में विद्युत उपभोक्ता अधिकार नियम 2020 की धारा 10 के तहत सभी विद्युत उपभोक्ताओं को प्रदेश में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति दिलाए जाने को लेकर आज उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष व राज्य सलाहकार समिति के सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष अरविंद कुमार व सदस्य संजय कुमार सिंह से मुलाकात कर एक जनहित प्रस्ताव सौंपते हुए वर्ष 2024 मे उत्तर प्रदेश में रोस्टर प्रणाली समाप्त कर सभी को 24 घंटे विद्युत आपूर्ति कराए जाने का प्रस्ताव सौपा, और नए वर्ष पर प्रदेश के 3 करोड 30 लाख विद्युत उपभोक्ताओं की तरफ से हार्दिक बधाई देते हुए कहा अब समय आ गया है जब देश के दूसरे राज्यों की तरह उत्तर प्रदेश में भी रोस्टर सिस्टम समाप्त कर सभी को 24 घंटे विद्युत आपूर्ति का आदेश जारी कराया जाए।
परिषद ने कहा कि जहां तक सवाल है गर्मी में थोड़ी दिक्कत जरूर आएगी, लेकिन गर्मी को छोडकर अन्य महीना में उत्तर प्रदेश में सभी विद्युत उपभोक्ताओं को 24 घंटे विद्युत आपूर्ति मिलने का पूरा अधिकार है, और इससे उत्तर प्रदेश में प्रति व्यक्ति ऊर्जा की खपत बढेगी। वर्ष 2019-20 की बात की जाए तो पूरे भारतवर्ष की प्रति व्यक्ति ऊर्जा खपत जहां 1208 थी वही उत्तर प्रदेश की केवल 629 थी दिल्ली की 1572 थी हरियाणा की 2229 थी पंजाब 2171 हिमाचल की 1527 थी उत्तराखंड की 1528 थी गुजरात की 2388 थी महाराष्ट्र की 1418 थी ऐसे में प्रति व्यक्ति ऊर्जा खपत में बढोतरी तभी होगी जब सभी विद्युत उपभोक्ताओं को 24 घंटे विद्युत आपूर्ति का ऐलान किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष हुआ राज्य सलाहकार समिति के सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने कहा देश में सभी राज्यों में लगभग रोस्टर सिस्टम समाप्त हो चुका है ऐसे में विद्युत उपभोक्ता अधिकार नियम 2020 के तहत उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि वह प्रदेश के सभी भी उपभोक्ताओं को 24 घंटे विद्युत आपूर्ति हो और ऐसा न करने पर कानून में व्यवस्था है कि प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं को मुआवजा देना होगा। श्री वर्मा ने कहा ऐसे में जहां एक तरफ उत्तर प्रदेश में उत्पादन के क्षेत्र में भी काफी कम हो रहा है परिसर के क्षेत्र में भी काफी कम हो रहा है उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब वर्ष 2024 में प्रदेश में रोस्टर सिस्टम को समाप्त कर सभी को 24 घंटे विद्युत आपूर्ति दिए जाने का ऐलान किया जाना चाहिए।
उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष ने कहा वहीं दूसरी ओर आज प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री अरविंद कुमार शर्मा जी द्वारा अपने ट्वीट के माध्यम से यह जानकारी दी गई है कि उत्तर प्रदेश सरकार तेजी से सभी को 24 घंटे सस्ती बिजली देने की तरफ आगे बढ रही है ऐसे में अब उचित समय है जब रोस्टरशिप सिस्टम को समाप्त किया जाना चाहिए माननीय ऊर्जा मंत्री जी द्वारा माना गया है कि 2023 में पवन ऊर्जा से 1400 मेगा वाट बिजली सौर ऊर्जा से 3500 मेगावाट बिजली खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है ऐसे में आप उचित समय है उपभोक्ताओं के लिए नए वर्ष में खुशखबरी सामने आनी चाहिए।







